दही के सेन्डविच - Dahi Sandwich Recipe - Curd Sandwich - Yogurt Veg Sandwich

बांधे हुये गाढे मलाईदार दही में ताजी सब्जियों को मिलाकर बने दही के सैन्डविच ब्रेकफास्ट, स्नैक्स के रूप में हम सॉस या हरी चटनी के साथ तो परोस ही सकते हैं, इन्हें बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Dahi Sandwich Recipe - Curd Sandwich - Yogurt Veg Sandwich Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi ke Sandwich
- ब्रैड - 8 स्लाइस
- हंग कर्ड - 3/4 कप
- पत्तागोभी - 200 ग्राम (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- गाजर - 2 (कद्दूकस की हुई)
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- घी - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च - 1/3 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- अदरक का टुकड़ा - 1/2 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - how to make Yogurt Veg Sandwich
दही के सेन्डविच बनाने के लिये सबसे पहले हंग कर्ड(दही) को तैयार कर लेंगे. इसके लिए दही को कपड़े में बांध कर एक प्याले में थोड़ा सा किनारे से लटका लीजिये ताकि दही से पानी निचुड़ कर बर्तन में आ जाये और पोटली में हमें गाढ़ा हंग (कर्ड) दही मिल जाएगा.
सेन्डविच के लिये हंगकर्ड(दही) में सब्जी और मसाले मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लीजिए. स्टफिंग बनाने के लिये एक प्याले में दही, कटी हुई पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया, कुटी हुई काली मिर्च, अदरक और नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला कर लीजिये. सेन्डविच के लिये स्टफिंग तैयार है.
एक ब्रैड स्लाइस लीजिए इस पर स्टफिंग लगाईये और चारों ओर एक जैसा फैला लीजिये. स्टफिंग लगाने के बाद, दूसरी ब्रैड स्लाइस से ढककर हल्का दबा दीजिए. बिल्कुल इसी प्रकार सारी सेन्डविच को स्टफ करके तैयार कर लीजिये.
सेन्डविच को दो तरीकों से सेक कर तैयार किया जा सकता है - तवे पर या ग्रिलर में

तवे पर सेन्डविच - Dahi ke sandwich on Tawa
तवा को गैस जलाकर गरम कर लीजिये, इस पर थोड़ा सा घी डालिये और चारों ओर फैला लीजिये. अब 2 सेन्डविच को तवे पर रखकर सेक लीजिये. सेन्डविच पर ऊपर से हल्का सा घी लगाईये और नीचे से ब्राउन होते ही पलट दीजिये (सेन्डविच पर अपनी पसंदानुसार घी कम या ज्यादा या बिना घी लगाये भी बना सकते हैं.) सेन्डविच को दूसरी ओर भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिये.
सेन्डविच के दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर गैस बंद कर दीजिये और इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिये. तवे पर सेन्डविच बनकर तैयार है.
ग्रिलर में सेन्डविच - Grilled Yogurt Sandwich
स्टफ किये हुये 2 सेन्डविच के उपर हल्का सा घी लगाईये और ग्रिलर में एक के बाद एक रख दीजिये. थोड़ा सा घी सेन्डविच के दूसरी ओर भी लगा दीजिये. ग्रिलर को ढककर 3 मिनिट के लिये सेन्डविच को ग्रिल होने दीजिये.
3 मिनिट बाद, ग्रिलर को खोलकर सेन्डविच चैक कर लीजिये. गोल्डन ब्राउन सेन्डविच सिक कर तैयार है, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिये.
सेन्डविच को चाकू से तिरछा बीच में से दो भाग करते हुये काट लीजिये और सर्विंग प्लेट पर रखते जाईये. स्वादिष्ट गरमा गरम दही के सेन्डविच को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, मेयोनीज या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ परोसिये और चाव से खाइये.
सुझाव
- अगर आप घी पसंद करते हैं तब घी को ब्रैड के अंदर की ओर स्टफिंग भरने से पहले भी लगा सकते हैं.
- यदि आप को घी से परहेज है तो आप बिना घी लगाये भी इन्हें ग्रिल कर सकते है या सेक सकते हैं.
- सेन्डविच बनाने के लिये व्हाइट या ब्राउन किसी भी तरह की ब्रैड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Dahi Sandwich Recipe - Curd Sandwich - Yogurt Veg Sandwich
https://www.youtube.com/watch?v=Mm_vqZYsYws
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा जी, बिलकुल दे सकती हैं इतनी जल्दी ये खराब नहीं होते.
निशा: मोनिका जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर ऎसी बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: सुदर्शन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku Nisha ji
निशा: मिथिलेश जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: श्रद्धा जी, अपना अनुभव शेयर करने और सराहना भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: क्षिप्रा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आरशी जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, दही में पानी की मात्रा अधिक रहने से एसा हो सकता है, आप इस स्टफिंग को आटे में गूंथ कर परांठा बना सकती या 2 रोटी बेलकर बीच में स्टफिंग डालकर भी परांठा बना सकती हैं.
निशा: शुभम जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: शुभम जी, दही को 1-2 घंटे पतले सूती कपड़े में बांध कर लटका दीजिये, और बाद में थोड़ा पानी रहने पर उसे हाथ से दबाकर भी निकाल कर यूज कर सकते हैं.
निशा: मनीत जी, दही को पतले कपड़े में 1 - 2 घंटे बांध कर रख लीजिये, कपड़े को हाथ से दबा कर पानी निकाल सकती हैं.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
main cooking utensils k. baare me janna chahta hu.
Maine apka app bhi download kiya that.par WO hamesha unable to feed show karta h.
ya to aap iss site me gharelu upkaran k baare me link develop kar de ya app ko improve Marne ki kripa made.
:D
thankyou so much
निशा: देव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, सब्जीयों में दही इतना ही मिलायें जितने दही में वह लिपट जायं, आप रेसिपी में दिया हुआ रेशो यूज कर सकती हैं.
निशा: गीतिका जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.