काजू चिक्की - Kaju Chikki - Cashews Brittle - Caramelized Cashews

📅 17 अक्टूबर 2016 👁 64 हज़ार बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.8 (1091)


कैरेमलाइज की हुई चीनी में काजू नट्स डाल कर तुरत फुरत बनाई हुई काजू चिक्की हम किसी भी त्यौहार से पहले भी बना सकते हैं. इसकी शैल्फ लाइफ बहुत अधिक होती है और बच्चों को तो ये बेहद पसंद आती है.

Read - Kaju Chikki - Cashews Brittle - Caramelized Cashews Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cashew nuts Brittle

  • काजू - 1.5 कप (250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • घी - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Kaju Chikki

काजू चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले काजू को काट कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, एक काजू को चाकू की मदद से दो भागों में लम्बाई में काट लीजिए. सारे काजू को इसी तरह लम्बाई में काटकर एक प्याले में रख लीजिए.

पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. पैन में 1 चम्मच घी डाल दीजिए और घी के पिघलते ही इसमें चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए. चीनी को कलछी से लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर तब तक पकाइए जब तक कि यह अच्छे से पिघल न जाए.

चीनी के पूरी तरह से पिघल जाने के बाद इसमें काजू डाल दीजिए और अच्छे से मिला दीजिए. काजू को पिघली हुई चीनी में पूरी तरह से मिलने तक मिक्स करते रहिए.

काजू के चीनी में अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद, गैस को बिलकुल धीमा कर दीजिए. अब, बोर्ड पर थोडा़ सा घी लगाकर इसे चिकना कर लीजिए. इसमें काजू के मिश्रण को डाल कर बेलन की मदद से अच्छे से फैला दीजिए. इसे थोड़ा पतला बेल लीजिए. (चिक्की को बेलते समय बेलन पर भी थोडा सा घी लगा लीजिए ताकि चिक्की बेलन पर बिना चिपके अच्छे से बन जाए.)

चिक्की को बेलकर तैयार कर लेने के बाद, इस पर चाकू की सहायता से काटने के निशान लगा दीजिए. इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए. चिक्की के ठंडा होने के बाद, इसे चाकू से बोर्ड से अलग करते हुए निकाल कर सर्विंग प्लेट में रख लीजिए.

स्वादिष्ट और क्रिस्पी काजू की चिक्की बनकर के तैयार है. चिक्की को अच्छे से ठंडा हो जाने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिए और 4 से 5 माह तक इसके स्वाद का आनंद उठाइए.

सुझाव

  • चिक्की को चीनी की बजाय आप गुड़ से भी इसी तरह बना सकते हैं.
  • चीनी को ज्यादा न पकाएं वरना चीनी काली हो जाएगी और इसका स्वाद भी कड़वा हो जाएगा.

Kaju Chikki - Cashews Brittle - Caramelized Cashews

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (1091 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Madhu
निशा जी नमस्कार
ऐसी ही चिक्की मैं अखरोट के साथ बनाना चाहती हूं, क्या इसमें काजू व बादाम भी मिलाएं या केवल अखरोट से बनालें । कृपया सुझाव दें ।
निशा: मधु जी, मिक्स ड्राई फ्रूट चिक्की ज्यादा अच्छी लगेगी.
shaikh Ayub k
pls sent best Recipi idea
Thank you

निशा: अयूब जी, आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर अपनी पसंदानुसार रेसिपीज़ देख सकते हैं.
dk
Chini or kaju kitna kitna le?

निशा: डी के जी, चीनी- 1 कप और काजू- 1.5 कप लीजिए.
Raj jain
निशा जी
नमस्कार। आपकी सभी रेसिपी बहुत अच्छी है। क्या गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी इसी तरह बना सकते है।

निशा: राज जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. आप बिल्कुल इसी तरह गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी बना सकते हैं.
Runa mangar
very testy mem thns

निशा: रूना जी, धन्यवाद.
vidya
Thanks for sharing. loved it.
Prakash dhakar
1.क्या काजू की जगह मूंगफली उपयोग कर सकते हैं
2.एक चम्मच घी में शक्कर कड़ाई के चिपकेगी नहीं क्या , शक्कर जल सकती हैं काली पड़ जायेगी

निशा: प्रकाश जी, आप काजू की जगह मूंगफली डालकर मूंगफली की चिक्की बना सकते हैं.
जी नही, चीनी नही चिपकेगी. आप इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाइए.
Komal
Gud kitna daale

निशा: कोमल जी 250 ग्राम ही गुड़ डालना है.