ब्रेड दही वड़ा - Bread Dahi Vada Recipe - Instant Dahi Vada - Bread ke Dahi Bhalle

📅 16 जून 2016 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 26 कमेंट ★ 4.1 (2893)


सभी को पसंद आने वाले दही वड़े पारम्परिक रूप से उड़द की दाल को भिगोकर और पीसकर बनाए जाते हैं. लेकिन ब्रेड और आलू से भी दही बड़े बनाये जा सकते हैं और तुरत फुरत बना कर परोसे जा सकते हैं.

Read -  Bread Dahi Vada - Instant Dahi Vada - Bread ke Dahi Bhalle Recipe In English

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Bread Dahi Vada Recipe

  • ब्रेड- 8 पीस
  • आलू- 5 (400 ग्राम) उबले हुए
  • छाछ या दही से निकला पानी - 1 कप
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट या बारीक कटा - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच स‌े कम
  • अमचूर पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक- 1/2 छोटी चम्मच स‌े थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
  • किशमिश- 1 बडे चम्मच
  • काजू- 15 (छोटे टुकड़े में कटे हुये)

दही वड़े को सर्व करने के लिये

  • तैयार वड़े - 8
  • फैंटा हुआ गाढ़ा दही - 2 कप
  • अमचूर की मीठी चटनी - 1/4 कप
  • धनिया की तीखी चटनी - 1/4 कप
  • काला नमक - 1छोटी चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Bread ke Dahi Bhalle

ब्रेड के दही बड़े बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को गोल आकार में काट कर ले लीजिए. इसके लिए ब्रेड को बोर्ड पर रखिये और एक कटोरी की मदद स‌े ब्रेड को दबाकर काट लीजिए. जिससे कि ब्रेड का गोल आकार हो जाए.

अब ब्रेड के बचे हुए किनारों को को चाकू की मदद स‌े अलग कर लीजिए, और गोल ब्रेड तैयार कर लीजिए. इसी तरह स‌े स‌भी ब्रेड को गोल काटकर तैयार कर लीजिए.

स्टफिंग बनाईये
1 काजू के 6-7 छोटे टुकड़े करते हुए सभी काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार लीजिए,
उबले आलू को छीलिए, और बारीक तोड़ लीजिए.
आलू में अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर, नमक, किशमिश, कटे हुए काजू और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर स‌भी चीजों को अच्छे स‌े मिला लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है.

स्टफिंग को 8 भागों में बांटकर, गोल-गोल बनाकर प्लेट में रख लीजिए.
वड़े बनाने के लिए ब्रेड को एक प्लेट में रख लीजिए. ब्रेड को हल्का नरम करने के लिए इसके ऊपर चम्मच की मदद से थोडा़ सा दही का पानी डाल कर चारों तरफ लगा दीजिए. ब्रेड को अपने हाथ के ऊपर रखकर स्टफिंग को उठाकर बीच में रख दीजिए, और ब्रेड को चारो तरफ उठाते हुए मोड़ दीजिए. स्टफिंग को ब्रेड स‌े पूरी तरह से बंद नही करना हैं, इसे थोडा़ सा खुला ही छोड़ना हैं.


ब्रेड को सेकने के लिए नॉन स्टिक पैन में थोडा़ सा घी डालकर मेल्ट कीजिए. घी के मेल्ट होने पर इस पर स्टफिंग भरी ब्रेड को सिकने के लिए लगा दीजिए. ब्रेड का खुला वाला भाग तवे की ओर रखें, मीडियम और धीमी आंच पर वड़े को नीचे की सतह से अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए.

स‌भी वड़ो को इसी तरह स्टफिंग भरकर तैयार करते हुए पैन में लगा दीजिए. एक बार में जितने वड़े पैन में आ जाएं उतने सिकने के लिए लगा दीजिए. थोडा़ सा घी इनके ऊपर भी लगा दिजिए. वड़े नीचे की तरफ स‌े गोल्डन ब्राउन कलर के हो गए हैं. वड़ो को पलट दीजिए, और इन्हें पीछे की तरफ स‌े भी गोल्डन ब्राउन होने तक स‌ेक लीजिए.

वड़े दोनों तरफ स‌े स‌िक कर क्रिस्पी हो गए हैं. इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह बाकी के ब्रेड वड़े भी बना कर तैयार कर लीजिए, ब्रेड वड़े बनकर तैयार हैं.

ब्रेड दही वड़े सर्व कीजिए.
एक प्लेट में अपनी पसंद अनुसार 1-2 ब्रेड दही वड़े रख दीजिए. इसके ऊपर दही डालें अब इसके ऊपर थोडी़ सी मीठी चटनी, थोडी़ सी हरे धनिये की तीखी चटनी, थोडा़ सा काला नमक, भूना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर बुरक दीजिए. आपकी ब्रेड दही वड़ा चाट तैयार है. स्वाद से भरपूर चटपटी ब्रेड दही वड़ा चाट परोसिये और खाइये.
सुझाव
वड़े सेकते समय आग धीमी और मिडियम ही रखें, जिससे की वड़े अच्छे क्रिस्पी तैयार होंगें.

  • 8 दही वड़े बनाने के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Bread Dahi Vada Recipe - Aloo Bread Dahi Vada

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (2893 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (26)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kundan singh
tips at the bottom of recipe is very useful.
शुक्रिया जी आपके कारण हम बहुत आसानी से किसी भी क्षेत्र की रैसिपि घर पर ही बहुत आसानी से तथा बहुत लजीज बना पाते है I

निशा: कुंदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amol
बहोत अच्छी रेसेपी।

निशा: अमोल जी, धन्यवाद.
Geetika
Very yummy recipe

निशा: गीतिका जी, धन्यवाद.
Rekha
nishamam muje apki har recipe bahut pasand hai...... i like coking

निशा: रेखा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Varsha
kya aap lava cake ki recipe bata sakte h hindi me

निशा: वर्षा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Kumar jain
Good item mam

निशा: कुमार जी, धन्यवाद.
sonam
mam iske liye bread bhut soft lena pdega sayad nhi to bread toot skti h

निशा: सोनम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
preeti
it is very easy n tasty thanks a lot

निशा: प्रीति जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
Rakhi agrawal
Awasome reciepe, thanks nishaji.

निशा: राखी जी, धन्यवाद.
Madhuri Vishwakarma
kya hum bread ke dahi bade me mawa aur mewe ka use kar k v dahi bada bana sakte hai . please reply me
निशा: माधुरी जी, दही वड़े में मेवा काजू - किशमिश का यूज किया है, लेकिन इसमें मावा का यूज नहीं करना है.
[email protected]
its amaging....quick style and also most healthy than regular dahi vada.
as it is very very odd matching of eating udad with dahi........
thanx

निशा: वंदना जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Jyoti nishith shetty
Osam bread dahi vada recipe

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sweta
mam apki recipe bahot hi simple hoti h
hme bahot pasand ati h

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia
You are too good Mam

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kusum saxena
wao nice resipi i try it.

निशा: कुसुम जी, धन्यवाद, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिये
Parveen
मैं आज ही बनाने जा रही हूँ उम्मीद है अच्छे बना पाऊँ आपकी रेसिपी की मदद से । थैंक्स
Aparna ashish
Mai v banate hu par potato Nii dalte the. Par ab potato k sath try karunge, thanks nisha
Gaurav
hello mam
very very nice recipe

निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita
Very yummy yummy

निशा: अनिता जी, धन्यवाद.
sagarjadhav
this is very very good receipe i loves it

निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anirudh
yummmy thnkw :)

निशा: अनिरूध जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shiwangee
very yummy nisha mam.....kya aap tandoori roti ki recipe hindi mei bta skte ho.
निशा: शिवांगी जी, में कोशिश करूंगी.
priyam
wow ! vrrrry NYC mem!

निशा: प्रियम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jigneshpatel
verry nice

निशा: जिगनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bindiya
wow its too good Mam

निशा: बिंदिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikky
mam its too good i will try this
.......thanx

निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.