करेला भुजिया - Karela bhujia recipe - Karela Masala Sabzi Recipe

📅 26 दिसंबर 2016 👁 1.6 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.4 (920)


करेले को कतर कर हल्का उबालने के बाद मसालों के साथ भूनकर बनाई हुई खास स्पाइसी स्वाद वाली करेला भुजिया को  चावल या परांठे के साथ परोसा जा सकता है या साइड डिश के रूप में भी.  आप करेले पसन्द न भी करते हों तो भी आपको यह भुजिया जरूर पसन्द आयेगी.

Read - Karela bhujia recipe - Karela Masala Sabzi Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela bhujia recip

  • करेले - 5 (250 ग्राम)
  • सरसों का तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • सौंफ - 2 छोटी चम्मच
  • अमचूर - ¾ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Karela bhujiya Masala Sabzi

करेला भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले करेलों को अच्छी तरह से धोकर इनका पानी सुखा लीजिए. करेलों के दोनों ओर के डंठल हटा दीजिए. इन्हें खुरचते हुए छील लीजिए. फिर, इन्हें आधा या पौना इंच के टुकड़ों में काट कर रख लीजिए.

करेले उबालिए
करेलों के टुकड़ों को कुकर में डाल दीजिए. इनमें 1 कप पानी और ½ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कीजिए और करेलों को 1 सीटी आने तक उबाल लीजिए.

 

सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर अपने आप समाप्त होने दीजिए. इसके बाद ही, कुकर का ढक्कन खोलिए और करेलों को छलनी में डालकर इनका पानी निकाल दीजिए.  करेलों से पानी निकल जाने पर इनका कड़वापन खत्म हो जाता है.

करेले फ्राय कीजिए
कढ़ाई में 2 से 3 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरे के चटखने के बाद, तेल में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. मसाले में करेलों के टुकड़े, सौंफ पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 6 से 7 मिनिट के लिए तेज आंच पर भून लीजिए.

करेलों के अच्छे से भुन जाने के बाद, गैस बंद कर दीजिए. करेले बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. स्वाद से भरपूर करेला भुजिया बनकर के तैयार है. इस सब्जी को आप चपाती, परांठे, नॉन या चावल किसी के साथ भी परोसिए और चाव से खाइए. करेला भुजिया को फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिनों तक खाया जा सकता है.

Karela fry recipe - Karela bhujiya recipe - Karela Masala Sabzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (920 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Thanks madam...aapka lauki resipi bahut testi hai...
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Harjeet singh
I m high b p patient but i like karela veg.
How can I eat
निशा: हरजीत जी, आप करेले की सब्जी अवश्य खायें, हाइ बीपी के लिये बिलकुल भी नुकसान देय नहीं है, करेले अवश्य खायें.
R
Very Thank you nisha ji

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
annu
nisha ji aapki recipe bahut achhi lagi .. aapka bahut bahut dhanyavad..

निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anil toppo
Very - very thank you nisha

निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khemraj bhatt
Can v add coconut paste in this recipe

निशा: खेमराज जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
RAJNI BABBAR
VERY TASTY .... THANKU MAM

निशा: रजनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
Nice recipe. Thanks for sharing it.

निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Veena gupta
Nisha madam aapki recipes bahut hi acchi he or hindi me hone ki vajah se aasani hoti he samaj ne me

निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vashnavi
Instant bhatura recipe plz

निशा: वैष्णवी जी, हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
Veena
Nice recipe,ragi ka halwa recipe plz

निशा: वीना जी, धन्यवाद. हम जल्दी ही यह रेसिपी पोस्ट करेंगे.
Ritu Arora
Thankyou Nisha Ji..

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.