अलसी का मीठा परांठा - Alsi ka Meetha Paratha - Flax-seed Sweet Paratha Recipe

📅 4 फरवरी 2016 👁 2 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.1 (3409)


पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीजों से चटनी, पिन्नी, रोटी, चीला तो बनाये ही जाते हैं, अलसी का मीठा परांठा भी बहुत स्वादिष्ट होता है. हम इसे टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Alsi ka Meetha Paratha - Flax-seed Sweet Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Flax-seed Sweet Paratha

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • घी - 1 छोटी चम्मच

स्टफिंग के लिए

  • अलसी पाउडर - 1/4 कप (30 ग्राम)
  • चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
  • घी - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Alsi ka Meetha Paratha

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिये, इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिये. थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा.

स्टफिंग बनाएं
अलसी का पाउडर लीजिए, चीनी डालकर मिला लीजिए. इसमें दो छोटी चम्मच घी डालकर मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.


तवा गरम होने के लिए रख दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, लोई को सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये और लगभग 3-4 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये परांठे पर 2 छोटे चम्मच स्टफिंग रखिये.
परांठे को चारों ओर से उठा कर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, दोनों हाथ के बीच रखकर हथेलियों से दबा कर या चकले पर उंगलियों से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, सूखे आटे, में लपेटिये और 5-6 इंच के व्यास में थोडा़ सा मोटा परांठा बेलकर तैयार कर लीजिए. गरम तवे पर थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैला दीजिये, परांठे को सिकने के लिये तवे पर डालिये.

जब परांठे का कलर ऊपर से थोड़ा सा डार्क हो जाए तो परांठे को पलट दीजिये, दूसरी ओर से भी हल्की ब्राउन चित्ती आने तक इसे सेकें. ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच घी डालकर चारों ओर फैलाइये. परांठे को पलटिये और इस ओर भी थोड़ा सा घी डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर परांठे को पलट-पलट कर कलछी से दबाकर, दोंनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके हुये परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये.

इसी तरह से सारे परांठे बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में 5-6 परांठे बनकर तैयार हो जाते हैं. परांठे बनकर तैयार हैं, अलसी के मीठे परांठे, साथ में खट्टा मीठा अचार, या जैम रख कर बच्चों के टिफिन में रखें, उन्हें ये स्वादिष्ट और पोषक परांठे बहुत पसन्द आयेंगे.

  • 2 सदस्यों के लिये
  • समय - 25 मिनिट

Alsi ka Meetha Paratha - Flax-seed Sweet Paratha Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (3409 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

lovepreet kaur
so nice
NishaMadhulika
lovepreet kaur जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Anshu
Alsi hota h kya ye shop pe mil jayega mam

निशा: अंशु जी, अलसी यानिकि Flax seeds, ये डार्क ब्राउन एक प्रकार के बीज हैं जो काफी पौष्टिक होते हैं. इनमें ओमेगा - 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. हां, ये आपको किराना स्टोर पर मिल जाएंगे.
how cook dal in different style in rajasthani receiptes
pls give tip for dal
Sukhwinder Singh
Its a good recipe, i like it so much Alsi ke meethe pranthe.

निशा: सुखविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gauri
Thanks...Nisha ji for reply,

निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gauri
Hi Nisha Aunty, I just love your recipes...aapki kafi sari recipes try ki bhot achchi bani, ghar me sabne bhot pasand ki. Ye recipe bhi try karna chahti hu but Alsi nahi pta kya hoti hai plz btaye...N wish you all the best ki aap hamein isi tarah khana banana sikhati rahe...

निशा: गौरी जी, अलसी को फ्लैक्सीड्स के नाम से जाना जाता है. अलसी शरीर को स्वस्थ रखती है इसमें ओमेगा-3 फेटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, पोटेशियम, मेगनीशियम, जिंक इत्यादि पौषक तत्व मौजूद होते हैं.