मुरमुरा नमकीन - Murmure Namkeen - Salted Puffed Rice - Namkin Laiya Recipe

📅 2 फरवरी 2017 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.5 (921)

झटपट और आसानी से बन जाने वाली मुरमुरा नमकीन बड़ा ही बेहतरीन स्नैक्स है. किसी भी समय चाय या कॉफी के सिप के साथ इस हल्की फुल्की नमकीन के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकता है.

Read - Murmure Namkeen - Salted Puffed Rice - Namkin Laiya Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Salted Puffed Rice

  • मुरमुरा - 4 कप
  • मूंगफली के दाने - 1 कप
  • तेल - 4 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 20 या 1/2 छोटी चम्मच पाउडर
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Namkin Laiya Recipe

मूंगफली तलिए
मुरमुरा नमकीन बनाने की शुरूआत मूंगफली के दानों को तलने से कीजिए. दानों को तलने के लिए गैस जलाकर कड़ाही गरम कर लीजिए और इसमें तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर कड़ाही में मूंगफली के दाने डाल दीजिए. इन्हें लगातार चलाते हुए हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए. मूंगफली के दानों को भूनते समय आंच मध्यम ही रखिए.

मूंगफली के दानों के हल्के ब्राउन और भुनने की खुश्बू आते ही गैस बंद कर दीजिए और इन दानों को एक अलग प्लेट में निकाल लीजिए.

मसाले पीसिए
मसाले पीसने के लिए मिक्सर जार में जीरा, हींग, काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए. सभी मसालों को एकदम बारीक पीस लीजिए .

मुरमुरा नमकीन भूनिए
कड़ाही में बचे हुए तेल में करी पत्ता डालकर भून लीजिए. फिर, आंच धीमी कर दीजिए और कड़ाही में मुरमुरा डाल दीजिए. मुरमुरे डालने के बाद, मसाला और मूंगफली के दानें भी डाल दीजिए. इन सभी सामग्री को लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनिट तक धीमी आंच पर भून लीजिए.

सभी चीजों के अच्छे से मिलने पर गैस बंद कर दीजिए. गैस बंद करने के बाद, नमकीन मुरमुरे को लगातार चलाते रहिए, ताकि मुरमुरे गरम कड़ाही में जले नहीं. इसके बाद, नमकीन को प्याले में निकाल लीजिए. मुरमुरा नमकीन बनकर तैयार है.

करारी करारी मुरमुरा नमकीन को 3 से 4 घंटे पूरी तरह ठंडे होने के बाद, किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और 2 महीने तक मज़े से खाइए.

Murmure Namkeen - Salted Puffed rice - Namkin Laiya Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (921 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shantosh giri
VERY TESTY
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद shantosh giri
san uike
mam moogdal namkin recipe bataiye na

निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे जल्द ही बनाने कि कोशिश करूंगी.
Prakriti sahu
अच्छा लगा ।आप इतने सारे चीज़ें खिलाते किसको हो।

निशा: प्रकृति जी, धन्यवाद. मैं ये सभी चीजें परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करती हूं.
sai
mam ghar me murmure nahi banaya ja sakta kya? agar banaya ja skta hai to kaise banate hai please batao
निशा: साई जी, मुरमुरा उबले सूखे चावल को रोस्ट करके बनाया जाता है.
/
sai
mam ghar me murmure nahi banaya ja sakta kya? agar banaya ja skta hai to kaise banate hai please batao
निशा: साई जी, पके चावल को सुखाकर, बालू में भून कर मुरमुरा बनाये जाते हैं. घर में इन्हैं नमक में या तेल में भूनकर बना सकते हैं.
/
Sunita
Nisha g.. M apki fan hu.. Apki sari recipes bht achi h.. Murmura namkeen recipe me ap murmura in gms bta skte ho instead of four cups.. Plz tell
निशा: सुनीता जी, 4 कप मुरमुरा लगभग 100 ग्राम हो जायेंगे.