भरवां आलू - Stuffed Potato Recipe - Bharwan aloo recipe

📅 12 जनवरी 2008 👁 4.2 लाख बार देखी गई 💬 65 कमेंट ★ 2.9 (6910)

Suffed Potato

भरवां आलू (Stuffed Potato) बहुत ही लाजबाब सब्ज़ी है. अगर आप आलू पसन्द करते हैं तो आपको भरवां आलू बहुत पसन्द आयेगी. इसे आप मेहमानों के आगमन या विशेष अवसरों पर बना सकते हैं तो आइये आज हम भरवां आलू (Bharwan Aloo) बनाते हैं.

Read - Stuffed Potato Recipe - Bharwan aloo recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Potato

  • आलू -------- 400 ग्राम ( 10 मध्यम आकार के )
  • तेल ------- 2 टेबल स्पून
  • जीरा ------- आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ------ 2 ( बारीक कटी हुई)
  • अदरक ------ 2 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
  • हल्दी पाउडर ----- एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • धनियां पाउडर ----- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • काजू ----- 15 ( बारीक कटा हुआ )
  • किशमिश ----- 15
  • नमक ------ स्वादानुसार

विधि - How to make Stuffed Potato

stuffed_potato2.gifआलू को छील कर अच्छी तरह धो लें. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर मसाला भरा जा सके. आलू के अन्दर से निकला हुये गूदे को एक प्लेट में रखलें. आलुओं को प्याले में पानी में डाल कर रख दें.

कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, एक कटी हुई मिर्च और कटा हुआ अदरक डालदें. मसाले को चम्मच से चलायें. मसाले में आलू का गूदा, नमक और गरम मसाला डाल कर चमचे से चला चला कर भूनें. 3-4 मिनिट में यह आलू का गूदा भुन कर तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लें, और इस गूदे में अमचूर पाउडर, काजू और किसमिस मिला दें. आलू में भरने के लिये मसाला तैयार है.

आलू को पानी से निकाल कर प्लेट में रखें और पानी बिलकुल न रहने दें. अब इन आलू में मसाला भरें, सारे आलू मसाले से भर लें.

कुकर में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में एक चौथाई चम्मच जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद एक कटी हुई मिर्च, कटा हुआ अदरक, एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम नमक और एक चुटकी हल्दी डाल दें. मसाले को 1 मिनिट तक भुनने दें. इस मसाले में 2-3 टेबल स्पून पानी डाल दें, और अब भरे हुये आलू एक एक करके डालें और धीमे से चला कर कुकर में भूने हुये मसाले को आलुओं में मिला दें. कुकर बन्द कर दें. जैसे ही एक सीटी आये, गैस बन्द कर दें.

कुकर खुलने पर भरवां आलू की सब्जी को प्याले में निकालें और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें.

गरमा गरम भरवां आलू की सब्जी को, नान, चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

Read this recipe in English - Stuffed Potato Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (6910 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (65)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anu
good one.
Shubhra
Nishaji, ye kafi saral aur swadisht sabji lagta hia, main jaroor banaungi. Mane bhrwan aalo pahle banaye hain par unme aaloo ko talkar banana tha, beech me kaju kishmish ke saath paneer bhar kar bake kiya gaya, usme kafi samay lag gaya, ye saral vidhi hai.
shiwani
u have done a gr8 job by opening this site thank you very much