मूंग दाल हलवा मावा के बिना - Moong Dal Halwa using condensed milk

आमतौर पर मूंगदाल हलवा मावा के साथ बनाया जाता है लेकिन त्यौहार के दिनों में मावा कम मिलता है या जब मावा न मिले तो हम इसे कंडेस्ड मिल्क के साथ और भी अधिक आसानी से भी बना सकते हैं.
Read - Moong Dal Halwa using Condensed Milk Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients ro easy Moong Dal Halwa
- भीगी हुई मूंग दाल -1/2 कप (100 ग्राम)
- कन्डेन्सड मिल्क - 1 कप (250 ग्राम)
- घी -1/2 कप (100 ग्राम)
- काजू - 10-12
- बादाम - 10-12
- पिस्ता - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 6-7
विधि - How to make Moong Dal Sheera using condensed milk
मूंग की दाल का हलवा बनाने के लिए मूंग की दाल को अच्छे से धो लीजिये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगोकर रख दीजिये. 2 घंटे बाद, भीगी हुई दाल में से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिये. दाल को मिक्सर जार में डाल कर बिना पानी के हल्का दरदरा पीस लीजिये.
बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों व पिस्ता को बारीक काट लीजिये. इलायची को थोड़ा सा कूटकर इसके छिलके हटा दीजिये और फिर दानों को कूट कर दरदरा पाउडर तैयार कर लीजिये.
दाल को पीसने के बाद, कड़ाई को गैस जलाकर गरम होने रख दीजिये और इसमें 1/2 कप से कम घी डाल कर पिघला लीजिये. घी के पिघलने पर कड़ाई में पिसी हुई दाल डाल दीजिये. दाल को गोल्डन ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिये. (कलछी को कड़ाई के तले तक ले जाते हुए दाल को कड़ाई से निकालते हुए हलवे को भूनिये.)

जब दाल गोल्डन ब्राउन हो जाए, अच्छी खुशबू आने लगे और दाल से घी अलग होने लगे, तब गैस को धीमा कर दीजिये. इसके बाद, इसमें 1.5 कप पानी और कन्डेन्सड मिल्क डाल दीजिये (कन्डेन्सड मिल्क में चीनी और मिल्क सोलिड बराबर मात्रा में होते हैं).
दाल के अच्छे से फूलने के लिए, हलवे को धीमी आंच पर पकने दीजिये और बीच-बीच में हलवे को कलछी से चलाते रहिये. इसके बाद, इसमें आधे से ज्यादा कटे हुए काजू- बादाम और इलायची पाउडर डाल दीजिये. सभी सामग्री को हलवे में अच्छे से मिक्स करके लगातार चलाते हुए थोड़ी देर भून लीजिये.
कुछ समय बाद हलवा पककर गाढ़ा चुका होगा, इसमें थोड़ा सा घी डाल कर अच्छे से मिला लीजिये. (ऊपर से घी डालने पर हलवे का स्वाद और भी बढ़ जाता है. ) हलवा तैयार है, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये. हलवे के ऊपर थोड़ा और घी डाल लीजिये. हलवे के ऊपर तैरता घी बेहतरीन लगता है.
मूंग की दाल का हलवा कन्डेन्सड मिल्क के साथ बनकर तैयार है. हलवे को कटे हुए बादाम और काजू से गार्निश करके सर्व कीजिए और गरमागरम स्वादिष्ट मूंग दाल हलवा को खाइये और खिलाइये. यह हलवा फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाने योग्य बना रहता है.
सुझाव
- दाल को भूनने के लिए नॉन स्टिक कड़ाई का इस्तेमाल करें. इससे दाल आसानी से व जल्दी भुनती है और कड़ाई में चिपकती भी नहीं है.
- आप हलवे में रंग लाने के लिए थोड़ा सा पीला रंग या केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप ऎसे भी कर के देख सकती हैं.
Maine apki recipes se bahot Kuch banaya h aur wo sab acha bana h thanks for that .. Maine kal moond ki daal ka halwa banaya jisme Maine daal 1kg dali.. daal Maine Bahar se pisi hui mangai jisse andaza galat hone k Karan mere halwe me cheeni aur Pani zyada dal gaya.. usme meetha Tez ho gya aur jese dardara sa banta h waise Ni bana patla lag Raha h.. use kese thik Karu plz help me.. ye mawe Wala halwa h condensed milk nai dala.. I m waiting for ur reply plz help..
निशा: बहुत ज्यादा बारीक पिसे होने के कारण हलवा दानेदार नहीं बन पाता है. अगर आप इसमें थोडे़ बादाम या अन्य ड्राय फ्रूट दरदरे पीस कर डाल दें और उसे थोड़ा सा पका लें, ये गाढ़ा हो जायेगा और इसकी मीठास भी कम हो जायेगी.
निशा: पूजा जी, आपके इस प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ जुड़ी रहें.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राशि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: आरती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, हां, बिना दूध के भी ये हलवा बनाया जाता है. रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, आप देख सकते हैं, ये हलवा हमने कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ बनाया है, ये भी स्वादिष्ट बनता है, आप बिना कन्डेन्स्ड मिल्क वाला हलवा भी देखिये और बनायें, और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिएगा.
निशा: लिच्छमा जी, भीगी हुई दाल में से अतिरिक्त पानी निकालकर दाल को पीसना है. इसे सुखाने की आवश्यकता नही है.
निशा: अलामेलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mein apke method se moong Ki daal ki panjeeri Bana rahi tho but wo bill Brown no k jal gayi h .
To iska ghee kaise use Karu around 1kg h Upkar ter raha h
Please bataye how i utilise that ghee
निशा: ऋतु जी, तेज आंच पर भूनने के कारण या लगातार न चलाने के कारण पंजीरी जल सकती है. आप घी को छानकर रख लीजिए और दूसरे पकवान बनाने में इसका इस्तेमाल कीजिए.
निशा: नरेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: अभिलाषा जी, इतने अच्छे कमेन्ट्स के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, धन्यवाद.
निशा: खुशबू जी हां किया जा सकता है.
तन्नु जी, धन्यवाद. आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, यह हमने कन्डेन्सड मिल्क से बनाया है, जिसमें मिल्क सोलिड्स और चीनी 50-50 मात्रा में होती है. इसलिए चीनी डालने की आवश्यकता नही होती.
निशा: रितु जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.