भरवां आलू - Stuffed Potato Recipe - Bharwan aloo recipe

भरवां आलू (Stuffed Potato) बहुत ही लाजबाब सब्ज़ी है. अगर आप आलू पसन्द करते हैं तो आपको भरवां आलू बहुत पसन्द आयेगी. इसे आप मेहमानों के आगमन या विशेष अवसरों पर बना सकते हैं तो आइये आज हम भरवां आलू (Bharwan Aloo) बनाते हैं.
Read - Stuffed Potato Recipe - Bharwan aloo recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Potato
- आलू -------- 400 ग्राम ( 10 मध्यम आकार के )
- तेल ------- 2 टेबल स्पून
- जीरा ------- आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------ 2 ( बारीक कटी हुई)
- अदरक ------ 2 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- हल्दी पाउडर ----- एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- धनियां पाउडर ----- 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
- काजू ----- 15 ( बारीक कटा हुआ )
- किशमिश ----- 15
- नमक ------ स्वादानुसार
विधि - How to make Stuffed Potato
आलू को छील कर अच्छी तरह धो लें. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर मसाला भरा जा सके. आलू के अन्दर से निकला हुये गूदे को एक प्लेट में रखलें. आलुओं को प्याले में पानी में डाल कर रख दें.
कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, एक कटी हुई मिर्च और कटा हुआ अदरक डालदें. मसाले को चम्मच से चलायें. मसाले में आलू का गूदा, नमक और गरम मसाला डाल कर चमचे से चला चला कर भूनें. 3-4 मिनिट में यह आलू का गूदा भुन कर तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लें, और इस गूदे में अमचूर पाउडर, काजू और किसमिस मिला दें. आलू में भरने के लिये मसाला तैयार है.
आलू को पानी से निकाल कर प्लेट में रखें और पानी बिलकुल न रहने दें. अब इन आलू में मसाला भरें, सारे आलू मसाले से भर लें.
कुकर में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में एक चौथाई चम्मच जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद एक कटी हुई मिर्च, कटा हुआ अदरक, एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम नमक और एक चुटकी हल्दी डाल दें. मसाले को 1 मिनिट तक भुनने दें. इस मसाले में 2-3 टेबल स्पून पानी डाल दें, और अब भरे हुये आलू एक एक करके डालें और धीमे से चला कर कुकर में भूने हुये मसाले को आलुओं में मिला दें. कुकर बन्द कर दें. जैसे ही एक सीटी आये, गैस बन्द कर दें.
कुकर खुलने पर भरवां आलू की सब्जी को प्याले में निकालें और हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें.
गरमा गरम भरवां आलू की सब्जी को, नान, चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
Read this recipe in English - Stuffed Potato Recipe
कमेंट (65)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूखसार जी, धन्यवाद.
निशा: हैप्पी जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
Thanks for opening this site
निशा: सुनील जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: बेबी जी, धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, कच्चे आलू का गूदा पीलर की सहायता से निकाल सकते हैं, आप इन्हैं हल्के से उबाल कर भी खोखला कर सकते हैं और भर सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, मसाले में थोड़़ा सा पानी डालें और भरे हुये आलू डालकर मिलायें और पकायें.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रमोद जी, कच्चे आलू लेने हैं.
Nishaji mei jab bhi goalgappe bnati hu to unke andar oil bhaut bhar jata hai plz guide kijiye
निशा: श्वेता जी, गोल गप्पे को सावधानी से पलटना होता है कि वह फटें नहीं, फटने से उनके अन्दर तेल भर जाता है, और अभी जल्दी ही आप सूजी के गोलगप्पे के लिये वीडियो देख सकेंगे, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे गोलगप्पे बना सकेंगे.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी हां खोया पनीर की स्टफिंग बनाकर भर सकते हैं.
निशा: सोनक जी, मैं इसे जल्दी ही बना दूंगी.
निशा: सोनक जी हां मैं जल्दी ही इसका वीडियो डालेंगे.
निशा: सोनक जी आलू को 80 प्रतिशत उबालना है, आलू थोड़े सख्त रहते हैं. उन्हैं पीलर की सहायता से खोखले करके स्टफिंग भरकर, बनाया जाता है.
निशा: सोानक जी, सभी रेसिपीज के वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
thankyou
निशा: अमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
nd muje apki banai sabhi chije bahot acchi lagti hai or me try bhi kart hu gare pe..
or sabhi chize acchi bhi banti hai..
निशा: ध्वनि, अनार दाना, अनार के सूखे दाने होते हैं.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.