अन्नानास का रायता - Pineapple Raita Recipe | Ananas Raita

📅 15 सितंबर 2016 👁 1 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 3.9 (1007)


गाढे़ मलाईदार दही में चीनी के साथ पके हुये अनन्नास के पल्प और टुकड़ों को मिलाकर बनाया हुआ अनन्नास का खट्टा मीठा रायता साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है और खाने के बाद स्वीट डिश के रूप में भी.

Read - Pineapple Raita Recipe | Ananas Raita Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ananas Raita

  • फैंटा हुआ दही - 500 ग्राम
  • कटे हुये अन्नानास - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • अन्नानास का पल्प - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - how to make Sweet & Sour Pineapple Raita

अन्नानास का रायता बनाने के लिये 100 ग्राम अन्नानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटिये और मिक्सी की मदद से पेस्ट बना लीजिये और अलग से 100 ग्राम अन्नानास लेकर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.

पैन को गैस पर रखिये और इसमें अन्नानास का पल्प व इसके बाद चीनी डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए इसे पकाएं. अन्नानास के पेस्ट और चीनी के बाद, कटे हुये अन्नानास के टुकड़ों को पैन में डाल कर थोड़ा सा पका लीजिये ताकि अन्नानास का कच्चापन खत्म हो जाये.

अन्नानास के अच्छा गाढ़ा दिखने और सुगंध आने तक पका लीजिये. अन्नानास को हल्का सा पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये. पकाये हुये अन्नानास को एक प्लेट में निकाल लीजिये और ठंडा होने दीजिये.

अन्नानास के ठंडे होने के बाद, फैंटे हुये दही में डाल लीजिये. साथ ही साथ नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से सभी सामग्री के मिलने तक मिला लीजिये.

तैयार अन्नानास के रायते के ऊपर जरा सा भुना जीरा पाउडर डाल कर गार्निश कर लीजिये. अन्नानास का रायता परोसने के लिये तैयार है, आपका जब मन करे तब इस स्वादिष्ट रायते को बनाकर खाइये और खिलाईये.

सुझाव

  • अपने स्वादानुसार चीनी को कम या ज्यादा ले सकते हैं.
  • ताजा अन्नानास उपलब्ध न हो तो आप फ्रोजन अन्नानास भी ले सकते हैं.
  • अन्ननास के रायते में सामान्य नमक की जगह सैंधा नमक का प्रयोग करके व्रत में भी उपयोग कर सकते हैं.

Pineapple Raita Recipe | Ananas Raita

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (1007 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shikha Goel
Juice from the pineapple and cooked sugar will make the curd much thinner. Before beating the curd, we can sieve the curd to get rid of some whey to make it thicker.
निशा:शिखा जी, पाइन एपल को चीनी के साथ कुक करने से वह पतला नहीं होता, बल्कि थोड़ा थिक होता है, लेकिन रायता को और अच्छा थिक बनाने के लिये दही को थिक किया जा सकता है.
madhu
Mam...Maine pineapple ko jb tk pakaya tb tk uski Khusboo achhi a rhi thi bt dahi me milate hi uska taste bitter ho gya..aur raiyata b patla ho gya...kya kmi thi...plz btaeye....thanku
निशा: मधु जी, पाइनएपल के कढ़ाई के तले में लगने से एसा हो सकता है, पाइनएपल कच्चा हो तो भी एसा हो सकता है.
Charanjeet
Pinapple raita mai dahi ka taste bitter ho jata hai.... Iske liye kya karna hoga.

निशा: चरनजीत जी, पाइनेपल को चीनी के साथ पका कर दही में डालने से रायता बहुत अच्छा बनता है.
gaurav rana
ossum receipe i made it for my gf nd she loves it

निशा: गौरव जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka
Nisha g nice recipe

निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
Ritu
Its yummy raita to eat and serve for guest's

निशा: रितु जी, धन्यवाद.
Akanksha soni
Very tasty recipe mam
Mujhe thyroid ki problem hai
Ye recipe thyroid walo ke liye
Best hai

निशा: आकांक्षा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
vidya
Nice recipe. Liked it.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद.
Asmath
Nishaji aapke bahut saare videos dekhte hai very nice n informative hai thank you so much.
Kya aap dry fruits ko preserve karne ke liye koi sujhao de sakte Ho please jawab zurur de jiye please. Thanks a lot.
निशा: असमथ जी, ड्राई फ्रूट को 3-4 घंटे धूप में रखने के बाद स्टोर करके डिब्बे में रखने से इनकी शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है. आप इन्हैं फ्रिज में रखकर बहुत बहुत अधिक समय तक यूज कर सकते हैं.
Divya
Super recipe...bot tasty bana...thnk u mam

निशा: दिव्या जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Megna
Thank you Nisha ji for wonderful receipes and that explaining in a very detailed way. I am a beginner in cooking so will keep following your website. Thanks

निशा: मेघना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi jain
Canned pineapple ko aise thoda paste bana k aur thode tukde kar k yogurt me mila de..

निशा: निधि जी, आप ऎसे कर सकती हैं.
Nidhi Jain
Looks yummy!!
Can we use canned pineapple for this?

निशा: निधि जी, उपयोग कर सकते हैं पर उसे पकाएं नहीं.
saumya
thank u thank u so much aunty ji ye receipe btane k liye mene kai bar try kiya bt mje khud ko hi pasand ni aya bt aj khane mein mene ye bhi bnaya ar ssbhi ko bht pasand aya...........thank u auntyji for such delicious easy and quick receipe

निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maahi
Hello Nisha jee . . . Can u plz make a video and upload it too on how to make veg quesadilla and veg lasagne ? Plzzzzzzzzzzzzzzz !
निशा: माही जीैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Ritu
Thankyou so much Nisha ji. This is one of my favourite dish. I will definitely try this

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
jyoti
aunty pineapple ek kafi hoga...raita banane ke liye

निशा: ज्योती जी, 500 ग्राम (2 कप) दही से रायता बनाने के लिये 200-250 ग्राम पाइनएपल लेते हैं, एक पाइनएपल तो 700-800 ग्राम का होता है, ये ज्यादा हो जायेगा.
Sonam
Namaste di . . . . Can you plz tell us how to make pineapple halva ? Thanks .
निशा: सोनम जी, मैं इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.