आंवले फ्राई – Amla Fry Recipe

आंवला न सिर्फ विटामिन सी का स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही करता है बल्कि आयुर्वेद के अनुसार तो यह शरीर के साथ साथ दिमाग के लिये भी गुणकारी है. आप सामान्य तरीके से आंवला फ्राइ करके भी भोजन के साथ अचार चटनी की तरह उपयोग में ला सकते हैं.
Read - Amla Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री
- आंवले - 250 ग्राम
- हरी मिर्च - 4
- तेल - 4 टेबल स्पून
- हींग - 2-3 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि
आंवलों को धोकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लीजिये, गुठली को निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च धोइये डंडिया हटाइये और काट लीजिये.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग, जीरा, अजवायन और मेथी दाने डालकर भून लीजिए. हल्का सा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिये. मसाले को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. इस मसाले में कटे हुये आंवले और हरी मिर्च डाल दीजिये, साथ ही नमक डाल दीजिये. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. आंवलों को ढककर 8 से 10 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये.
10 मिनिट बाद, ढक्कन हटाकर देखिए, आंवले नरम हो गये हैं. आंवला फ्राय तैयार हैं.
आंवला फ्राय 10-12 दिन तक खाये जा सकते हैं. आप जब भी खाना खायें, आंवले फ्राई साथ में अवश्य निकालें और थोड़े से आंवले फ्राई खाने के साथ खायें. यह आपको आइरन और विटामिन्स देने के साथ आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं.
सुझाव
मिर्चें अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
& amla mila ke chutney banani hai...kaise banau? bhang ke beej ki koi aur recipes ho to bataye.
kindly send me the recipe.waiting for your reply.
Vandana please mail me this receipe, eagerly waiting for your reply.
thankx
निशा: नीलम, आप इन्हैं 3-4 दिन तक फ्रिज से बाहर रख कर भी खा सकते है.
think
praveen kumar
thanx
i made it with frozen.
it turned out great.thanks so much for the reciepe.
can i use frozen amla for this reciepe.
we have only frozen amla available in tha US.
thanks