टमाटर कढी़ - Tomato kadhi recipe - Tamatar ki kadhi

बेसन के साथ टमाटर मिलाकर बनाई, खास खट्टे स्वाद वाली टमाटर की कढी नान, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसी जा सकती है. जब भी सब्जियां खाने का हो और दही की कढी को चलाते रहने का मन न हो तो टमाटर की कढी बनाना मत भूलिये
Read - Tomato kadhi recipe - Tamatar ki Kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato kadhi recipe
- टमाटर - 5 (300 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- बेसन - ¼ कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 1 -2 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- मेथी दाना - ¼ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अदरक - ½ छोटी चम्मच (पेस्ट)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - how to make Tamatar ki kadhi
टमाटरों को अच्छी तरह धोकर ले लीजिए, मिक्सर जार में टमाटर और हरी मिर्च को बड़े बड़े टुकडों में काट कर डाल दीजिए और इनका बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.
पैन को गरम कीजिए, 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी के दाने, सरसों के दाने और हींग डाल कर हल्का सा भून लीजिए, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आधा छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट और करी पत्ता डालकर भूनें अब टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को मिला दीजिए.
बेसन को प्याले में निकाल लीजिए इसमें थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां समाप्त हो जाने तक घोल तैयार कर लीजिए. अब इस घोल में 1 कप पानी डाल कर मिला दीजिए और बेसन के घोल को मसाले में डाल दीजिए. डेढ़ कप पानी और डाल दीजिए (कुल मिलाकर ढा़ई कप पानी का उपयोग किया है).

कढी़ में उबाल आने तक पकाएं. कढी़ में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए और कढ़ी में नमक और थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिए.और कढी़ को धीमी आंच पर 10-12 मिनिट तक पकने दीजिए. कढी़ को बीच बीच में चलाते अवश्य रहें.
कढी़ बनकर तैयार है, कढी़ में थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और कढी़ को प्याले में निकाल लीजिए.
कढी़ में अलग से तड़का लगाने के लिए, छोटी कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, गैस धीमी रखें. इस तेल में 1 हरी मिर्च दो भाग लम्बाई में काटी हुई डाल दीजिए और 3-4 करी पत्ते डाल दीजिए हल्का सा भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए अब इसमें बचा कर रखी हुई लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए. इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर हल्का सा मिला दीजिए और हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम टमाटर कढ़ी को आप चावल, चपाती या परांठे किसी के भी साथ परोसिये एवं खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज और लहसुन पसन्द करते हैं तब जीरा राई भूनने के बाद 1 बारीक कटी प्याज और 5-6 कली लहसन की कली बारीक काटकर डाल कर भून लीजिए और बाकी सभी चीजें इसी तरह डालकर कढ़ी बना लीजिये.
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, सूजी ढोकला की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं.
maine tamator kadhi try ki bhut hi tsty bani thanku so much
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aur tamatar ki kadhi maine try ki bahut tasty bani thi....
निशा: मुग्धा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुग्धा जी, मैं क्षमा चाहती हूं की आपके सवाल का जवाब देने में देरी हो गई क्योंकि व्यस्तता के चलते सभी सवालों के जवाब देना मुशकिल हो जाता है.
निशा: मुग्धा जी, ये कढ़ाई अच्छी होती है,इसमें आप सारी चीजें बना सकते हैं, खट्टा कुछ भी खराब नहीं होता, लेकिन ये नानस्टिक नहीं है.
Maine kal hi hard anodised kadhai li hai, Mam mujhe Jaan na hai Ki kya anodised khadhai me khana chipkta v hai... Bcz avi tak Maine use nhi kiya hai... plz hlp mam
निशा: मुग्धा जी, एनोडायज्ड कढ़ाई में खाना चिपकता है, ये नानस्टिक नहीं हैं, लेकिन खट्टी चीजें खराब नहीं होती ये अच्छी कढ़ाई हैं.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namsthe :)
Mjhe ye batayei ki tomato ko kitana bhunana hai, kya tail chhodate tak YA phir halka sa bhunenge, Kadhi banane ke liye.
निशा: रवि जी, टमाटर पेस्ट डालकर, मसाला तेल छोड़ने लगे तब तक भूनना है.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजू जी, नमक पहले डालने से ग्रेवी फट सकती है इस कारण मैं अंत में नमक का उपयोग करती हूं.
निशा: रितू जी, ये टमाटर की कढ़ी है, ये टमाटर के स्वाद में ही बनती है, इसमें मठ्ठा नहीं डाला जाता.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जैयप्रकाश जी, आटे की लोई पहले बना लीजिये और लोई को मैदा में लपेट कर बेलिये आप भटूरे अच्छे पूरे बड़े बेल सकेंगे.
निशा: नेहा जी, मैं ये रैसिपी जल्द बनाने की कोशिश करूंगी.