टमाटर कढी़ - Tomato kadhi recipe - Tamatar ki kadhi

बेसन के साथ टमाटर मिलाकर बनाई, खास खट्टे स्वाद वाली टमाटर की कढी नान, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसी जा सकती है. जब भी सब्जियां खाने का हो और दही की कढी को चलाते रहने का मन न हो तो टमाटर की कढी बनाना मत भूलिये
Read - Tomato kadhi recipe - Tamatar ki Kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato kadhi recipe
- टमाटर - 5 (300 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- बेसन - ¼ कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 1 -2 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- मेथी दाना - ¼ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अदरक - ½ छोटी चम्मच (पेस्ट)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - how to make Tamatar ki kadhi
टमाटरों को अच्छी तरह धोकर ले लीजिए, मिक्सर जार में टमाटर और हरी मिर्च को बड़े बड़े टुकडों में काट कर डाल दीजिए और इनका बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.
पैन को गरम कीजिए, 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी के दाने, सरसों के दाने और हींग डाल कर हल्का सा भून लीजिए, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आधा छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट और करी पत्ता डालकर भूनें अब टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को मिला दीजिए.
बेसन को प्याले में निकाल लीजिए इसमें थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां समाप्त हो जाने तक घोल तैयार कर लीजिए. अब इस घोल में 1 कप पानी डाल कर मिला दीजिए और बेसन के घोल को मसाले में डाल दीजिए. डेढ़ कप पानी और डाल दीजिए (कुल मिलाकर ढा़ई कप पानी का उपयोग किया है).

कढी़ में उबाल आने तक पकाएं. कढी़ में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए और कढ़ी में नमक और थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिए.और कढी़ को धीमी आंच पर 10-12 मिनिट तक पकने दीजिए. कढी़ को बीच बीच में चलाते अवश्य रहें.
कढी़ बनकर तैयार है, कढी़ में थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और कढी़ को प्याले में निकाल लीजिए.
कढी़ में अलग से तड़का लगाने के लिए, छोटी कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, गैस धीमी रखें. इस तेल में 1 हरी मिर्च दो भाग लम्बाई में काटी हुई डाल दीजिए और 3-4 करी पत्ते डाल दीजिए हल्का सा भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए अब इसमें बचा कर रखी हुई लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए. इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर हल्का सा मिला दीजिए और हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम टमाटर कढ़ी को आप चावल, चपाती या परांठे किसी के भी साथ परोसिये एवं खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज और लहसुन पसन्द करते हैं तब जीरा राई भूनने के बाद 1 बारीक कटी प्याज और 5-6 कली लहसन की कली बारीक काटकर डाल कर भून लीजिए और बाकी सभी चीजें इसी तरह डालकर कढ़ी बना लीजिये.
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योति जी, पहले टमाटर को मसाले के साथ भून लें तो टमाटर कढ़ी का ज्यादा अच्छा स्वाद आता है.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक की जी ये टमाटर की कढ़ी है, इसे टमाटर से ही बनाया जाता है, इसमें दही नहीं डाला जाता है, ये कढ़ी अलग स्वाद में बनती है.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुवर्णा जी, आप बिना मेथी दाने के भी इसे बना सकती है.
निशा: खुशबू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्यामा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, आप इसे बिना करी पत्ता के भी बना सकती हैं.
निशा: कंवलप्रीत जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: जयराम जी, ये कढ़ी अलग स्वाद में बनती है, स्वादिष्ट तो होती ही है, लेकिन पहले एक बार आप बना कर अपने परिवार में खायें और जानें कि ये कढ़ी कैसी है, इसके बाद आप मेहमानों को खिलाएं, उन्हैं अवश्य पसन्द आयेगी.
निशा: मीनाक्षी जी, धन्यवाद.
What garavi
Tomato garavi
Resad masala
निशा: स्म्रिती जी, आप इसका वीडियो देखें और बिलकुल उसी तरह से आटा लगाकर राज कचौरी बनायें, पहले तेल को अच्छा गरम करें, थोड़ा ठंडा होने पर उसमें राज कचौरी के लिये बेली हुई पूरी डालें और दबा कर फुलायें, और गैस को कम करके पूरी को पूरी तरह क्रिस्पी होने तक तलें, खुले ही जाली बाली वुडेन बास्केट में रखें या टिशु पेपर के ऊपर रखें, ये अवश्य क्रिस्पी बनेगी.
maine ek chhoti tea spun chini dala tha ,,
bahut achha laga..
Thanks...
निशा: चेतन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: टमाटर की कढ़ी में पकोड़े डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: रीता जी, ये टमाटर की कढ़ी हैं, इसमें टमाटर ही यूज करने होते हैं.
बहुत बहुत धन्यवाद आपका
आपने बिना दहीं की जो रेसीपी बताई वो हमें बहुत पसंद आयी
निशा: पियूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, अवश्य सीखिये मेरी वेबसाइट और चैनल इसी लिये है.
बहुत सुन्दर और जल्द बनने वाला रेसिपी है ये !!
आज ही बनाती हूँ और फिर बताती हूँ !
भावना
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
टमाटर ओर कच्चे आम के अलावा बिना दहीं की कढ़ी कीस चिज की बनती है.
निशा: पियूष जी, कढ़ी नीबू के रस से और टाटरी से भी बन जाती है.
निशा: राज जी, नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार डाल सकते हैं.
Thnks ye sb recipe k liye or tometo khari to lajawab bni thi..lot of thnk
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.