मिर्ची वडा - Rajasthani Mirchi Vada Recipe - Mirchi Bhajji

📅 18 अप्रैल 2016 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.3 (2375)


राजस्थानी मिर्च वड़ा मोटी कम तीखी मिर्च में भुना हुआ आलू मसाला भरकर बेसन के घोल को लपेटने के बाद तल कर बनाई जाती है. इसे कभी भी धनिया पुदीने की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसिये.

Read - Rajasthani Mirchi Vada Recipe - Mirchi Bhajji In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jodhpuri Mirchi Bada

  • हरी मिर्च मोटे साइज की (भावनगरी) - 11 (250 ग्राम)
  • बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
  • उबले आलू - 3 (250 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच (दरदरा कुटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • अजवायन - ½ छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा- ½ पिंच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Rajasthani Mirchi Vada

बेसन को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए, थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए पकोड़े के घोल जैसा गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. अब बेसन के घोल में आधा छोटी चम्मच नमक, अजवायन और चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. घोल को 10-15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.

उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लीजिए.

कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर भून लीजिए. जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसालों को थोडा़ सा भून लीजिए. मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिलाते हुए आलू को भून लीजिए.

आलू को 2 मिनिट भून लेने के बाद थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला लीजिए. गैस बंद कर दीजिए.
स्टफिंग बनकर तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए.

मिर्चों को धो कर सुखा कर ले लीजिये. मिर्च को लम्बाई में एक साइड से इस तरह काट लीजिये, कि मिर्च दूसरी ओर जुड़ी रहे, सारी मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये. कटी हुई मिर्चों में स्टफिंग भर लीजिये. एक मिर्च को हाथ में उठायें कटे हुये भाग से खोलिये और चम्मच से स्टफिंग भर कर दबाकर रख लीजिये, सारी मिर्च भरकर तैयार कर लीजिये.

बेसन का घोल भी तैयार है, इसमें बेकिंग सोडा डाल कर मिला लीजिए. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.

मिर्च को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, एक बार में 2-3 मिर्च डाल कर पलट - पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. कढ़ाई से पकोड़ा निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे मिर्च के पकोड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

स्वादिष्ट गरमा गरम मिर्च के वड़े बनकर तैयार हैं आप इन्हें टमैटो सॉस, चटनी या अपनी मनपसंद किसी भी सॉस के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • बेसन का घोल न अधिक पतला हो न ही अधिक गाढा़ होना चाहिए.
  • वडे तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए, गरम तेल में वड़े तलने के लिये डालिये, वड़े को आधा सिकने के बाद आग मीडियम या धींमी करके, ब्राउन और क्रिस्प होने तक तलें.
  • 3-4 सदस्यों के लिये
    समय 35 मिनिट

Rajasthani Mirchi Vada - Mirchi ke Pakode

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (2375 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sandhyamaurya
Mam pakne k bad mirchi me thoda kchcha pan aata h.. Mam mirch ko kya steam kr sake h
NishaMadhulika
Sandhyamaurya जी, इसे मध्यम गरम तेल में यह आछे पक कर तैयार होंगी. बहुत तेज आंच पर तलने से यह बाहर से तो पकी हुई लगेगी पर अंदर से कच्ची ही रह जाती है.
Dipti pandey
Truly very nice

निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dilip singh
Mirchi still not well cooked how to make perfectly.
Ruby sharma
Namaste Nisha ji
I m ruby
I want to ask u that I am not having amchur powder so, what can I add in place of that
The pakoras are very tasty looking
Thanks for this lovely recipe

निशा: रूबी जी, आप इसमें नींबू का रस भी उपयोग में ला सकते हैं.
Varsha gupta
Hello Mam I'm interested in cooking .I love it & I know different type of dishes. I want to participate, how I can participate.
निशा: वर्षा जी, आप अपना ब्लोग शुरू कर सकती हैं.
chetna thakur
mujhe aapki recipes bahut achhi lagi...

निशा: चेतना जी, धन्यवाद.
KAVITA TIWARI
मिर्च पर बेसन ढंग से चिपकता नहीं है। क्या करें.? बेकिंग सोडा कितना डालना है?

निशा: कविता जी, बेसन के घोल की कंसीस्टेंसी एकदम सही होनी चाहिए और बेकिंग सोडा ½ पिंच लेना है.
ANGAD CHAUHAN
kya hum boiling aloo use kar sakte hain
निशा: अंगद जी, इसके लिये बोयल आलू ही यूज करते हैं.
sumona
Aunty abhi kuch din pehle maine Dilli Haat ke Navdanya stall se Amaranth gravy ki paneer ki subzi khai joki bohot hi tasty thi . Kya aap amaranth (rajgir ) ki gravy wali paneer ki subzi ki recipe bata sakti hai ?

निशा: सुमोना जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
shubhangi kadam
Thanks for giving this tasty recipy. I will definitely try it tomorrow

निशा: शुभांगी जी, आप यह रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिए.
vishal
nisha g kal e try krta hu mujhe lgraa hai kafi testy hoga ye

निशा: विशाल जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Vipin
I like this receipe a lot.

निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.