बेसन सूजी उत्त्पम - Instant Rava Uttapam with Besan - Instant Besan Sooji Uttapam Recipe

सूजी, ताज़ा सब्जियां और बेसन को मिलाकर बनने वाला झटपट उत्तपम हम चटनी, टमाटर के सॉस के साथ नाश्ते में भी परोस सकते हैं ओर बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Instant Rava Uttapam with Besan - Instant Besan Sooji Uttapam Recipe In English
आवश्यक समग्री - Ingredients for Instant Rava Uttapam with Besan
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- सूजी - 1/2 कप (100 ग्राम)
- दही- 1 कप (फैंटा हुआ)
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 1
- हरी मिर्च - 1
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक क्टा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Besan Sooji Uttapam
एक बड़े प्याले में बेसन और सूजी को डाल दीजिए इसमें दही डालकर गुठलियां समाप्त होने तक अच्छे से घोल लीजिए. अब इसमें थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ बैटर तैयार कर लीजिए. बैटर को 10 -15 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिए.
टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
बेसन-सूजी के घोल में यह बारीक कटी हुई सब्जियां डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स करते हुए मिला लीजिए. अब इसमें नमक, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया डालकर मिला लीजिए. घोल अगर ज्यादा गाढा़ लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा पानी मिला कर इसे पतला कर सकते हैं.
अब सबसे आखिर में ईनो फ्रूट साल्ट कर इसे बैटर में मिक्स कर लीजिए. बैटर को ईनो डालकर ज्यादा देर तक को फैंटना नहीं है बस मिक्स होने तक मिलाना है.

नॉनस्टिक तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर थोडा़ सा तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये.
1 चम्मच बैटर को गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये.( हम छोटे साइज के उत्तपम बना रहे हैं तो तवे पर एक बार में 2 या 3 उत्तपम का बैटर डाल कर बना सकते हैं) . उत्तपम के चारों ओर थोडा़ सा तेल डाल दीजिए और इसके ऊपर भी थोडा़ स तेल डाल दीजिए.
उत्तपम को ढककर 2 मिनिट के लिए मीडियम और धीमी आग पर सिकने दीजिए इसके बाद इसे पलट दीजिए
उत्तपम नीचे से सिक चुका है इसे पलट लीजिए और दूसरी ओर से भी इसे ब्राउन चित्ती आने तक ढककर सिकने दीजिए.
उत्तपम दोनों ओर से अच्छे सिक कर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह से सारे उत्तपम बना कर तैयार कर लीजिए. इतने बैटर में लगभग 12 उत्तपम बनकर के तैयार हो जाते हैं.
गरमा गरम उत्तपम को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसिये और खाईये.
सुझाव
- उत्तम का बैटर न बहुत ज्यादा पतला हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ होना चाहिए.
- उत्तम सेकते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें.
- आप अपनी पसंद अनुसार फूल गोभी, मटर, पालक या जो सब्जी आपको पसंद हो काट कर डाली जा सकती है.
- ईनो फ्रूट साल्ट के बदले आप 1/3 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
Instant Rava Uttapam with Besan - Instant Besan Sooji Uttapam
कमेंट (19)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am big fan of you.
निशा: विभुती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लीला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, आपके कमेन्ट्स पढ़कर मैं गदगद हो गई. आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: शैला जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
firstly thank u so much ki mujhe apki recipes se bhut kuch bnane aa gya hai, ab mere ghr ke v log meri khane ki tarif krte hai or mai hmesha kuch na kuch new bnane ki kosis krti rahti hu ...
mujhe chinese sauces ya chatni jo ki chinese pkode k sath khai jati hai wo bnane nhi aata plz share kriye keise bnate hai shopkeepr.... thax mai wait krungi apki reply ka
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
thnx
निशा: नीलिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, इतना सम्मान मेरे लिये, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अविश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
निशा: फरजाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, बना सकती हैं.
निशा: शैफाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.