गुड़ की खीर - Gur Ki Kheer - Kheer with Jaggery Recipe

गुड़ की खीर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार की पारम्परिक रेसीपी है. सर्दी के मौसम में गुड़ की खीर खाने में और भी अधिक स्वादिष्ट लगती है. बिहार में गुड़ की खीर को रसिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसे रसखीर भी कहा जाता है.
Read - Gur Ki Kheer - Kheer with Jaggery Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Ki Kheer
- चावल - ½ (80 ग्राम)
- गुड़ - 3/4 कप बारीक तोड़ा हुआ (150 ग्राम)
- फुल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
- बादाम - 8-10
- काजू - 8-10
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- इलायची - 5-6
विधि - How to make Kheer with Jaggery Recipe
गुड़ की खीर बनाने के लिए एक बड़े बरतन में दूध उबालने के लिए रख दीजिए.
बादाम- काजू को बारीक छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. किशमिश को साफ करके ले लीजिए. इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए.
आधा कप चावलों को अच्छे से साफ करके धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद चावलों में से अतिरिक्त पानी निकाल कर चावल ले लीजिए.
दूध में उबाल आने पर चावलों को दूध में डाल कर मिला दीजिए. दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस को धीमी रखें, खीर को हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें क्योंकि खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है.

दूसरे बरतन में ½ कप पानी और गुड़ डाल कर गैस पर रख दिजिए. गुड़ के पूरी तरह से पानी में घुल जाने पर गैस बंद कर दीजिए.
चावल मुलायम हो जाएं तब खीर में काजू, किशमिश और बादाम डाल दीजिये. चावल दूध में अच्छे से मिल जाने पर इसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए. खीर बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए और खीर को ठंडा होने दीजिए.
खीर के ठंडा हो जाने पर, गुड़ का घोल छलनी से छान कर खीर में डाल कर मिला दीजिए. खीर बन कर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए और कटे हुए काजू बादाम से सजाएं.
सुझाव:
- दूध में चावल डालने के बाद उसे हर 1-2मिनिट में खीर को चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाते रहें, ताकि खीर बरतन के तले से न लगे.
- गुड को खीर में ठंडा होने के बाद ही डालें क्योंकि गरम खीर में गुड़ डालने पर दूध फट सकता है.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 55 मिनिट
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Really apki btai recipe easily ghar pe banaya ja sakta.apki bahut sari recipe try ki hu.aaj tak gur ki chai nhi bana pati thi but apki btai gai method se perfect gur ki tea bana pai.thank u again.
निशा: निशा जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.
निशा: भंवर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पदमा जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Hope you are doing well.
I love your Gur Ki Kheer recipe. I am just wondering if you can heat the Kheer before serving. I hope it doesn't spoil the milk?
Thank you.
निशा: नीतू जी, आप इसमें गुड़ की मात्रा को बढा़ दीजिए खीर और अधिक मीठी हो जाएगी.
निशा: रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजहर जी, ये बहुत स्वादिष्ट होती है, गुड़ की बनी चीजें सर्दी के मौशम में खाई जाती हैं.
निशा: निशा जी, आप गुड़ की खीर को हल्का गरम कर सकते हैं पर इसे उबालें नहीं, क्योंकि इससे खीर फट सकती है.
thanku mam
निशा: अमृता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku madam ji
निशा: रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमेश जी, नमस्ते, लेकिन आप आप खाना बनाना सीख गये हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, खीर के थोड़ा ठंडा हो जाने पर ही गुड़ डालना है. गुड़ की खीर को ठंडा या गरम दोंनो तरह से खाया जा सकता है.
निशा: आशीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर मूंगफली गुड़ चिक्की, बेसन के सेव गुड़ में पगे रेसिपी उपलब्ध है.
ko dubara bhi garam kr sakte hai k nhi .kiyu k mere ghar me kheer ko garam khana pasand karte hai.pls mam iske bare me kuch btaye.
निशा: सोनल जी, आप गुड़ की खीर को हल्का गरम कर सकते हैं पर इसे उबालें नहीं, क्योंकि इससे खीर फट सकती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीनत जी, गन्ने के रस में चावल डालकर बनाई गई खीर को रसखीर कहते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल रसखीर बनाने की रेसिपी उपलब्ध है.
निशा: रूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam aapse ek rqst hai ki plz aap chukandra ke achar ki recipe bataie plz.........
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद, और मैं इस अचार को बनाने कि कोशिश करूंगी
Hello nishaji,very nice recipe.I will try it.plz nishaji send the recipe of motichur laddoo and soan papdi.I have asked many times.plz post these recipe.thanks.
निशा: सुमन जी, वेबसाइट पर बूंदी के लड्डू रेसिपी उपलब्ध है, मोतीचूर के लड्डू के लिये बूंदी एकदम बारीक बनाई जाती है, लड्डू इसी तरह बनाये जाते हैं. सोन पपड़ी के लिये मैं कोशिश करूंगी.