स्टफ्ड मसाला इडली - Stuffed Idli Recipe - Aloo Stuffed Idli - Potato Masala Stuffed Idli

📅 1 सितंबर 2016 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 4.2 (1434)


भुने हुये आलू मटर मसाले की पिट्ठी भरकर बनाई हुई भरवां मसाला इडली बनाना और खाना दोनों ही आसान हैं.  चटपटी मसाला इडली को चाहे चटनी के साथ खाईये या यूंही.  इसे बच्चों के टिफिन में तो रख ही सकते है बल्कि आप कहीं पिकनिक या सफर पर जा रहे हों तब भी इन्हें बनाकर साथ ले जा सकते हैं

Read - Stuffed Idli Recipe - Aloo Stuffed Idli - Potato Masala Stuffed Idli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Masala Stuffed Idli

  • इडली बैटर - 1 प्याला
  • उबले आलू - 2 (100 ग्राम)
  • हरी मटर - ¼ कप
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 8-10
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • राई - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ⅓ छोटी चम्मच

विधि - How to make Aloo Stuffed malsala Idli

स्टफिंग बनायें
स्टफ्ड इडली बनाने के लिए मसाला तैयार कर लीजिए. उबले आलू को छीलकर तोड़ लीजिए.

पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें राई डालकर तड़क लीजिए . राई तड़कने पर इसमें करी पत्ता, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर थोडा़ सा भून लीजिए.

भुने हुये मसाले में धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. भूने मसाले में मटर के दाने डालकर हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. मटर के नरम हो जाने पर इसमें आलू को डाल कर मिक्स कीजिए. अब इसमें अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिलाते हुए पका लीजिए.

स्टफिंग बनकर के तैयार है इसे अलग प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए. स्टफिंग में थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए.

इडली बनाएं
कुकर या किसी बड़े भगोने में 2 कप पानी डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये. इडली के सांचे में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.

इडली बैटर में नमक डालकर मिला लीजिए(नमक डालने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा मिक्स नहीं करना है क्योंकि ऎसा करने से इडली बैटर में बने एयर बबल निकल जाते हैं और इडली स्पंजी नहीं बनती है)

स्टफिंग में से थोडा़ थोडा़ मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले बना कर तैयार कर लीजिए जिन्हें इडली में भरेंगे.

अब सांचों में थोड़ा थोड़ा इडली बैटर डाल दीजिए और इस बैटर के ऊपर स्टफिंग रख कर हल्का सा दबा दीजिए स्टफिंग के ऊपर से चमचे से बैटर डालकर स्टफिंग को ढक दीजिये. इडली स्टैन्ड के सारे खांचे इसी प्रकार भर कर तैयार कर लीजिये.

सांचे इडली स्टैन्ड में अरेन्ज कर लीजिये. पानी में उबाल आने पर इडली स्टैन्ड को भगोने के अन्दर रख दीजिये. भगोने को अच्छी तरह ढक दीजिये और इडली को 10-12 मिनिट मिडियम आंच पर पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए.

12 मिनिट बाद इडली को चैक कीजिए, इडली बनकर तैयार हैं गैस बंद कर दिजिए. इडली स्टैन्ड को भगोने से निकलिये, खांचे अलग कर लीजिये, और ठंडा होने दीजिए.

इडली के हल्का सा ठंडा होने पर चाकू की सहायता से सांचों से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

गरमा गरम स्वादिष्ट आलू मसाला स्टफ्ड इडली तैयार है. स्टफ्ड इडली को आप हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या अपनी मनपसंद किसी भी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

Aloo Stuffed Idli - Potato Masala Stuffed Idli

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (1434 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Gursharan sood
your all recipes are very good.I like your recipes very much.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Gursharan sood
Disha narwani
Batter kis ka banta hai suji ka ya fir chawal aur daal ka .. reply must

निशा: दिशा जी, बैटर दाल और चावल से ही बनाया गया है.
gaytri wadhwa
Hello mam!!! aap ki jitni praise kro utni kam hai apki recepie stuffed idli bnaayi kmaal ki bni

निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपके कमेन्ट मुझे बहुत प्रोत्साहन देते हैं.
Kripa
Thankyou for sharing the recipes in easy ways

निशा: कृ्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reshma
Mam thank u very much stuff idli kaam kar gayi.mam my daughter does not want to take any chutney or gravy in her lunch box.she only like tangy recipes.any recipes which are tangy n healthy.
निशा: रेशमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhawna
Can we use sooji idli better ??

निशा: भावना जी, उपयोग कर सकते हैं.
reshma
Amchur pow k alawa chat masala dal sakte hai mam

निशा: रेशमा जी, आप चाट मसाला का उपयोग भी कर सकती हैं.
kalpana
Very nice method of new variations in making delicious food

निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anuradha sharma
Mam your racipe is very nice i like your racipe

निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
somam
Really love u mam...mai apki fan ho gyi hu...aap itne easy way me itni testy recipe bnana sikhate ho sch me ap kmal ho...ki apne mujhe jaise insan ko cooking sikha di..ek tym tha jb mujhe kichn me jana nhi psnd tha..aapki vajh se aaj sb meri bht tarif krte h...mai b jo frnds sikhna chahte h...mai b help krti hu...m thankful to u..and all credit goes to u
निशा: सोमम जी, आपने मेहनत की और सीखा और क्रेडिट मुझे ही दे रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
Very nice n mast colourful idali

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
PREETI AGRAWAL
aunty aap bahut achchhi aur pyari hain. aap bahut pyar se khana banana sikhati hain. i love u so much. i wish ki aap hamesha hamen eise hi guide karti rahein. thank u aunty. u r a real gem. god bless u for a very long time. thanks.

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mahesh Kamdar
Nisha Madhurika jee,Thanks for this wonderful idea of stuffed idli.

निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
VIKAS JAIN
i like this for my baby girl school breakfast , thanks to u mam

निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
Nice dish. Liked it.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vandana
very nice and creative idea

निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Ritu
Thank you Nisha ji..I think we can also use other healthy colourful vegetables to make the idlis more healthy.

निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद