शाही ब्रेड रोल - Bread roll Shahi | Stuffed Bread Rolls

आलू मसाला और ड्राई फ्रूट की स्टफिंग से बने शाही ब्रेड रोल खाने में लाजबाव और बनाने में आसान, कभी भी छुट्टी के दिन स्नेक्स के रूप में या खास अवसर पर स्लाइस करके फिंगर फूड के रूप में परोसिये.
Read - Bread roll Shahi | Stuffed Bread Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Stuffed Bread Roll
- ब्रेड - 10
- उबले आलू - 3 (350 ग्राम)
- हरी मटर - ¼ कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 10-12
- तेल - फ्राय करने के लिए
विधि - How to make how to make bread rolls
उबले आलू को छीलकर प्याले में निकाल लीजिए
कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डालिये और गरम कीजिये, तेल गरम होने पर इसमें जीरा पाउडर, बारीक कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर भून लीजिये, मसाले में मटर के दाने डालकर हल्का सा भून लीजिए.
मटर भून जाने पर इसमें आलू बारीक तोड़ कर डाल दीजिए. अब इसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाते हुए स्टफिंग को भून लीजिए. स्टफिंग को अच्छे से मैश करते हुए तैयार कर लिजिए, गैस बन्द कर दीजिये.
स्टफिंग में किशमिश और काजू काट कर ( 1 काजू को चार टुकड़े कीजिये) डाल दीजिए और मिला दीजिए. स्टफिंग में हरा धनिया भी डाल कर मिला दीजिए. रोल बनाने के लिये स्टफिंग तैयार है.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग को बराबर भाग में बांट कर, 10 गोले बना कर तैयार कर लीजिए प्रत्येक को बेलनाकार आकार देकर प्लेट में रख लीजिये.

एक प्लेट में आधा-पौना कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबा कर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर एक बेलनाकार स्टफिंग जो आपने पहले से तैयार किये हैं रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबा कर, स्टफिंग को बन्द करते हुये रोल का आकार दे दीजिये, इस तरह सारे रोल तैयार करके प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छा गरम होना चाहिए. तेल को चैक करने के लिए 1 रोल गरम तेल में डाल कर देख लीजिए अगर वो सिक रहा है तो तेल अच्छा गरम होकर तैयार है. अब 2- 3 रोल उठाइये और गरम
तेल में डालिये और कलछी से पलट-पलट कर, सारे ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.
एक बार के रोल तलने में 5-6 मिनिट का समय लग जाता है. तले हुये ब्रेड रोल निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम शाही ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ या अपनी मनपसंद किसी भी चटनी के साथ परोस सकते हैं.
ब्रेड रोल की आप चाट भी बना सकते हैं इसके लिए एक प्लेट में 1 या 2 ब्रेड रोल को निकाल लीजिए और ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़े से सेव डाल करके परोसिये और खाइये.
सुझाव
- शाही ब्रेड रोल को आप ब्राउन ब्रेड से भी बना कर तैयार कर सकते हैं.
- रोल तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए. तेल कम गरम होने पर रोल तेल को अपने अंदर सोख लेंगे.
- 10 शाही ब्रेड रोल बनाने के लिये
समय 40 मिनिट
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Usually frist i saw ur video then make any thing.
Love u mam????????????????????????
निशा: वंदना जी, कई बार सट्फिंग अधिक हो जाने से या रोल अच्छे से बंद न किए गए हों तो ऎसा हो जाता है. आप परेशान न हों एक बार फिर से कोशिश करें आप इसकी विडियो भी देखें थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे रोल बना कर तैयार करेंगी.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, ब्रेड को पानी में भिगोने के लिये, ब्रेड को पानी में डालें और तुरन्त निकाल लीजिये, और पानी निचोड़ दीजिये, ब्रेड को पानी में अधिक देर तक रखने से वह एकदम गल जाती है, और रोल बनाना मुश्किल होता है.
निशा: दिलकश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशू जी, हां, आप अपने स्वादानुसार कोई भी चटनी या सॉस लगा सकते है.
निशा: दीप्ति जी, धन्यवाद.
निशा: आफरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बरखा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: लथा जी, मेरे वेबसाइट पर अनेक प्रकार की रेसिपी बच्चों के टिफिन के लिये दी गई हैं, मूंग दाल चीला, बेसन चीला, सूजी पनीर चीला, अनेक तरह के पराठे, पेन केक, पोहा, पुलाव और सेन्डविच हैं, प्लीज आप उन्हैं देख लीजिये, और बनाइये, बेबी को पसन्द आयेंगी.
निशा: सुष्मा जी, धन्यवाद.
शजीथा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: शुभम जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
मेरी प्रेगनेंसी का 6वां महिना चल रहा है plz आप मुझे ड्राई फ्रूट और फल कैसे लूँ किस समय लू ये बता दीजिये अगर हो सके तो कोई अच्छी वेबसाइट suggest कर दीजिये I धन्यवाद
निशा: अनामिका जी, घर में बना हुआ ताजा खाना खायें, दूध सुबह शाम कभी भी ले सकते हैं, फल सुबह और दोपहर मे लें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद, वेबसाइट और मेरे चैनल पर जल्दी से तैयार होने वाली अनेक रेसिपी हैं, उन्हैं आप देख सकती हैं.