दाल भरी खस्ता कचौरी - Khasta Kachori Recipe

दाल भरी नर्म खस्ता कुरकुरी कचौरी, हम इसे किसी भी त्यौहार और अवसर पर बना सकते हैं. इसकी शैल्फ लाइफ भी अधिक होती है. इसे बनाकर हम एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं.
Read - Khasta Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal bhari khasta Kachori
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - 1/3 कप (75 ग्राम)
- उड़द की दाल - ¼ कप (50 ग्राम) (भीगी हुई)
- सौंफ़ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Crispy Kachori Stuffed with urad dal
उड़द की दाल को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा के भीगी हुई दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए (दाल को पीसने के लिए पानी का उपयोग न करें). पीसी हुई दाल को प्याले में निकाल लीजिए.
किसी बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए, मैदा में आधा छोटी चम्मच नमक और घी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार लीजिए. आटे को ज्यादा मसल - मसल कर चिकना नहीं करना है.( इतना आटा गूथने में 1/2 कप पानी लग जाता है). आटे को 15-20 मिनिट के लिए ढक कर सैट होने के लिए रख दीजिए.
स्टफिंग बनाएं
स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल गरम होने पर धीमी आंच में हींग, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. (मसालों को धीमी आंच पर भूनिये, ताकि मसाले जले नहीं).

भूने हुए मसाले में पीसी हुई दाल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए, अच्छी महक और पूरी तरह सूखने तक भून लीजिए. कलछी को पैन के तले पर चलाते हुए भून लीजिए ताकि दाल पैन के तले पर न लगे.
स्टफिंग भुन कर गोल्डन ब्राउन होकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
20 मिनिट बाद आटा सैट होकर तैयार है. आटे को थोड़ा सा और ठीक कर लीजिए. आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए. कचौरी का आकार आप थोड़ा बड़ा, छोटा या अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं. एक लोई को हाथ पर रख लीजिए और बाकी की लोई को ढक दीजिए. लोई को दोनों हाथों की उंगलियों से प्याली का आकार दे दीजिए.
लोई के ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग रख दीजिए. इसके बाद आटे को चारों ओर उठाते हुए स्टफिंग को बंद कर दीजिए. लोई को दूसरे हाथ से दबाते हुए बढ़ा कर पतला कर लीजिए. कचौरी को प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह सारी कचौरियों को बनाकर प्लेट में रख लीजिए.

कढ़ाई में तेल डालकर धीमा - मीडियम गरम कर लीजिए. गरम तेल में कचौरियों को तलने के लिए डाल दीजिए. एक बार में जितनी कचौरियां कढ़ाई में आ जाय, उतनी कचौरियां डाल दीजिए. कचौरियों को एक तरफ से सिकने पर दूसरी तरफ से पलट दीजिए. कचौरियों को चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.
तली हुई कचौरी को कलछी की मदद से कढ़ाई के ऊपर रोक कर रख लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कचौरी से निकल कर कढ़ाई में वापस चला जाय. कचौरी को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. बची हुई कचौरी को इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए. (एक बार की कचौरी तलने में 12-14 मिनिट लग जाते हैं). उड़द दाल की खस्ता कचौरियां बनकर तैयार हैं.
गरमा गरम खस्ता कचौरी को हरे धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए. कचौरियों को आप 1 सप्ताह तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
सुझाव
आटे को गूथते समय देशी घी या डालडा घी डाल कर आटा को गूंथ सकते हैं.
आटा को ज्यादा मसल-मसल कर चिकना नहीं गूंथना हैं, इसे सिर्फ गूंथ कर बाइंड कर लीजिए.
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: मधु जी, आप इसी तरह से बना सकती हैं.
निशा: राजू जी, रेसिपी में हमने 250 ग्राम मैदा यूज किया है, 500 ग्राम के लिये सारी चीजे दूगनी मात्रा में ले लीजिये.
Tried your recepie today. The kachoris turned out fabulous (wish i could share the pics). Many thanks for this recepie. It's my dads favorite and he loved it. :)
निशा: रितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
m aapke btaye huye triko se ghar me kuch na kuch bnata rhta hu muje bhut hi maja aata h mane kachori bnae bhu hibdiya bni aapka btane ka tarika bhut hi saral h thanks
निशा: सुबोध जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, हमने इसे कम तीखा बनाया है, आप चाहें तो लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं.
निशा: मिताली जी, मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल रेसिपी दी हुई है आप उन्हें देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: श्रुती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रेया जी, कचौरियां को आटा नरम न गूंथा जाए या उसमें मोयन पर्याप्त मात्रा में न डाला जाए, तो कचौरियां सख्त बनती है. आप कचौरियों के आटे में ठीक मात्रा में मोयन डालिए और नरम आटा गूंथकर तैयार कीजिए, कचौरियां सख्त न होकर खस्ता बनेंगी.
Kya ham apke page ko like kr skte hai taki apki recipes home page pe aate rhe.
निशा: अन्नु जी, हां आप इसे लाइक कर सकते हैं.
250gm Maida
80Gm oil(1/3)
निशा: दविन्दर जी, हां, इन सभी के लिए मोयन 1/3 थोड़ा ज्यादा है, आप 1/4 भाग मोयन डाल सकते हैं.
निशा: शिखा जी, धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, इसमें मोयन नाप कर पूरी मात्रा में डालिए, नरम आटा लगाइये, और कचौरियों को धीमी आंच पर मध्यम गरम तेल में तलिए और धीमी आग पर ही अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिए, कचौरियां अच्छी बनेंगी.
निशा: जया जी, कचौरी के लिये सोफ्ट आटा लगायें और उसे धीमी आग पर मीडियम गरम तेल में तलने के लिये डालें, कचौरी अवश्य फूलेगी, बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: प्रीति जी, कचौरी के लिए नरम आटा गूंथिए और उसे धीमी आंच पर मध्यम गरम तेल में तलने के लिए डालिए, और धीमी आग पर ही अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें, कचौरी अवश्य फूलेंगी और क्रिस्पी भी बनेंगी.
निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, ये मैदे से ही अच्छी बनती हैं.
निशा: रश्मि जी, हमने धुली उड़द दाल (सफेद वाली) का इस्तेमाल किया है.
निशा: निशा जी, कचौरी के लिये नरम आटा गूंथिए और उसे धीमी आंच पर मध्यम गरम तेल में तलने के लिये डालिए, कचौरी अवश्य फूलेगी और क्रिस्पी भी बनेंगी.
thank u so much nisha mem for wonderful racipy
but mem meri kachoriya fulti kyu nhi h plz tell me reason...
निशा: अंजुम जी, कचौरी के लिये सोफ्ट आटा लगायें और उसे धीमी आग पर मीडियम गरम तेल में तलने के लिये डालें,कचौरी अवश्य फूलेगी, बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, दोनों एक ही होते हैं.
Main ne do tin brrr khasta kachori banai hrr brr bht hi tasty bani...papa ko bht jyda pasnd aai bki jisko bhi khilai bht hi pasand aii....thank u aunty itni achi recipe shikhane ke liye
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, मै इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Stuffing mei baking soda dala apne....usae kya fark padhta hai stuffing mei
निशा: पायल जी, उससे कचौरी का स्वाद अच्छा आता है.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.