आलू छोलिया करी - Aloo hara Chana recipe - Aloo Choliya curry recipe

सर्दी के मौसम में मिलने वाले हरे चने से छोलिया लड्डू, छोलिया पनीर, छोलिया पूरी तो बनाई जी जाती हैं, इनसे बनी आलू छोलिया करी भी बहुत पसंद की जाती है.
Read - Aloo Hara Chana Recipe - Aloo Choliya Curry Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Hara Chana Recipe
- उबले आलू - 3 (250 ग्राम)
- हरा चना - 1 कप (150 ग्राम)
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2-3 बडे़ चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- हल्दी - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
विधि - How to make Aloo Choliya Curry Recipe
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गर्म कीजिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. मसाला भूनने के बाद इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को मीडियम आंच पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे.
भूने मसाले में हरे चने और नमक डालकर चमचे से चलाते हुये अच्छी तरह मिला दीजिये और ½ कप पानी डालकर धीमी व मध्यम आंच पर चने को ढककर 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए, चैक करते हुये चने को नरम होने तक पका लीजिये. 10 -12 मिनिट में चने नरम होकर पक चुके होंगे.

उबले आलू को हाथ से तोड़ कर सब्जी में डाल दीजिए और गरम मसाला डालकर मिला लीजिए, एक कप पानी डाल दीजिए और कटा हरा धनिया भी डाल दीजिए. सब्जी को ढककर के 4-5 मिनिट के लिए मिडियम आंच पर पकने दीजिए.
सब्जी बनकर तैयार है, इसे किसी प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सजाइये. हरे चने आलू की सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव -
हरे चने की सब्जी को ताजा हरे चने से बनाया गया है. इसे आप सूखे हरे चने से भी बना सकते हैं इसके लिए
हरे चनों को 8-10 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए और कुकर में उबाल कर ऊपर दिए गए तरीके से बना लीजिए.
- चार - सदस्यों के लिए
- समय - 25 मिनिट
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am a big fan of yours. Your way of explaining each is every recipe is amazing. It makes us try each one of ur recipe. Thanks alot for your recipes and keep posting new recipes. Your recipes helps us eating delicious and hygienic food at home.
निशा: अमन जी, रेसिपीज़ पसंद करने और सराहना भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mam thanku so much for hume achha cooking sikhane k liye mene is recipe bnai or mere ghrwalo ko bht pasand aayi.......
निशा: नेहा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एस. के. जी, धन्यवाद.
निशा: अमृ्ता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरभि जी, आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai ek join family me rahti hu jisme sabhi ko swadisht khana khane ka bhut shauk h
Plz mujhe kuchh dishes Ki recipe bateye plz
निशा: अनामिका जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर जाकर रैसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: आरजू जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: आलिया जी, मैं वेज खाना ही बनाती हूँ, मेरे वेबसाइट और चैनल पर नूडल समोसा की रेसिपी उपलब्ध है,
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, में इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.