आलू मलाई कटलेट - Aloo Malai Cutlets Recipe - Aloo Mayonnaise Tikki - Veg Mayonnaise Cutlets

आलू मलाई कटलेट झटपट से बन जाने वाला स्वादिष्ट स्नैक्स है, सुबह के नाश्ते के समय या शाम को हल्की फुल्की भूख के समय आप ये मलाई कटलेट बना कर खा सकते हैं, आप इन कटलेट को पार्टी या किसी खास मौके पर बनाकर भी सर्व कर सकते हैं.
Read - Aloo Malai Cutlets Recipe - Aloo Mayonnaise Tikki Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Mayonnaise Cutlets
- आलू - 6 (400 ग्राम) उबले हुए
- मैदा - 2-3 टेबल स्पून
- मेयोनेज़- 1/2 कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ब्रेड क्रम्ब - 2 ब्रेड से बने हुये
- तेल - तलने के लिए
विधि - how to make Aloo Mayonnaise Tikki
आलू मलाई कटलेट बनाने के लिए उबले हुए आलू को छील कर इन्हें किसी बड़े प्याले में कद्दूकस कर लीजिए.
कद्दूकस किए हुए आलू में नमक, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए.
अब मैदा में थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां समाप्त होने तक पतला घोल तैयार कर लीजिए.
आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल कर लीजिए और उसके बीच में ऊंगली की सहायता से गड्ढा़ बना लीजिए. अब इस गड्डे में थोडी़ सी मेयोनेज़ डाल कर भर दीजिए और थोड़े से आलू का मिश्रण लेकर उस होल के ऊपर रख कर मेयोनीज को पूरी तरह बंद कर दीजिए.
हल्के हाथों से दबाकर, गोल या ओवल आकार देकर कटलेट तैयार कीजिये, इस कटलेट को मैदा के घोल में डुबाकर निकालिये और अब ब्रेड के चूरा में अच्छी तरह लपेटिये, और प्लेट में रख लीजिये, सारे कटलेट इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल के अच्छे से गरम होने पर इसमें कटलेट डालिये और तलिये, जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर बिछा कर, तले हुये कटलेट, कढ़ाई से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आलू मलाई कटलेट तैयार हैं. गरमा गरम आलू मलाई कटलेट हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमेटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव-
- कटलेट तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए यदि तेल ठंडा होगा तो कटलेट तेल में टूटकर बिखर सकते हैं.
- कटलेट में आप फैटी हुई क्रीम या मेयोनेज़ जो भरना चाहें भर सकते हैं.
- कटलेट में मलाई या मेयोनेज़ की स्टफिंग भरते समय ध्यान रखें की वो अच्छे से बंद होनी चाहिये.
- 8-10 कटलेट बनाने के लिये
समय - 60 मिनिट
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, धन्यवाद. आप मेयोनीज़ की जगह फैंटी हुई क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
निशा: पूजा जी, आप मलाई भी उपयोग कर सकती हैं.
Ap is site PR easy to ready n new new receipe upload krti ho.. Then sabhi k views b readout krti ho then reply b karti ho.. Kya yh kaam ap khud krti ho ya kisi ko laga rakha h..
निशा: निधि जी, हमारी एक छोटी सी टीम है हम सब मिलकर सारे काम करते हैं.
निशा: इरफाना जी, आलू को कद्दूकस करके अच्छा मसल कर ढो तैयार करें, क्रीम या मलाई स्टफ करें और बिलकुल इसी तरह से बनायें, आलू या क्रीम कुछ भी बाहर नहीं आयेगा.
I liked your recipe is it possible for you to give me tell me alternative to bread
निशा: परिधी जी, ऊपर की ब्रेड की क्रिस्पी कोटिंग बहुत अच्छी लगती है, अगर आप ब्रेड नहीं यूज करना चाहती तो इसकी जगह ब्रेड की जगह सूजी या दरदरे पिसे पोहे यूज कर सकते हैं.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, आप दोनों तरह की ब्रेड से क्रम्ब बना सकते हैं.
निशा: किरन जी, मायोनीज दूध और क्रीम से बना हुआ सोस है जिसे जिसे बर्गर के साथ या सेन्डविच के साथ यूज किया जाता है.
निशा: पायल जी, ब्रैड क्रम्बस ताजी या सूखी किसी भी ब्रैड से बन सकता है.
निशा: पायल जी, लेकिन मेरे समझ नहीं आ रहा है कि आप किस चीज के बारे में पूंछ रही हैं, प्लीज जिस रेसिपी के बारे में पूंछ रही हैं उसी पर सवाल लिखें तो जबाव देने में आसानी होती है.
निशा: पायल जी, आपको केक बनाने में क्या दिक्कत आ रही है.
निशा: अविका जी, ब्रेड को सेकना नहीं है, तोडकर मिक्सर जार में डालें और हल्का सा चला दें, ब्रेड क्रम्बस बनकर तैयार हो जाते हैं.
निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सना जी, ब्रेड को मिक्सर जार में डाल कर हल्का सा चला दीजिए ब्रेड क्रम्बस तैयार हो जाएंगे.
निशा: किरन जी, ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल कर हल्का सा चला दिजिए, आपके ब्रेड क्रम्बस बनकर तैयार है आप इसे ताजी ब्रेड से या 2-3 दिन रखी किसी भी ब्रेड से बना सकती हैं.
Can we stuff curd instead of mayyonise?
निशा: कंचन जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकती हैं.
निशा: सोनम जी, ब्रेड का चूरा उतरेगा नहीं.
निशा: प्रदीप जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
और दूसरी बात.. मेयोनेज़ अंड़े का बना होता है. इसका दूसरा ओपशन क्या हो सकता है??
निशा: पूनम जी, ब्रेड को मिक्सर जार में डालकर पीसकर ब्रेड क्रम्बस बना सकती हैं और मेयोनीज़ को बिना अंडे के भी बना सकते हैं. आप इसके बदले क्रीम या मलाई का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: अनुराधा जी, मेयोनीज आप घर पर क्रीम से बना सकते हैं, इसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट पर देखी जा सकती है, और बाजार में ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, और आप इसमें मलाई भर सकती मलाई गाढ़ी और फ्रिज से निकली होनी चाहिये, अच्छी तरह बन्द कीजिये, मलाई पिघलेगी लेकिन कटलेट के अन्दर ही रहेगी, और खाने में अच्छी लगेगी.
thanks...............................................................
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोलंकी जी, मेरी कोई बुक नहीं है, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर मेरा सारा काम देख सकते हैं.
निशा: वंदना जी, आप मलाई भी उपयोग कर सकती हैं.
I liked your recipe, but I don't eat any grains (wheat, rice, bajra, corn etc) Is it possible for you to give me tell me alternative to bread, maida and bread crums.
You may kindly suggest other recipes withour grains.
Regards
निशा: निशी,आप सिघाड़े का आटा, कूटू या रागी का आटा यूज कर सकती हैं, ओट्स भी यूज कर सकती है.