लौकी का हलवा - Lauki Halwa Recipe - Dudhi Halwa - Bottle Gourd Halwa

कद्दूकस की गई लौकी को पकाते हुये दूध, मावा और ड्राय फ्रूट्स मिलाकर बनाया हुआ लौकी का हलवा या दूधी का हलवा बहुत आसानी बन जाता है, इसे किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं या फिर कुछ अच्छी मिठाई खाने का मन तब ये हलवा बनाकर खा सकते हैं.
Read - Lauki Halwa Recipe - Dudhi Halwa - Bottle Gourd Halwa In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki Halwa
- लौकी- 1 किग्रा.
- चीनी- 1.5 कप ( 300 ग्राम )
- मावा- 1 कप ( 250 ग्राम )
- फुल क्रीम दूध- 1 कप
- घी- 1/4 कप (50 ग्राम)
- काजू- 15
- बादाम- 15
- इलायची- 6-7
विधि - How to make Lauki Halwa - Dudhi Halwa
हलवा बनाने के लिए, लौकी को धो कर ले लीजिए. छीलिए और डंठल को काटकर हटा दीजिए. लौकी को 3-4 इंच के बड़े टुकड़ों में काट कर चारों तरफ से कद्दूकस कर लीजिए, इसके बीच के नरम भाग और बीज को हटा दीजिए.
काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट कर तैयार कर लीजिए, और इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए.
पैन को गैस पर गरम कर दीजिए, और लौकी को पैन में पकने के लिए डाल दीजिए और दूध को डालकर अच्छे से मिला दीजिए. पैन को ढककर लौकी को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए.
लौकी को चैक कीजिए. लौकी हल्की सी नरम हो गई होगी. अगर लौकी में दूध दिख रहा है तो, गैस की आंच को तेज करके दूध के खत्म होने तक लौकी को 1-2 मिनट चलाते हुए पकाएं.
लौकी में दूध जब खत्म हो जाए, तो लौकी में चीनी डालकर मिला लीजिए. हलवे में चीनी के पूरी तरह घुलने तक और इसका जूस खत्म होने तक इसे पका लीजिये, हलवे को हर 1 मिनिट में चलाते हुए पकाएं जिससे की ये पैन के तले पर न लगे.

अब एक दूसरे पैन में मावा को भून कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए पैन में क्रम्बल किया हुआ मावा डाल दीजिए. गैस धीमी और मीडियम रखें, और मावा को लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक पका लीजिए.
मावा के कलर बदलने और उसमें से घी निकलने पर मावा भून कर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए.
लौकी में बहुत कम जूस बच जाने पर इसमें , घी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए. लौकी के भून जाने पर इसमें भूना हुआ मावा, काट कर रखे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को 1-2 मिनिट अच्छे से मिलाते हुए हलवे को पका लीजिए.
हलवे को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए. हलवा बनकर तैयार है. हलवे को प्याले में निकाल लीजिए और कटे हुए काजू और बादाम से गार्निश कीजिए. गरमा गरम लौकी का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है. जब आपका मन हो इसे परोसिये और खाईये.
सुझाव
- हलवा बनाते समय इसे लगातार चलाते रहें, जिससे आपका हलवा तले से चिपक कर जले नहीं.
- हलवे को पूरी तरह से ठंडा होने पर फ्रिज में रख दीजिए और 1 हफ्ते तक आपका जब मन हो इसे फ्रिज से निकालें और खाएं.
- लौकी का हलवा बनाने से पहले एक बार लौकी को टेस्ट जरुर कर लीजिए, क्योंकि कभी-कभी लौकी कड़वी निकल जाती हैं. जिससे आपका हलवा कड़वा हो सकता है.
- 4 सदस्यों के लिये
समय 50 मिनिट
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
क्या लौकी की खीर और हलवा में कैसा फ़र्क़ है?
निशा: प्रभा जी, धन्यवाद. खीर पतली होती है,पाचक होती है और इसका स्वाद भी अलग होता है, और हलवा गाढा़ होता है, और खीर की अपेक्षा थोड़ा हैवी होता है.
निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for the recipe.
निशा: टीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, इसे घीया का हलवा भी कहते हैं.
Or mave ko alg se bhunna jaruri hai kya... bad me lauky me add kr skte hai kya??
निशा: आयशा जी, इसे अच्छे से पका लीजिए. मावा को अलग से ही भूनकर डालना ज्यादा अच्छा होता है स्वाद और टैक्सचर ज्यादा अच्छा आता है.
निशा: गीता जी, धन्यवाद.
Nisha ji aapki banai hui har Recipes m apne ghar m try karti hu aap bahut hi essy mathed se bahut acchi acchi Recipes maine bhi sikhi hai Thank you mam
निशा: अंजू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, आपने जिस रेसिपी पर कमेन्ट लिखा है, हमने तो उसमें सरसों का कही भी इस्तेमाल नही किया है.
निशा: रजनी जी, हो सकता है कि किसी अलग वैरायटी की लौकी के साथ दूध फट सकता है, दूध को बोयल करके डालें, दूध नहीं फटेगा
निशा: नागर जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: निशी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.
aap ki receipe banane ke liye bahot hi aasan aur kam se kam samgri me kam se kam waqt me ban jati hai. best receipe dene ke liye dhanyawad.
aapki receipe hme kisi frnd ko share ya mail karne nahi aati font alag hone ke karan copy-paste ption bhi use karne nahi aata. plz aapke web site pe aap share, print, send to mail aise option provide kare
Its a nice recipe. Please tell me what is mawa
Mousumi
निशा: मौसमी जी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, मावा को डेयरी से खरीदा जा सकता है.
निशा: उजमाजी, हां इसमें लौकी की महक और स्वाद तो रहता है, आप चाहें तो एसा कर सकती हैं.
Lauki ka halwa kala na pade uske liye kya karna chahiye.
निशा: सुचित्रा जी, लौकी को हलवा बनाने के लौकी को तुरन्त कद्दूकस करें और दिये हुये तरीके से हलवा बनायें, हलवा बिलकुल भी काला नहीं पढ़ता.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya aap soyabean se banne wali dishes share karengi...
निशा: सूरज जी, सोयाबीन से बनी कई सारी रैसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं आप उन्हें देख सकते हैं.
निशा: मोहिनी जी, दूध सामान्य तापमान पर ले लीजिए. दूध फटना नही है.
निशा: नेहा जी, आप दूध भी उपयोग कर सकती हैं, आप 1-2 कप दूध का उपयोग कर सकती हैं.
Have a nice Monday morning.
Inder
निशा: इंद्र जी, मावा को खोया कहा जाता है.