चीज़ नॉन - Cheese Naan recipes - How to Make Cheese Stuffed Naan on Tawa

📅 6 जनवरी 2016 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 27 कमेंट ★ 3.1 (3961)


हम सबकी पसंददीदा बटर नान और इसके अन्दर भरा मुलायम पिघला चीज, बाहर से चकत्तेदार कुरकुरी और अन्दर से एकदम सॉफ्ट सॉफ्ट. चाहे इसे तन्दूर में बनाईये, चाहे ओवन में या फिर चाहे तवे पर. इसे दम आलू, पनीर बटर मसाला या किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोसिये, सभी को बेहद पसंद आयेगा.

Read - How to Make Cheese Stuffed Naan on Tawa in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Naan

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • दही - ¼ कप
  • घी - 2-3 टेबल स्पून
  • मोजेरीला चीज - 100 ग्राम
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to Make Cheese Stuffed Naan ?

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये. इस बनी हुई जगह में दही, चीनी, बेकिंग सोडा, नमक और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिलाते हुये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मसल मसल कर नरम आटा गूंथिये. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.

चीज़ को कद्दूकस कर लीजिए और इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए.
आटा तैयार होने के बाद थोड़ा सा मसल कर सही कर लीजिये. आटे को चार बराबर भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाएं और उसे गोल करते हुए सूखे आटे में लपेट कर, चकले पर रख कर, 3-4 इंच के व्यास में बेल कर, इसके ऊपर 2-3 चम्मच चीज़ की स्टफिंग रख दीजिए और बेल हुये नान को चारों तरफ से उठाकर बन्द कीजिये. इस स्टफिंग भरी लोई को थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर हाथ और उंगलियों की सहायता से थोड़ा सा बड़ा लीजिये और अब बेलन की सहायता से हल्के दबाब देते हुये गोल या ओवल आकार में मोटा नान बेल कर तैयार कर लीजिए.

नॉन को ओवन या तवे दोनों पर बना सकते हैं. ओवन में नॉन बनाने के लिए ट्रे लीजिए इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए और बेल हुए नॉन को ट्रे में रख दीजिए और नॉन के ऊपर भी थोड़ा पानी लगा दीजिये, और नॉन के ऊपर थोड़ी सी कलौंजी या जीरा डाल दीजिये.

ओवन को 250 डि से. पर प्रीहीट कर लीजिए. नॉन की ट्रे को ऊपर की रैक में रख दीजिए और 250 डिग्री सेंटीग्रेट पर 5 मिनिट के लिए सैट कर लीजिए. बीच -बीच में नॉन को चैक भी करते रहें.

5 मिनिट बाद नॉन को बाहर निकाल कर चैक कीजिए. नॉन ऊपर से अच्छे से सिक गए हैं इन्हें पलट कर नीचे की ओर से भी 2 मिनिट के लिए और ओवन में बेक होने के लिए रख दीजिए. 2 मिनिट बाद नॉन को चैक कीजिए. नॉन दोनो ओर से सिक कर तैयार हैं. इनके ऊपर घी लगाकर रख दीजिए. ओवन में नॉन बनकर तैयार हैं. (ओवन में समय आपने ओवन के हिसाब से कम या ज्यादा लग सकता है.)

नॉन तवे पर बनाने के लिए : लोई को उसी तरह से बेलकर भर कर नॉन बना लीजिए बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा पानी चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, ऊपर की सतह हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, चारों और चित्ती आने तक नॉन को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, और दूसरा नॉन भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. 

चीज़ नॉन बनकर तैयार है. नॉन को आप तवे और ओवन दोनों पर ही आसानी से बना सकते हैं. इसे आप तंदूर पर भी बना सकते हैं. चीज़ नॉन को आप चटनी, सब्जी, अचार या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

  • 2-3 सदस्यों के लिये
  • समय - 50 मिनिट

Cheese Naan recipes - How to Make Cheese Stuffed Naan

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (3961 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (27)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mayank Sharma
आप के पति और बच्चे वाकई में भाग्यशाली है... ईश्वर ने उन्हें आप जैसी मास्टरशेफ उन्हें दी है।। आप की रेसिपीज़ ने मुझे मेरे घर पर कुकिंग किंग बना दिया है।
NishaMadhulika
मयंक जी, आपके इस प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
madhu bhadauria
hi nisha je thanks for naan so yammy i like this
निशा:मधु जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja
Misha ji Kya ho chews ki Jagat aloo bhar site h.

निशा: पूजा जी, हां आप चीज़ की जगह आलू भरकर आलू नॉन बना सकते हैं.
Ameer shaikh
Hii Nisha ji.cheese nan banane ke liye non stick tawa hi use kar sakte hai ya roti ka tawa bhi use kar sakte hai.

निशा: अमीर जी, तवे पर नान बनाने के लिये साधारण तवा ही यूज करते हैं.
Anjali
I have mad naan many a times at home, by the way you have taught...
And seriously my daughter and husband loves it.
Your recipes are so simple, tastes completely desi and authentic and just rocks...
Thanks for teaching us

निशा: अंजलि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
atharv
Dear,
Madam namaskaar,
Mujhhe aapki cheese non recipe bahut achchhi lagi but he download nahi ho rahi plz kaise hogi.
Vijay lakshmi
How to make mozzarella cheese?
sourav uppal
Mam mein jb v tava naan banata hun vo tava k sath chipk jata hai?
निशा: सौरव जी, नान को तवे से चिपकाना होता है और तवे को उलटा करके नान को सेकना होता है, प्लीज आप वीडियो देखें, नान को सिकने के बाद उसे करछी से खुरच कर तवे से अलग किया जाता है.
jayshree
hello nishaji nameste! baking soda means saajiful or inno or others baking soda or dry yeast chale?
निशा: जयश्री जी, बेकिंग सोडा (मीठा सोडा या खाने का सोडा) सफेद पाउडर होता है, और किसी भी किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है, इसकी जगह ड्राई यीस्ट का यूज किया जा सकता है.
shobhit mourya
ji mujhe rooni pratha ke baare me janna h
Sarita mangwqni
Ultimate .u make it so easy

निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
चंदा जजवारे
निशा जी नमस्ते। मेरे पास अमूल का प्रोसेस्ड चीज़ है क्या इसे में चीज़ नान में इस्तेमाल कर सकती हूँ? और एक सवाल प्रोसेस्ड चीज़ को किस रेसेपी में use किया जा सकता है क्योंकि हर रेसेपी में मोज़रीला चीज़ ही लिखा रहता है।plz बताइयेगा जरूर क्योंकि प्रोसेस्ड चीज़ बहुत दिनों से मेरे पास है पर मैं इसका use ही नही जानती हूँ ।
निशा: चंदा जी, आप इसे नान बनाने में यूज कर सकती हैं. चीजी पास्ता या ब्रेड पिज्जा में यूज कर सकती हैं.
payal
Mam mere oven me rake nih.. bs ek glass roler plate h.to usme bn jaega naan kya mam
Alka goel
what is the best temp setting for cake?
Sumi
Hello ...Nisha Madam,I have tried stuffed cheese nan recipe on tawa and the result was perfect.Thank you.

निशा: सुम्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apexa
Mam es me hmm water ke bina ublaa huaa milk dal skte hai?

निशा: आपको इसमें दूध कहां उपयोग करना है.
Manish kumar jain
निशा जी मैं बहुत समय से आपकी साईट से बहुत सी डिशेस बनाना सीख रहा हूँ । और मेने अपनी श्रीमती जी को भी बहुत डिशेस बनाना सिखाई है।और मैं अपनी श्री मती जी को नए नए व्यंजन आपकी साईट से सीख के बना के खिलाता हूँ। मैं आपका आभारी हूँ।आशा है की मुझे आगे भी नयी नयी रेसेपी मिलती रहेगी।ईश्वर आपको लंबी उम्र प्रदान करे।

निशा: मनीष जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
रवि कुमार
मुझे ये जानना ह ये चीज जो ह वो क्या ह थोडा सरल कारखे बताओ मार्किट मिलटी ह या बनानी पड़ती ह
sapna
naan me gee n dale to kya shahi bngi

निशा: सपना जी, घी डालने से यह अच्छे बनते हैं.
Priyanka
Mam isme hum mozzarella cheese ke jgah simple cheese v use kar sakte h???

निशा: प्रियंका जी, आपका सादा चीज यूज कर सकते नान थोड़े अलग होंगे.
gagan
mam isme ubaal kar aalo bhi daal sakte hai?

निशा: गगन जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
amjad
Nisha Mem, aap ki bahut saari recipe main banata hun aur aap ki mostly videos download hain mere paas, but first time likh raha hun, isse pahle himmat nahin juta pata tha itni mahan hasti ke saamne bolne ki, aap one of the best coock in the world, thanks for being with us.Bhagwan aapko bahut lambi umar de. Please aap ye bata den cheez naan men kaunsi cheez istemal hogee. Thanks

निशा: अमजद जी, इसमें मोजेरीला चीज का उपयोग होगा. धन्यवाद.
soma
Nishaji Namaste
jab meri shaadi hui thi I was s/w engineer aur mujhe khana banana nahi aata tha. Aap ke website se dekh dekh kar mai khana banati thi sweets banati thi aur shabashi leti thi. Abhi tak koi nahi jaan paya ki mujhe cooking nahi aati thi. Aaj aapki wajah se mai cooking me expert hu.
Thank you very much

निशा: सोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vivek
i made eggless cake. i tried but it was not so spongy and edges became fflffy initially in place of middle, why it is so thank you
निशा: विवेक जी, केक प्रोपर तरीके से हीट न मिल रही हो या बैटर गाढ़ा हो तब एसा हो सकता है.
megha
aap ki sabi recipes baut achhi hai...
aunty plz salad kese banaye or usse kese decorate kare ye bii bataeye.... please....
निशा: मेघा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई प्रकार के सलाद उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर सलाद का नाम लिखकर सर्च किया जा सकता है.
Kaivalya
Nisha ji kya hum Dahi ki jagah Doodh ya Milk Powder ka istemal kar sakte hai?
निशा: कैवलिया जी, आटा लगाने में दही का यूज ही होता है या फिर यीस्ट का यूज होता है.