शहद और ओट्स की कुकीज - Honey Oat Cookies Recipe

📅 25 जनवरी 2017 👁 73.6 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 4.2 (611)

नारियल, बादाम, काजू आदि की कुकीज़ तो सभी खाते रहते हैं, क्यों न आज एक अलग फ्लेवर की शहद और ओट्स की कुकीज़ बनाएं जाएं? आप एक बार ये कुकीज़ बनाकर रख लीजिए, ये आपकी रोज शाम की चाय या कॉफी के स्वाद को दुगुना कर देंगी. 

Read - Honey Oat Cookies Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Honey Oat Cookies Recipe

  • मैदा- 1 कप (125 ग्राम)
  • ओट्स- 1 कप (100 ग्राम)
  • डार्क चॉकलेट- 75 ग्राम
  • बटर (मक्खन)- ½ कप (100 ग्राम)
  • ब्राउन शुगर- ½ कप से ज्यादा (100 ग्राम)
  • किशमिश- 50 ग्राम
  • अखरोट- 50 ग्राम
  • शहद- 70 ग्राम
  • दालचीनी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • वनीला एसेन्स

विधि - How to make Honey Oat Cookies Recipe

शहद और ओट्स की कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट को बारीक काटकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए चॉकलेट को चॉपिंग बोर्ड पर रख लीजिए और चाकू से बारीक-बारीक काट लीजिए. अखरोट को भी छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

बैटर तैयार कीजिए
बैटर तैयार करने के लिए, एक प्याले में बटर और ब्राउन शुगर डाल लीजिए. इन दोनों को अच्छे से फूलने तक फैंट लीजिए. बटर और शुगर के अच्छे से फूलने के बाद, इनमें शहद मिलाकर अच्छे से फैंट लीजिए. इसके बाद, इस मिश्रण में दालचीनी पाउडर डाल दीजिए और फिर से फैंट लीजिए.

एक अलग प्याले में मैदा लीजिए और इसमें बेकिंग पाउडर डालकर इसे छलनी से छान लीजिए. मैदा-बेकिंग पाउडर मिश्रण को फैंटे हुए बैटर में डालकर मिक्स कर लीजिए. बैटर में मैदा को सिर्फ मिलाना है, इसे फैंटना नही है. मैदा मिल जाने के बाद, बैटर में ½ छोटी चम्मच वनीला एसेन्स और ओट्स डालकर भी मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें किशमिश, अखरोट और चॉकलेट डाल दीजिए और सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. कुकीज बनाने के लिए बैटर तैयार है.

बैटर से कुकीज बनाइए
एक ट्रे लीजिए और इस पर सिलीकॉन शीट बिछा दीजिए. अब, थोड़ा-थोड़ा बैटर चम्मच से लेते हुए हाथ में गोल कीजिए और ट्रे पर रखते जाइए. गोलो को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखते जाइए वरना कुकीज़ आकार में बड़ी हो जाएंगी और आपस में मिलकर अपना आकार खराब कर लेंगी. सभी कुकीज़ को इसी प्रकार बनाकर ट्रे पर लगा लीजिए.

कुकीज बेक कीजिए
ओवन को 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रीहीट कर लीजिए. ओवन के प्रीहीट होने के बाद, ट्रे को बीच वाली रैक पर रख दीजिए और ओवन को 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर ही 10 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए. इसके बाद, कुकीज चैक कर लीजिए और कुकीज ब्राउन न हुई हो, तो फिर से 2 मिनिट और बेक कर लीजिए. इसके बाद, कुकीज़ देखिए, कुकीज ब्राउन दिख रही है, ये बेक होकर तैयार हो गई हैं. कुकीज़ को बेक होने में कुल 12 मिनिट लगे है. एक-एक कुकीज़ को रैक पर रखकर ठंडा कर लीजिए.

स्वाद से भरपूर शहद और ओट्स की कुकीज बनकर तैयार है. कुकीज को ठंडा होने के बाद किसी एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और पूरे 8 से 10 दिनों तक इनके अनूठे स्वाद का लुत्फ उठाइए.

सुझाव

  • अलग-अलग ओवन के बेकिंग समय में थोड़ा सा अंतर होता है. इसलिए कुकीज को पहले 10 मिनिट के लिए 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर लगाए. इसके बाद, चैक कीजिए. अगर ये हल्की ब्राउन हैं, तो कुकीज़ को चेक करते हुए 2 से 3 मिनिट का समय बढ़ाकर 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर फिर से बेक कर लीजिए.

Honey Oat Cookies Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (611 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
Hello mam!
How to make this in air fryer or microwave? Because I don't have oven.
Nishu
Wat can I use instead of silicon sheet
निशा: निशु जी,कुकीज को डायरेक्ट ट्रे में रखा जा सकता है, ट्रे को तोड़ा सा घी या तेल लगा कर चिकना करके, कुकीज इस पर रखें और बेक कीजिये.
Nishu
Butter ghar ka hona chahiye ya Amul butter use kar sakte h

निशा: नीशू जी, कोई भी बटर ले सकते हैं.
kajal madan
Namkeenvegetable oats kaise banate hain

निशा: काजल जी, हम इसे जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
Sarita
Nishaji, I am planning to buy an over to make cookies and cake,please suggest a good brand which you use.
Neha
Brown sugar ki jagah regular sugar use ki ka sakti ha kya

निशा: नेहा जी, आप इसकी जगह पाउडर चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Ritu
Nisha ji Kya hum maida ki jagah regular wheat flour use kar sakte hain.. Thankyou.

निशा: ऋतु जी, हां, गेहूं का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.