आंवले फ्राई – Amla Fry Recipe

आंवला न सिर्फ विटामिन सी का स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही करता है बल्कि आयुर्वेद के अनुसार तो यह शरीर के साथ साथ दिमाग के लिये भी गुणकारी है. आप सामान्य तरीके से आंवला फ्राइ करके भी भोजन के साथ अचार चटनी की तरह उपयोग में ला सकते हैं.
Read - Amla Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री
- आंवले - 250 ग्राम
- हरी मिर्च - 4
- तेल - 4 टेबल स्पून
- हींग - 2-3 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि
आंवलों को धोकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लीजिये, गुठली को निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च धोइये डंडिया हटाइये और काट लीजिये.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग, जीरा, अजवायन और मेथी दाने डालकर भून लीजिए. हल्का सा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिये. मसाले को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. इस मसाले में कटे हुये आंवले और हरी मिर्च डाल दीजिये, साथ ही नमक डाल दीजिये. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. आंवलों को ढककर 8 से 10 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये.
10 मिनिट बाद, ढक्कन हटाकर देखिए, आंवले नरम हो गये हैं. आंवला फ्राय तैयार हैं.
आंवला फ्राय 10-12 दिन तक खाये जा सकते हैं. आप जब भी खाना खायें, आंवले फ्राई साथ में अवश्य निकालें और थोड़े से आंवले फ्राई खाने के साथ खायें. यह आपको आइरन और विटामिन्स देने के साथ आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं.
सुझाव
मिर्चें अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नैन्सी जी, आंवला का टेस्ट खारा और कसैला होता है, आंवले से इस टेस्ट को अलग नहीं किया जा सकता, आप इसे ज्यादा तेल मसाले में बनायें तो ये टेस्ट में अच्छा लगता है.
निशा: पुष्पा जी, आंवले के अचार तेल में डुबाकर रखने से वह साल भर तक रखा जा सकता है.
निशा: मयूरी जी, सब्जी फ्राइ करने के लिये, मसालों को धीमी आग पर भूने, और सब्जी में मसाले अच्छी तरह मिलायें और धीमी आग पर ढककर पकायें, पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी का यूज करें, सब्जी स्वादिष्ट बनती है और हैल्दी भी रहती हैं.
निशा: गोविन्द जी, आंवला स्वाद में खारे होते हैं इस लिए सब्जी भी खारी लगती है, आप अगर तीखा खाना पसन्द करते हों तो इसमें लालमिर्च और हल्का नमक डाल सकते हैं, तीखापन बढ़ने से खारापन कम हो जाता है.
निशा: सुनीता जी, हम जल्दी ही ये बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: कमलदीप जी, हां आप इसे मीठा भी बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: अपर्णा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी, आंवले से सूखी सब्जी ही बनती है.
निशा: सुरिन्दर जी, आंवला अगर फ्रिज के अन्दर रखे हैं और ये ऊपर से सफेद दिखने लगे हैं, ये खराब नहीं है आप इन्हैं यूज कर सकते हैं, नमक और आंवले का रस मिलकर कुछ इसी तरह उपर की ओर जमा हो जाते हैं.
निशा: प्रियंका जी, आप इसे हरी मिर्च के बिना भी बना सकते हैं.
निशा: आशिमा जी, आंवले को उबालने के बाद कलियां में तोड़ लीजिये और बिलकुल इसी तरह फ्राई कर लीजिये.
निशा: कुलबीर जी, एसीटिक एसिड और सीट्रिक एसिड प्रजरवेटिव के रूप में यूज किये जाते है और इन्हैं किसी भी अचार में डाला जा सकता है.
निशा: कुलबीर जी, आंवले फ्राई को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक तो एसे ही खाया जा सकता है, अधिक लम्बे समय तक के लिये इन्हैं तेल में डुबाकर रख सकते हैं या सीट्रिक एसिड आधा छोटी चम्मच थोड़े तेल में घोल कर मिला दीजिये आंवले फ्राइ बिलकुल अचार की तरह लम्बे समय तक रखे रहेंगे.
kaya isme sugar dal kar amla khata meetha banaya ja sakta hai.business perpose(long time)se karane ke liye kaya isme preservative milana chahihe.
निशा: राजेश जी, लम्बे समय तक आंवला फ्राई को चलाने के लिये या तो उसे प्रिजरवेटिव मिलाये या फिर इतना तेल डालें कि आंवला तेल में डूबा रहे.
निशा: रितु जी उसमें थोड़ा सरसों का तेल, सोंफ पाउडर और थोड़ा सा नमक और मिला दीजिये, खट्टा स्वाद कम हो जायेगा.
Can I make this recepy with boiled amlas also,please advice
Thanks
निशा: हरीशजी, अवश्य बोइल आंवला से गुठलियां निकाल कर अलग करके बिलकुल इसी तरह फ्राई किया जा सकता है.
thanx
निशा: अविनाश, मुरब्बा बनने के बाद भी आपको विटामिन C मिलता है.
Moreover you can use that boiled amla water after cooling to wash your hairs , coz it gives strength to roots
Lekin kya amla fry ko hum train ke do din ke sufer mein leja sakte hai..
Hume train ka khana khana pasand nahi hai.
Plz bataye ki amla fry train ke do din ke sufer mein kab tak kharab nahi hogi..May june ki garmi ki baat kar rahe hai hum..
निशा: प्रियंका, आंवले फ्राई तो पूरे सप्ताह भी खराब नहीं होंगे.