पापडी़ - Papdi recipe - Papdi Namkeen Recipe

मैदा से बनने वाली यह पापडी बहुत खस्ता, कुरकुरी परतों वाला और बहुत ही आसानी से कम इन्ग्रेडियेन्ट्स में बनने वाला नमकीन है. इसे हम किसी भी त्यौहार पर या नाश्ते के लिये बना सकते हैं. इसकी शैल्फ लाइफ भी बहुत अधिक है. चाय के साथ इसकी परतें अलग अलग करके खाने का अपना खास मज़ा है.
Read - Papdi recipe - Papdi Namkeen Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Maida Papdi Recipe
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी या तेल - ¼ कप (60 ग्राम)
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- अजवायन - ½ छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
विधि - how to make papdi
मैदा को एक बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में घी, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये आधे घंटे के लिये ढककर रख दीजीये.
आटे को थोडा़ सा मसल लीजिए और आटे से छोटी छोटी लोइयां बना कर तैयार कर लीजिये. लोइयों को गोल करके पेड़े जैसा बनाकर तैयार कर लीजिए, एक लोई उठाएं और बाकी को ढककर ही रखें.

लोई को चकले पर रखें और बेलन की सहायता से पतला 5-6 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिए. अब आधा करते हुए मोडें ओर एक बार फिर आधा करते हुये तिकोना मोडें, तैयार पपड़ी को किसी अलग प्लेट में रख दीजिए. सारी लोइयों से इसी तरह पापड़ी बेल कर बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिए.
कढ़ाई में तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. तेल के मीडियम गरम होने पर इसमें 3-4 पपड़ी एक बार में डालें और पलट पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक तल लें. ब्राउन तली हुई पपड़ियों को प्लेट में निकाल कर रखें. इसी तरह सारी पपड़ियां तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
इतने आटे में लगभग 25 पपडी बनकर के तैयार हो जाती हैं. पपड़ी तैयार हैं. पपड़ी ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दें और 1-2 महीने तक जब आपका मन करे इसे खायें.
सुझाव
- आटा अधिक नरम हो या बहुत ज्यादा सख्त हो तो पपड़ी बेलने में परेशानी होती है.
- पपडी़ बेलते समय ध्यान रखें की यह किनारों या बीच से मोटी न रहे एक जैसी पतली पपड़ी बेलें. मैदा पापडी़ बहुत अच्छी बनेंगी.
- पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें.
- 25 पापड़ी बनाने के लिये
समय 60 मिनिट
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks a lot for this easy recipe. I tried this on this Holi, All family liked it very much. All family members were shocked that how did you do it?
Thanks a lot!
Regards
Naveen Goyal
निशा: रूपक जी, आपके सहयोग और सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभय जी, आटा ठीक से गूंथा गया हो और पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें, एकदम क्रिस्पी पपड़ी बनेंगी.
निशा: संजय जी, इन्हें आप मध्यम गरम तेल में पलट-पलटकर मध्यम और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए, ये कुरकुरी हो जाएंगी.
निशा: ज़ोया जी, हां, आप इससे पापड़ी चाट भी बना सकती हैं.
निशा: कश्मीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं पूरी कोशिश करूंगी.
Its to tasty I have not think it
Thank you
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद
but papdi I tried it get soggy..what to do
निशा: अर्चना जी, आटा गीला होने या तेज आग पर तलने से एसा हो सकता है.
Thanks for all recipes
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पार्वती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशरद जी, धन्यवाद.
or iske sath iski chatni bhi kaise banate h .. ye bhi bataye please.
निशा: इरशद जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीलम जी, 1 किग्रा. मैदा में 250 ग्राम मोयन डालना है.
Jo market me khasta kochori Vick raha hi mi wo chize banana chah raha hu pr nahi ban raha hi
Kaishe bane ga aap bataiya
Plize plize
निशा: रंजन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
इसके लिए क्या करें l
निशा: पपडी़ बेलते समय पतली बेलें और पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें, एकदम क्रिस्पी पपड़ी बनेंगी.
निशा: स्वीटी जी, पपड़ी को तलते समय फ्लेम मीडियम और धींमी रखें, एकदम क्रिस्पी पपड़ी बनेंगी.
निशा: आशिष जी, आप इसे आटे में तेल डालकर आटा लगाकर बना सकते हैं, घी से ये ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
ek request hai apse.......aap chenna murgi ki recipe add kr dijiye plzzzz
निशा: पायल जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आप अजवायन के बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: आशिष जी, इसे मैदा और तेल से ही बनाया गया है.