दही वाले रसीले आलू - Dahi wale aloo recipe - Dahiwale Aloo ki Subzi

आलू का रसा इनको दही वाले आलू भी कहते हैं, इन्हैं उबले हुये आलू और दही को मिलाकर बनाया जाता है, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, शाम के खाने आलू का रसा और परांठे बहुत अच्छे लगते हैं. उत्तरी भारत में इसे बहुत पसन्द किया जाता है.
Read - Dahi wale aloo recipe - Dahiwale Aloo ki Subzi In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dali Aloo ka rasa
- आलू - 6 उबले हुए (300 ग्राम)
- दही - ½ कप य़ा 125 ग्राम (फैंटा हुआ)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 -3 (बारीक कटी हुई)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Dahiwale Aloo ki Subzi
उबले हुए आलूओं को छील लीजिए.
सब्जी बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम होने दीजिए. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल कर भूनिये. जीरा भुनने के बाद, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दीजिये. चमचे से मसाले को चलाइये, मसाले को थोडा़ सा भूनें. मसाला भून जाने पर आलूओं को हाथ से मोटा-मोटा तोड़ कर मसाले में डाल दीजिए.
सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक 1-2 मिनिट मिलाइए, डेढ़ कप पानी डाल दीजिए और सब्जी को ढककर उबाल आने तक पकाएं. सब्जी में उबाल आने पर लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए.
अब सब्जी में अच्छे से फैंट कर लिया हुआ दही थोडी़ थोडी़ मात्रा में डालते जाएं और सब्जी को लगातार चलाते हुए पकाएं.

सब्जी में उबाल आने पर इसमें नमक डालकर मिला दीजिए और सब्जी को 3-4 मिनिट उबलने दीजिए. सब्जी में हरा धनिया डाल कर मिलाइए. सब्जी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
स्वादिष्ट आलू का रसा बनकर तैयार है इसे हरे धनिये से गार्निश कीजिए. दही वाले आलू को आप चपाती, परांठे, चावल या पूरी के साथ परोसिये और खाइये
सुझाव
- सब्जी में अच्छे से उबाल आने के बाद ही दही डालें, दही को थोडी़ थोडी. मात्रा में डालें और सब्जी को लगातार चलाते रहें.
- दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लीजिए जिससे की वो सामान्य तापमान पर आ जाए और अच्छे से फैंट कर तैयार कर लीजिए.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- 20 मिनिट
कमेंट (61)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तुषार जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.
निशा: रुखसाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अफशीन जी, 500 ग्राम आलू कुकर में 8-10 मिनट में उबल जाते हैं.
निशा: रतनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much for making cooking so simple....
Keep posting new new recipes..
Regards
Bhanu
निशा: भानु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डॉ मोनिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
We can cook almost anything whatever we wanna have.
Thanks...Thanks a lot !!!
निशा: आशीश जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रवी जी, हां, आप मेथी दाना भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: संध्या जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सागारिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, व्रत के लिये दही वाले आलू बना रही हैं तब इसमें व्रत का नमक डालें और लाल मिर्च मत डालिए.
निशा: अंकिता जी, मेरे रेसिपी में कप का नाप और ग्राम में नाप दोंनो दिये हुये होते हैं.
निशा: रश्मी ज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, दही के आलू में ओनियन गार्लिक नहीं यूज होते.
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्जुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: पारूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धरमवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धरमवीर जी, दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लीजिए जिससे की वो सामान्य तापमान पर आ जाए और अच्छे से फैंट कर तैयार कर लीजिए और सब्जी में अच्छे से उबाल आने के बाद ही दही डालें, दही को थोडी़ थोडी. मात्रा में डालें और सब्जी को लगातार चलाते रहें, दही नहीं फटेगा.
Thanks man
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.