दही वाले रसीले आलू - Dahi wale aloo recipe - Dahiwale Aloo ki Subzi

📅 29 फरवरी 2016 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 61 कमेंट ★ 3.3 (5200)


आलू का रसा इनको दही वाले आलू भी कहते हैं, इन्हैं उबले हुये आलू और दही को मिलाकर बनाया जाता है, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, शाम के खाने आलू का रसा और परांठे बहुत अच्छे लगते हैं. उत्तरी भारत में इसे बहुत पसन्द किया जाता है.

Read - Dahi wale aloo recipe - Dahiwale Aloo ki Subzi In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dali Aloo ka rasa

  • आलू - 6 उबले हुए (300 ग्राम)
  • दही - ½ कप य़ा 125 ग्राम (फैंटा हुआ)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 -3 (बारीक कटी हुई)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Dahiwale Aloo ki Subzi

उबले हुए आलूओं को छील लीजिए.
सब्जी बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम होने दीजिए. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल कर भूनिये. जीरा भुनने के बाद, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दीजिये. चमचे से मसाले को चलाइये, मसाले को थोडा़ सा भूनें. मसाला भून जाने पर आलूओं को हाथ से मोटा-मोटा तोड़ कर मसाले में डाल दीजिए.

सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक 1-2 मिनिट मिलाइए, डेढ़ कप पानी डाल दीजिए और सब्जी को ढककर उबाल आने तक पकाएं. सब्जी में उबाल आने पर लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए.
अब सब्जी में अच्छे से फैंट कर लिया हुआ दही थोडी़ थोडी़ मात्रा में डालते जाएं और सब्जी को लगातार चलाते हुए पकाएं.


सब्जी में उबाल आने पर इसमें नमक डालकर मिला दीजिए और सब्जी को 3-4 मिनिट उबलने दीजिए. सब्जी में हरा धनिया डाल कर मिलाइए. सब्जी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट आलू का रसा बनकर तैयार है इसे हरे धनिये से गार्निश कीजिए. दही वाले आलू को आप चपाती, परांठे, चावल या पूरी के साथ परोसिये और खाइये

सुझाव

  • सब्जी में अच्छे से उबाल आने के बाद ही दही डालें, दही को थोडी़ थोडी. मात्रा में डालें और सब्जी को लगातार चलाते रहें.
  • दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लीजिए जिससे की वो सामान्य तापमान पर आ जाए और अच्छे से फैंट कर तैयार कर लीजिए.
  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • 20 मिनिट

Dahi wale aloo recipe - Dahiwale Aloo ki Subzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (5200 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (61)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Abhiram Giri Goswami
wOw !!! mY fav.....

निशा: अभिराम जी, धन्यवाद.
suhani sharma
Madam g apki kafi sary respy ki mane ek dyry banai ha apke naam se ...thax mam

निशा: सुहानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
babli kathait
l love dis receipe..........i 100% try dis at home.......its yummy.....

निशा: बबली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Soni barnwal
really, its a very good recipee.
Thanku

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manisha
Hi Nisha, could you plz tell me that ..... can we use tamarind juice in this recipe?

निशा: मनीषा जी, ये दही वाले आलू है इनमें दही यूज किया जाता है, इमली नहीं डालते.
jamil
Isko thanda karke khaya ja sakta hai

निशा: जमिल जी, हां गरमी के मौसम में इसे आप ठंडा भी सर्व कर सकते हैं.
Archana arora
Please give me curry recipe

निशा: अर्चना जी, आप मेरी वेबसाइट पर अनेक तरह की करीी अलग सब्जियों में देख सकती हैं.
Sheila
Nisha ji, I tried few of your recipes and they came out excellent. You remind of those women who run their home lovingly and excellently. You are so calm and so sweet.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
AKONDI PADMA
all recipe very very nic i like it

निशा: पदमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha jha
Good evening nisha ji
Kya ham is recipe me onion dal sakte hai प्लीज रिप्लाई

निशा: नेहा जी, आप इसे अनियन डाल कर बना सकती हैं.
Ashiya Bartwal
Thank You So Much Ma'am... Aapki batai hui Recepies Bankar bahut acha lagta hai.. or Tareefe bahut milti hain. Thanx

निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ravita
Mujhe phshn degaener benena h
Jyoti Pandey
It's too good
Rajat Saxena
Very good and easy to follow Recipe. I followed this and Microwave rice recipe to cook for myself and five hostel friends!
Thank you Nisha Aunty.
निशा: रजत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
safiullah khan
very nice cookes trick dear
निशा: खान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Garima singh
Nisha ji mai aapke ricpe se bahut khus mujhe bahut achha lagta hai mai roj kuchh alag banati hu
Thank you Nisha ji
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
Thanku so much mam.. I love your recipes pls upload pizza recipe.. My humbly request to u
निशा: प्रिया जी, कई प्रकार के पिज्जा की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Jitender
Nisha Ji thanks for the nice recipe of RASILE DAHI ALOO... I prepared it today and my wife liked it too much..kindly give recipes of sweet dishes using milkmaid

निशा: जीतेन्द्र जी, आप मेरी वेबसाइट पर मिल्कमेड से बनी रैसिपी भी देख सकते हैं.
anjali
Mam I like your recipes

निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ramesh
please send me pdf
shilpa jaiswal
thanks u mam maine ap ki help se bhut sari dishes bnana sikh liya lv u mam

निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhagwan lal gurjar
निशा जी आपके बताए हुए रेसीपी को हमने बनाया और वो बहुत ही स्वादिष्ट बना आपकी वजह से मैं भिन्न भिन्न प्रकार के रेसिपी को बना पाती हूँ thank you so much nisha ji.

निशा: भगवान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
prity
Its realy nice

निशा: प्रिती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
barkha verma
this is very nice show, all show are looking
please share chicken kroma recipe share with me

निशा: बरखा जी, मैं सिर्फ वेजिटेरियन रैसिपी ही बनाती हूं धन्यवाद.
Khushboo singh
निशा जी आपके बताए हुए रेसीपी को हमने बनाया और वो बहुत ही स्वादिष्ट बना आपकी वजह से मैं भिन्न भिन्न प्रकार के रेसिपी को बना पाती हूँ thank you so much nisha ji.

निशा: खुश्बु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saumya singh
dahi ya dudh dalne ke baad ek hi or chlana chahiye . isse dahi ya dudh fatta nhi hai .

निशा: आप दही डालकर ग्रेवी को लगातार चलाते हुए पकाएं.
Sarita Bhatia
mam please microwave mein naan banane ka tarika bata dijiye

निशा: सरिता जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Gautam Kumar Paul
Madam, please upload the recipe of Dahi-parwal, a popular bengali dish.

निशा: गौतम जी, मैं जल्द ही कोशिश करूंगी बनाने की.
Ruchit
Besan ke tinde ki recipe de kripya
Kiran
KaBhi kaBhi curd fat jata hai
निशा: किरन जी, दही को 1 घंटे पहले फ्रिज से निकाल लीजिये, नारमल तापमान पर आने पर उसे यूज कीजिये, दही को फैटिये और सब्जी में अच्छा उबाल आने पर धीरे धीरे डालिये और सब्जी को चलाते रहिये, पूरा दही डालने के बाद सब्जी को चलाते हुये तब तक पकायें जब कि उसमें अच्छा उबाल न आ जायें.