आलू कचौरी - Aloo Kachori recipe - Khasta Kachori Potato stuffed recipe

आलू की कचौरी बनाने के लिये दाल भरी कचौरी की तरह पहले से कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती. जब भी गर्मागर्म खस्ता कचौरियों को खाने का मन हो, आलू उबालने रखिये, आटा गूंथिये और पिट्टी बना कर कचौरिया तल लीजिये. उत्तर भारत में विशेष रूप से आगरा मथुरा में तो सुबह सबेरे आलू की कचौरियां बहुत ही पसंद की जाती हैं.
Read - Aloo Kachori recipe - Khasta Kachori Potato stuffed recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kachori
आटा लगाने के लिए
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - ¼ कप ( 60 ग्राम)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
आलू - 4-5 (250 - 300 ग्राम) उबले हुए
- हरा धनिया -2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo ki Kachori
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए, इसमें नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये, आटे को सिर्फ बाइन्ड कर लीजिये, आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक कचौरी के लिए स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

उबले हुए आलू को छीलकर ले लीजिए. पैन गरम कीजिये, पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिए साथ ही कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और छिले हुए आलू को हाथों से बारीक तोड़ कर मसाले में डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसला पाउडर, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनियां डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 2-3 मिनिट धीमी आंच पर भून लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और स्टपिंग को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटा सैट हो कर तैयार होने के बाद आटे से छोटे नीबू के आकार की लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए. अब एक लोई उठाएं इसे गोल कर लीजिये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 2 छोटे चम्मच स्टफिंग डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.
कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हें पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आलू की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी या टमोटो सॉस के साथ परोसिये,
सुझाव
- कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें. कचौरियों को भरते समय स्टफिंग को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
- कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
- कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
- 12 -15 कचौरियां बनाने के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: हरि ओम जी, धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, हां, आटा भी 20 मिनिट सैट होने के लिए रखना पड़ेगा.
निशा: शिखा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
I'm big fan of u
Maine bahut sari recipes dekh kr bnaiyi hai.
And aapki recipes vy ise hai
Mem 1 question kachori bnane k liye simple aata nhi le sakte kya...?????
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां, आप गेहूं के आटे से भी कचौरी बना सकती हैं.
निशा: समृ्द्धि जी, धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपके द्वारा बनाई गई सभी डिश आपके परिवारजन और मित्रों को बेहद पसंद आई.
Mene apki recepi se dahi vada bnaya tha woto bht bht yummy bana tha.. Thanks
निशा: सानिया जी, कचौरियों को एकसार बेलिए. ये कही से मोटी, कही से पतली न रहें. कचौरी को तलने के लिये कम गरम तेल पर और मीडियम आग पर डालें, तेल रह जाने का कारण कचौरियों को भरने के बाद अच्छे से बंद न होना या बेलते समय फट सकती है.
निशा: सना जी, धन्यवाद.
aalu ki kachori or puri water me kase banaye without oil.
plz ye bataye . 9992774808
निशा: साहा जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, कचौरी का आटा सोफ्ट होना चाहिये और कचौरी को बन्द करते समय ध्यान से उसे अच्छी तरह दवा कर बन्द करें, बन्द करने वाली जगह अन्दर के किनारे पर थोड़ा पानी लगा कर, उसे अच्छी तरह चिपका सकते हैं, कचौरी नहीं खुलेंगी.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, अमचूर को खट्टा स्वाद देने के लिये डाला जाता है, यदि आप नहीं चाहती तो न डालें.
निशा: रेशमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी आप मैदा भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: सिमरन जी, आप मेरी वेबसाइट पर बेबी कॉर्न क्रिस्पी रेसिपी देख सकते हैं, मैं और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: ज्योती जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक प्रकार की सूप रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर सूप का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सुषमा जी, आटा एकदम सोफ्ट चपाती जैसा लगायें, कचौरी को अच्छे से बंद करें ऎसा नहीं होगा, और बहुत ही हल्के दबाव के साथ उसे बढ़ायें, कचौरी फटनी नहीं चाहिये, अगर कचौरी फट जायेगी तब उसमें तेल भर जाता है.
निशा: आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: अलंकार जी, हां अवश्य आटे से कचौरी बना सकते हैं.
निशा: स्नेहा जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें. कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
निशा: बिंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.