मूंगदाल मसाला टिक्की - Moong Dal Tikki Recipe | Pesara Pindi Bellallu

मूंगदाल और चावल के आटे से बने मूंगदाल मसाला पफ टिक्की स्वाद में शानदार और बनाने में एकदम आसान हैं. इन्हें त्यौहार से दो तीन दिन पहले बना कर रख लीजिये और एन त्यौहार व्यस्त होने से बचिये.
Read - Moong Dal Tikki Recipe | Pesara Pindi Bellallu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Khasta Tikki
- मूंगदाल आटा - ¾ कप (125 ग्राम)
- चावल का आटा - ¾ कप (125 ग्राम)
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च का पेस्ट - ¾ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक पेस्ट - ¾ छोटी चम्मच
- तिल - 2 टेबल स्पून
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Moong Dal Puff Vada
मूंगदाल मसाला टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले 1 बडा़ प्याला लीजिए इसमें मूंगदाल का आटा और चावल का आटा डालकर मिक्स कीजिए.
आटे में नमक, अजवायन, हरी मिर्च का पेस्ट, हींग और अदरक पेस्ट डाल दीजिए अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए एकदम नरम आटा गुंथकर तैयार कर लीजिए. गूंथे हुए आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए. आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
आटे के सैट हो जाने के बाद, इसमें से लोईयां तोड़ लीजिए. इसके लिए हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाते हुए आटे में से थोडा़-थोडा़ भाग निकालते हुए लोईयां बना लीजिए.
चकले के ऊपर पॉलिथिन शीट रख दीजिए और हाथ पर थोडा़ सा तेल लेकर पॉलिथिन पर लगा कर इसे चिकना कर लीजिए जिससे लोई इस पर चिपके नहीं और अच्छे से बेल कर तैयार हो सके.
अब एक लोई उठाईये और इसे तिल में लपेट लीजिए और गोल करते हुए पॉलिथिन शीट पर रख दीजिए अब इसे हल्के हाथों से दबाते हुए गोल कर लीजिए.

कडा़ई में तेल गर्म करने के लिए रख दीजिए. तेल गरम हुआ है या नहीं इसके लिए थोडा़ सा आटा तेल में डालकर देख लीजिए की वह सिक रहा है या नहीं अगर यह सिक कर ऊपर की ओर आ जाए तो तेल तलने के लिए तैयार है.
टिक्की को पॉलिथिन से उठा कर तेल में डाल दीजिए, और दोनों ओर से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. सिकी हुई टिक्की को प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह सारी टिक्कीयां तल कर तैयार कर लीजिए.
स्वादिष्ट मूंगदाल मसाला टिक्की बनकर तैयार है. गरमा गरम क्रिस्पी मूंगदाल मसाला टिक्की को आप टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी या अपने मन पसंद अचार के साथ इसे सर्व कीजिए. मूंगदाल मसाला टिक्की को आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय में स्नैक्स के रूप में परोसिये
सुझाव
- टिक्की का आटा अच्छा नर्म गूंथा होना चाहिए तभी टिक्की अच्छी फुली हुई और कुरकुरी बनकर तैयार होंगी.
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya mug dal boil Karke paste banane Se same result Milta he? Agar atta nahi he to.
निशा: हेतल जी, मूंगदाल बोयल करने से ये रिजल्ट नहीं मिलेगा, इसे इसी तरह से बनाना होता है.
निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
निशा: तजिन्दर जी, हां, आप मैथी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: आन्या जी, इसके लिये मूंग दाल का आटा यूज किया गया है.
मूंगदाल मसाला टिक्की बनाई थी परन्तु बहुत टाईट हो गई थी खस्ता केसे बनेगी कृपया बताये
निशा: मीना जी, इसके लिए एकदम नरम आटा लगाइए और टिक्कियों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.
maida become stiff so how I can do maida soft
निशा: कुमुद जी, हमने मूंग दाल मसाला टिक्की में मैदा का यूज नहीं किया है, आप जिस रेसिपी के बारे में सवाल पूछना चाहते हैं उसी पर सवाल लिखें तो मुझे जबाव देने में आसानी होती हैं.
निशा: रेशमा जी, आजकल प्लास्टिक के डिब्बे में स्पून आते हैं, छोटे डिब्बे में 1/2 छोटा स्पून, थोड़े बड़े डिब्बे में 1 छोटा चम्मच और बड़े डिब्बे में 1 टेबल स्पून आता है, आप इसे बाजार से बर्तन वाली शौप से ले सकती हैं और अपने घर में चावल खाने के लिये यूज होने वाली चम्मच से नाप सकती हैं.
Ghar mein agar kishmish banani ho to kaisey banaye ?
Dhanyavaad
निशा: आंचल जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, मूंग की दाल को पीस कर आटा बनाया जाता है.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुलभा जी एसा किया जा सकता है.