पोहे और मूंगफली के पकौड़े - Peanut & Poha Pakoda Recipe - Poha Moongfali Pakora - Chivda Pakora

📅 19 जनवरी 2017 👁 76.7 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 4.2 (802)

सब्जियों के पकौड़े तो आमतौर पर सभी खाते रहते हैं, आज कुछ हटके पोहा और नमकीन के क्रिस्पी पकौड़े बनाएं जाएं. आप इन पकौड़ों को बनाकर किसी भी समय गरमागरम चाय या कॉफी, चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिए, ये आपको करारे ही लगेंगे. 

Read -  Peanut & Poha Pakoda Recipe - Poha Moongfali Pakora - Chivda Pakora Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chivda Pakora

  • पोहा- 1 कप
  • मूंगफली के दाने- 1 कप
  • बेसन- 1 कप
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • धनिया पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • हरी मिरच- 2 से 3 (बारीक कटे हुए)
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- पकौड़े तलने के लिए

विधि - How to make Poha Moongfali Pakora

पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले पोहे में 1 कप पानी डालकर रख दीजिए ताकि पोहे अच्छे से फूल जाएं.

बैटर बनाइए
इसके लिए, एक बड़े प्याले में बेसन लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए. घोल की कन्सिस्टेन्सी एकदम पकौड़े के घोल जैसी होनी च़ाहिए. घोल को अच्छे से मिक्स करते हुए फैंट लीजिए ताकि इसमें गुठलियां न रहे और बिल्कुल चिकना घोल तैयार हो.

घोल को फैंटने के बाद, इसमें सभी मसाले- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डाल लीजिए. सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और सही ढंग से फैंट भी लीजिए. अब तक पोहे भी फूलकर तैयार हो गए हैं.

पोहे में से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए और इस बैटर में भीगे हुए पोहे डाल दीजिए. इसके बाद, मूंगफली के दाने भी डाल दीजिए और सही से मिला लीजिए. ज़रूरत हो, तो बैटर में थोड़ा सा पानी और मिला लीजिए. पकौड़े के लिए बैटर तैयार है. इस बैटर में ½ कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.

पकौड़े तलिए
पकौड़े तलने के लिए, गैस पर कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए. गरम तेल में एक पकौड़ा डालकर देखिए. पकौड़ा सिक रहा हो, तो जितने पकौड़े कढ़ाई में आ जाएं, उतने तलने के लिए डाल दीजिए. पकौड़ों को चम्मच या हाथ किसी से भी तोड़कर कढ़ाई में डाला जा सकता है. पकौड़ों को तलते समय आंच मध्यम-तेज रखिए.

पकौड़ों को पलट-पलटकर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पकौड़ों को नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए. एक बार के पकौड़े फ्राय होने में 6 से 7 मिनिट लगते हैं. इसी तरीके से बचे हुए बैटर से भी पकौड़े तलने के लिए कढ़ाई में डाल दीजिए. इन पकौड़ों के गोल्डन ब्राउन होते ही गैस बंद कर दीजिए और पकौड़ों को उसी प्लेट में निकाल लीजिए.

गरमागरम क्रिस्पी पोहा-मूंगफली पकौड़े बनकर तैयार हैं. इन पकौड़ों को कसूंदी और टमेटो सॉस के साथ परोसिए और मज़े लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • हरे धनिये की जगह आप कसूरी मेथी का भी उपयोग कर सकते हैं.
  • आंच को मध्यम से थोड़ा ज्यादा ही रखिए, एकदम तेज आंच पर पकौड़े मत सेकिए.
  • सब्जियों के पकौड़ो की तुलना में ये पकौड़े ठंडे होने के बाद भी क्रिस्पी लगते हैं.
  • पकौड़ों को और मसालेदार बनाने के लिए, इन पर 1 पिंच चाट मसाला डालकर मिक्स कर सकते हैं. 

Peanut & Poha Pakoda Recipe - Poha Moongfali Pakora - Chivda Pakora

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (802 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Naren Grover
धन्यवाद् निशा जी

निशा: आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
Naren Grover
Should the peanuts be roasted one or raw ?

निशा: नारेन जी, रोस्ट मूंगफली का स्वाद थोडा़ ज्यादा अच्छा होता है, पोहे में रोस्ट मूंगफली ही डाली जाती हैं.
Rajesh
Very thanks

निशा: राजेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Surbhi
Namastey Nisha Aunty ji,
Aapki yeh recipe bhot achi hai. Mera ek sawaal hai- kya isko banaa ke 2-3 din k liye rakh sakte hain?
Thank you in advance.

निशा: सुरभि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. पकोड़े गर्म गर्म ही अच्छे लगते हें, अगर बच जायं तब दूसरे दिन हल्के गरम करके खाये जा सकते हैं.
Ritu
Thank you so much Nisha ji

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
अस्मिता अवस्थी
नमस्कार निशा मधुलिका जी,
इस रेसिपी में डालने वाली मूँगफलियों के दाने कच्चे रहेगे या भुनी मूँगफली डालनी है?

निशा: अस्मिता जी, कच्ची मूंगफली के दाने यूज करते हैं, ये पकोड़े के साथ भुन जाते हैं.
vidya
looks so tasty recipe. Thanks for sharing.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.