मटर के छोले - Matar ke Chole - Matar Gughni Recipe - Matar Chole for Kulcha

📅 31 जनवरी 2017 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 4.4 (736)

प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर मटर के छोले कुलचे, भटूरे नान या चपाती किसी के साथ भी मज़े से खाए जा सकते हैं. आप चाहें, तो बिना तरी के खाली छोलों को चाट की तरह भी खा सकते हैं. आइए बनाते हैं चटपटे स्वाद से भरे मटर के छोले.

Read - Matar ke Chole - Matar Gughni Recipe - Matar Chole for Kulcha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Gughni Recipe

  • सूखे मटर - 1 कप (200 ग्राम)
  • टमाटर - 2 (200 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल - 2 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1/2 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर = 1.5 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Matar Chole for Kulcha

मटर के छोले तैयार करने के लिये सबसे पहले मटर को धो लीजिये और 8 से 10 घंटों के लिये एक बड़े से प्याले में पानी में भिगोकर रख दीजिये. 10 घंटे बाद मटर से अतिरिक्त पानी हटा कर मटर निकाल लीजिये. टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिये और एक प्याले में निकाल लीजिये.

मटर उबालिये
गैस पर कुकर रखिये और कुकर में भीगी हुई मटर, एक कप पानी और 3/4 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये. कुकर को बंद कर दीजिये और मटर को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये.

कुकर में सीटी आते ही गैस को धीमा कर लीजिये और मटर को 2 मिनिट तक उबलने दीजिये. 2 मिनिट बाद गैस को बंद कर दीजिये और कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिये.

मसाला तैयार कीजिये
जब तक कुकर का प्रैशर खत्म हो, तब तक मटर का मसाला तैयार कर लीजिये. मसाला तैयार करने के लिये, एक कढ़ाई को गैस पर गरम कर लीजिये और कढ़ाई में तेल डाल लीजिये. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. जीरा भुनते ही गैस को धीमी कर लीजिये और तेल में हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये.

मसाले के भुन जाने पर कढ़ाई में अदरक का पेस्ट, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल लीजिये. मसाले को लगातार चलाते हुये मसाले से तेल अलग होने तक मध्यम आंच पर भूनते रहिये. इसके बाद, मसाले में लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिये और थोड़ी देर भुनने दीजिये. मसाला जब तक तैयार हो तब तक मटर चैक कर लीजिये, मटर अच्छे से उबल गई हैं.

भुने हुये मसाले में मटर डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये. इसके बाद मटर में 1/2 कप पानी डाल दीजिये. आप अपनी पसंदानुसार ग्रेवी को गाढ़ा या पतला रखने के लिये मटर में कम या ज्यादा पानी डाल सकते हैं. मटर में बचा हुआ नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिये. इसके बाद कढ़ाई को ढक दीजिये और मटर के छोले को 3 से 4 मिनिट तक मध्यम आंच पर पकने दीजिये.

4 मिनिट बाद मटर छोले को चमचे से चला लीजिये, मटर छोले पककर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिये और एक प्याले में छोले निकाल लीजिये.

मटर के छोलों को हरा धनिये से गार्निश करके गरमा गरम चपाती, परांठे या कुलचे के साथ सर्व कीजिये और चटकारे लेते हुये खाइये.

3 से 4 सदस्यों के लिये पर्याप्त

सुझाव

  • मटर को जल्दी उबालने के लिये, इसमें 1/4 चम्मच खाने का सोडा डालकर उबालिए.
  • अदरक का पेस्ट उपलब्ध न हो, तो अदरक का टुकड़ा लीजिए और उसे छीलकर टमाटर और हरी मिर्च के साथ ही पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

Matar ke Chole - Matar Gughni Recipe - Matar Chole for Kulcha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.4 / 5 (736 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

madhu
chhole mai pyaz or lahsun nhi dalna hai bina iske achhe honge
NishaMadhulika
मधु जी, अगर अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
RITU ROY
THNQ
AAPKE KHANE KI MAI FAN HU
AAP ISI TARAH DALTE RAHIYE HM V DEKH DEKH KAR KUCH SIKH SAKE

निशा: रितू जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Swati
It's to nice. I am loving it

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shivani
ok.. o will try tomm.. le see kase banenge.. hm

निशा: शिवानी जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Alka Badnerkar
Es recipe main sukhe matar ka hi estemal hota hai ya taje matar bhi chalenge.

निशा: अल्का जी, मटर के छोलों में सूखी मटर का ही इस्तेमाल होता है. ताजा मटर से भी छोले बनाये जा सकते हैं.
ramesh
Nisha ji please हल्दी के लाडू की रेसिपी बताये ।

निशा: रमेश जी, हम ये बनाने की कोशिश करेंगे.