राजस्थानी मलाई मिर्च - Rajasthani Malai Mirch Recipe

हरी मिर्च को छोंकने के बाद मलाई मिला कर पकाई हुई राजस्थानी मलाई मिर्च का तीखापन हल्का कम और स्वाद कई गुना बढ जाता है.
Read - Rajasthani Malai Mirch Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Malai Mirch
- हरी मिर्च - 100 ग्राम
- क्रीम - 2 -3 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Mirch with Cream Recipe
हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखाकर इसके डंठल तोड़ कर छोटी-छोटी काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम होने दीजिए. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा भून जाने पर
इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

मसाले में हरी मिर्च डाल कर अच्छे से मिलायें, नमक और अमचूर पाउडर डालकर मिला दीजिए अब मिर्च को ढककर के 1 -2 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए.
मिर्च को अच्छे से चला दीजिए और इसमें क्रीम डाल कर लगातार चलाते हुए 1 मिनिट और पका लीजिए.
मलाई मिर्च बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और इसे प्याले में निकाल लीजिए.
स्वादिष्ट मलाई मिर्च को आप साईड डिश के रूप में परोसिये और खाईये. मलाई मिर्च को फ्रिज में रखकर सप्ताह भर खाया जा सकता है.
समय -5 मिनिट
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शशि जी, आप क्रीम या मलाई से इसे बनाएं, ये मलाई मिर्च है तब इसमें मलाई तो डालनी ही है. दही वाली मिर्च आप ट्राई कर सकती हैं, वह भी अच्छी बनेगीं.
निशा: पवन जी, धन्यवाद.
निशा: राज जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हमने इसी प्रकार मोटी मिर्चों से बेसन की भरवां मिर्च रैसिपी पहले ही बना रखी है.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, 25-30 लहसन की कली ले लीजिये, 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच जीरा, धनियां पाउडर 2 छोटी चम्मच, 1 चम्मच नीबू का रस और 3/4 छोटी नमक सारी चीजों को मिक्स करके पीस लीजिये, स्वादिष्ट चटनी तैयार हो जायेगी.
Thank u nisha g
Superrrbbbb
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, क्रीम और मलाई में अंतर होता है पर अगर आपके पास क्रीम न हो तो आप मलाई का उपयोग भी कर सकते हैं
निशा: आसिफ जी, आप मलाई के बदले क्रीम लें तो बेहतर होगा.
majaaa aa gaya ye malai mirch kha ke
thanku very much...
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
kya isme hum cream ki jgha malai ka use kr skte hai aur kaise
निशा: पीहू जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Nishaji thank you for the recipe...very tasty...
Nishaji kam tikha mirch banane ke liye kya akrana chahiye
निशा: परमार जी, मिर्च कम तीखी वाली मोटी मिर्च ले लीजिये और मलाई या क्रीम डालकर बनाइये, बहुत अच्छी कम तीखी मिर्च बनेंगी.
Kya is tarah shimala mirch ko bhi banaya ja sakta hai
निशा: मोना जी, शिमला मिर्च आप इस तरह ट्राई कर सकती है और अपने अनुभव यहा अवश्य शेयर कीजिये.
निशा जी .. इसे सामान्य हरी मिर्च का प्रयोग कर के बना सकते हैं?
या फिर कोई और मिर्च से?
निशा: अनामिका जी, इसे किसी भी प्रकार की मिर्च से बनाया जा सकता है, लेकिन अगर आप कम तीखा पसन्द करते हों तब कम तीखी वाली यानी मोटी मिर्च का यूज कीजिये.