जीरा राइस कुकर में - Jeera Rice recipe | Flavoured Cumin Rice in pressure cooker

देशी घी, जीरा और हल्के मसाले साथ पकाया जाने वाला जीरा राइस कुकर में और भी अधिक तुरत फुरत बनाया जा सकता है. उत्तर भारत का पसंददीदा जीरा राइस को हम मेन डिश के रूप में भी परोस सकते हैं और दाल या मनपसंद ग्रेवी के साथ भी.
Read - Jeera Rice recipe | Flavoured Cumin Rice in Pressure Cooker In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera Rice recipe
- बासमती चावल - ½ कप से थोडा़ ज्यादा (125 ग्राम)
- घी - 1.5-2 टेबल स्पून
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- दालचीनी - 1 टुकडा़
- बडी़ इलायची - 1 (छील कर दाने निकाल लीजिए)
- लौंग - 2
- काली मिर्च - 5-6
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Flavoured Cumin Rice in pressure cooker
चावल को साफ कीजिये और धोकर ½ घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
कुकर में घी डालकर गरम कीजिये, घी गरम होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिये, साबुत मसाले- दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग और इलायची के बीज निकाल कर डाल दीजिये और हल्का सा भून लीजिये, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिये.
चावलों को मसाले में मिलाते हुये और चमचे से लगातार चलाते हुये भून लीजिये. अब 1 कप पानी डाल दीजिये, नमक भी डाल दीजिये और अच्छी तरह मिला दीजिये,.

कुकर का ढककन लगाकर चावलों को सीटी आने से पहले तक पकने दीजिए (लगभग 2.5 मिनिट में कुकर में सीटी का प्रैशर बन जाता है) और जैसे ही प्रैशर बने गैस बंद कर दीजिए.
कुकर का प्रैशर खत्म होने पर चावलों को खोलिये और चावलों को चैक कीजिये. चावल नरम और लम्बे हो गये हैं, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिये. चावल बन चुके हैं इन्हें प्याले में निकाल लीजिए. जीरा राइस के ऊपर हरा धनिया डालकर सजा दीजिये.
खिले-खिले जीरा राइस तैयार हैं, इन्हें आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी या दाल के साथ परोसिये और खाइये
सुझाव
- अगर जीरा राइस को किसी खुले बरतन में बनाते हैं तो चावलों से दुगना पानी लिया जाता है. लेकिन कुकर में राइस बनाने पर दुगने से थोडा़ कम लेंगे.
- 2 सदस्यों के लिए
Jeera Rice recipe |Flavoured Cumin Rice in pressure cooker
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plzz commt
निशा: तबरेज़ जी, मेरी काम को पसंद करने और उत्साह बढा़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.
निशा: भारती जी, आपके इस स्नेह और प्रेम भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, सराहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: राहुल जी, धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, चावलों को सीटी आने के पहले तक ही पकाना है. जैसे ही सीटी आने वाली हो यानिकि कुकर में प्रैशर बने, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए.
निशा: रवि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहित जी, धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम यह रेसिपी जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: मोनिका जी, इतने सारे स्नेह और सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ब्रजनंदन जी, धन्यवाद.
निशा: बंसी जी, धन्यवाद.
निशा: चेतन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आटे में थोड़ा नमक और 1 से 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गूथें, आटा मसल मसल कर नरम गुथना होता है, रोटी को सेक कर घी लगाकर कैसरोल में रखें, रोटियां नरम रहेंगी, रोटी बनाने का विडियो भी देख सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: समीर जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: रशमी जी, आप डाल सकती है.
निशा: संदीप जी, चावल बास्मति लें, उन्हैं आधा घंटे के लिये भिगोये, और कुकर में बना रहें हैं तब चावल की मात्रा से लगभग दुगना पानी यूज करें, प्लीज रेसिपी देंखें और ट्राई करें, चावल खिले खिले बनेंगे.
निशा: देवेन्द्र जी, मैं चावल को सफेद रखने के लिए अलग से कुछ भी नही डालती. सब्जी या मसाले के रंग के कारण पुलाव का कलर बदल जाता होगा.
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai ek student hu or mai aapki recipies se khana bana na sikh rha hu . lekin chawal banate samay mere chawal ya to lambe nhi hote ya fir jal jate hai neeche se . kripaya cooker mai chawal mai kitna pani dale aivam kitna pakaye nirdisht kare. dhanyawad
निशा: अशिश जी, आप एक कप चावल बना रहें हें, उसे पहले 1/2 घंटे के लिये भिगायें, एक्स्ट्रा पानी निकाल कर कुकर में डालें, 2 कप पानी और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दें, कुकर बन्द करें और चावल को सीटी की शुरूआत होने तक पकायें, गैस बन्द कर दें और कुकर से थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दें, अच्छे खिले खिले चावल बनकर तैयार हो जायेंगे और मेरे वेबसाइट और चैनल पर कुकर में चावल बनाने का तरीका दिया है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: कमल जी, बीज का उपयोग करना है.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.