फ्राइड मोदक - Fried Modak Recipe - Talniche Modak

📅 8 सितंबर 2016 👁 1.3 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 3.1 (984)


गणेश चतुर्थी के त्यौहार के उल्लास के साथ नारियल, गुड़, इलायची की भरावन के साथ कुरकुरे आटे के खोल में भरे हुये फ्राइड मोदक. इनकी शैल्फ लाइफ अधिक है, यानी हम इन्हें पहले से भी बना सकते हैं.

Read - Fried Modak Recipe - Talniche Modak Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried Modak

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • मैदा - ¼ कप (25 ग्राम)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • नमक - 1 पिंच

स्टफिंग के लिए

  • गुड़ - ¾ कप (150 ग्राम)
  • नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • बादाम - 8-10
  • काजू - 8-10
  • इलायची - 6-7
  • घी - मोदक तलने के लिए

विधि - How to make Fried Modak Recipe

मोदक बनाने के लिए आटे को बर्तन में निकालिये इसमें मैदा, नमक और घी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब इसमें थोड़ा-थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

काजू और बादाम को छोटा-छोटा काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए.

पैन गैस पर रख कर गरम कीजिए और 1 छोटा चम्मच घी डालकर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दीजिए, धीमी और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. अब इसमें गुड़ डाल कर मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए.


नारियल और गुड़ को मिलने तक मिक्स कीजिए फिर इसमें काट कर रखे काजू-बादाम और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए. स्टफिंग बनकर के तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

गूंथे हुए आटे को मसल लीजिए और फिर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर तैयार कर लीजिए. अब एक लोई उठाइये मसलते हुए गोल कीजिए और ढाई से 3 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिए. पूरी को हाथ में रखें और उसमें 1 चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और लोई को चारों ओर से प्लेट बनाते हुए मोदक का आकार देते हुए बंद कर दीजिए. इसी तरह सारे मोदक बनाकर तैयार कर लीजिए.

कडा़ही में घी डालकर गरम कीजिए. घी के मीडियम गरम होने पर मोदक डाल दीजिए, जितने मोदक एक बार में कडा़ही में आ जाएं डाल दीजिए. मोदक को पलट-पलट कर चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. मोदक तलकर तैयार हो जाने पर, इन्हें टिशु पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और सारे मोदक इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए.

सुझाव -

  • गुड़ अगर ज्यादा पिघल जाए तो स्टफिंग को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए जिससे स्टफिंग फिर से सख्त हो जाएगी.
  • स्टफिंग को अधिक मात्रा में न भरें इससे मोदक फट सकता और तलते समय स्टफिंग घी में बिखर सकती है.

Fried Modak Recipe - Talniche Modak

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (984 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
Thanx nishaji quick recipe
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Neha
Jyoti
Your recipe is very easy and nice. Thanks you Nisha ji...
NishaMadhulika
Jyoti जी, मुझे खुशी है कि आपको रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanchan Sharma
Hello Nisha ji...
Aapki sabhi recipies bohat achhi aur samajhne mein asaan hoti hain...u r of a great help in d kitchen... thanks

निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja
Gud na ho to kya hmm sugar use kr skte h

निशा: पूजा जी,हां शुगर यूज की जा सकती है.
Reeta pandey
Can we use sugar instead of gud

निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shruti
Very easy and nice festival recipe. Aap ka khana bnane aur btane ka Tarika dekh k mujhe meri mummy yaad aa jati hai . Thank u nisha ji .

निशा: श्रुती जी, आपके इस प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Harinder
I like the recipe mam.......
Thanks mam.

निशा: हरिन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shweta
Hello mam
Pls tell me the quantity of rava n maida for stuffing

निशा: श्वेता जी, इसमें मैदा - ¼ कप (25 ग्राम) लिया गया है.
suwarna
hello nisha ji.... kya yeh modak refiend oil me fried kar k crispy ho sakte he??? plz reply fast

निशा: सुवर्णा जी, मोडक रिफाइन्ड में भी तले जा सकते हैं लेकिन स्वाद देशी घी जैसा नहीं आता,मीठी चीजें देशी घी में ज्यादा अच्छी बनती हैं.
Arpita
Hi nishaji
Your recipe's are awesome.
Meri family me sab mere hath k khane k fan ho gaye he, and it's just with your help.
Thank you so much
Regards
Arpita

निशा: अर्पिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
I love modak so much. Thanks for sharing it.

निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Poonam
Thanx for this recipes

निशा: पूनम जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
Bhagya shree
Please type your comment hello madam aapki recipe bahut achchi or easy hoti h..plz madam aap lavabdar paneer ki recipe b bataiye ...

निशा: भाग्यश्री जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
shubham rajput
ye recipe swadist aur akarsak hai

निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pankajben Vyas
आपकी रेसिपी और समझानेवाली तरीक़ा दोनों अच्छे हैं।

निशा: पंकजबेन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikky
so nice recipe mam
i luv your all recipes......
Thanx a lot

निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद