आलू के मिनी समोसे - Mini samosa recipe - Potato stuffed Mini Samosa

📅 23 सितंबर 2015 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 30 कमेंट ★ 3.5 (4050)


छोटे छोटे आलू के समोसे किसी भी पार्टी के स्टार्टर या फिंगर फूड के रूप परोसे जा सकते हैं.

Read : Mini samosa recipe - Potato stuffed Mini Samosa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato stuffed Mini Samosa

समोसे के लिये आटा लगाने के लिये.

  • मैदा - 1.5 कप( 200 ग्राम)
  • घी -  2 टेबल स्पून ( 40 - 50 ग्राम)
  • नमक - 1/2  छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

स्टफिंग समोसे में भरने के लिए

  • आलू - 3 (200 ग्राम), उबाले हुये.
  • हरा धनियां -  2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • हरे मटर के दाने - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च  - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1/2  इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • तेल -  तलने के लिये

विधि - How to make Mini samosa

एक बडे़ प्याले में मैदा निकाल लीजिए और इसमें नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.  पानी की सहायता से पूरी के आटे से थोडा़ सख्त आटा गूंथ लीजिये (इतना आटा गूंथने में ½ कप से कम पानी लगेगा).  आटे को ढककर के 20 मिनट के लिये रख दीजिये. आटा सैट होकर तैयार जाएगा.

स्टफिंग बनाएं
उबले हुये आलू को छील लीजिये, और बारीक तोड़ लीजिये.  कढा़ई में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गर्म कीजिये, गर्म तेल में मटर के दाने डालकर थोडा़ सा भून लीजिए, इससे मटर थोड़ी नरम हो जायेगी, अदरक, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, बारीक तोड़े हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये, थोडा़ सा हरा धनियां डालकर लगातार चलाते हुए 2 मिनट के लिए भून लीजिए.

स्टफिंग बनकर तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और थोडा़ ठंडा होने दीजिए.

हाथ पर थोडा़ तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए. गूंथे हुये आटे से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर तैयार कर लीजिए. एक लोई लीजिए बेलन से करीब 2.5 - 3 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली गई लोई को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें और दोनों सिरे पानी की सहायता से अच्छी तरह चिपकाइये.

तिकोन में आलू की स्टफिंग भरिये. स्टफिंग भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चिपका दीजिये. तैयार समोसे को प्लेट में खड़े करते हुये लगाइये.  इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये, और प्लेट में लगाकर रख लीजिये. समोसे तैयार करके 1/2 - 1 घंटा के लिये किसी पतले कपड़े से ढककर छोड़ दीजिये.

समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  मीडियम गरम तेल में 7-8 समोसे या जितने समोसे कढ़ाई में आ जाय डालिये, मीडियम और धीमी आग पर समोसे के गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.  तले समोसे कढ़ाई से निकाल कर,  प्लेट पर बिछे टिशू पेपर पर रख लीजिये.  सारे समोसों को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

गरमा गरम आलू के मिनी समोसे तैयार हैं. इन मिनी समोसों को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • समोसे के लिये मैदा में मोयन घी का डालें, समोसे ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं.
  • समोसे का आटा पूरी के आटे से थोड़ा और सख्त लगायें.
  • समोसे का तिकोन बनाते समय और समोसे को बन्द करते समय, पानी की सहायता से अच्छी तरह चिपकायें.
  • समोसे भरकर, बनाकर, आधा घंटे रखकर तलें, समोसे के ऊपर बबल नहीं आयेंगे.
  • 35 - 40 समोसे बनाने के लिये
  • समय - 75 मिनट

Mini samosa recipe - Potato stuffed Mini Samosa Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4050 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (30)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Amol
bahut ganda bana hai
NishaMadhulika
Amol जी, आपको इसमें क्या अच्छा नहीं लगा अगर आप बताएं तो मैं कुछ मदद कर सकूं.
suhani
nisha ji aapki recipes mujhe bahut achi lgti hai aur maine aapki recipes likhne ke liye ek alag copy bhi banayi hai

निशा: सुहानी जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishali
Mam apki recipe bohat hi tasty aur yummy hoti hai dekhkar muh Mai Pani aa jata hai

निशा: वैशाली जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
priyanka
nice
i will try it.........................

निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद. आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
yogesh
समोसे क्रिसपी नही बनते

निशा: योगेश जी, समोसे का आटा नरम हो या उसे क्रिस्प होने तक तला न गया हो तब ऎसा होता है.
sonav
Mam :kya wheat, flour se bhi, smose, bnaye ja skte hain?

निशा: सोनव जी, समोसे मैदा से ही बनते है, लेकिन अपा चाहें तो बिलकुल इसी तरह व्हीट फ्लावर से भी बना सकते हैं.
sonika sharma
Hello Mem,
Kya hum ghee ki bajae oil daal sakte he(moyan ke liye)

निशा: सोनिका जी, डाल सकते हैं.
shanaya tivari
i am glad to see your recipes thankyou

निशा: शनाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vibha
Pale oil ka aao kya karri hai? Jyada pake oil me to carcinogens hote hai?
Zeenat afreen
mam lagbhag 30-35 minute maine rakha tha
निशा: जीनत जी, अवश्य ही अच्छे समोसे बने होंगे, धन्यवाद.
ZEENAT AFREEN
HELLO MAM ! MERE SAMOSE PE BUBBLE AA GAYE THE MAINE USE FRIDGE ME BHI RKHA THA PHIR BHI !!!!!!!!!!!!!!!!!
WHY MAM

निशा: जी़नत जी, समोसे भरकर, बनाकर, आधा घंटे रखकर तलें, समोसे के ऊपर बबल नहीं आयेंगे.
Natendra Rawat
Kya ham in somoson ko paik karke 2-3 month take rakh sakte hai

निशा: नतेंद्र जी, आप आलूओं के समोसों को इतने दिनों तक नहीं रख सकते हैं.
Priyanka singh
Hello mam, aap ki recpies i like it.mujhe kuchh new karne ka maan karta h aap ki recpies read karne ke bad.but i m confused samoso me movan kitna dalna chahiye.i have no idea. so plz ans me.volume. for movan. thanku plz fast reply...

निशा: प्रियंका जी, प्रियंका जी, मोयन के लिये घी मैदा का चौथाइ भाग लिया जाता है, मैदा 200 ग्राम हो तो घी - 2 टेबल स्पून ( 40-50 ग्राम)ले लीजिये.
payal
nisha aunty mini samosa ki stuffing bht tasty bani...pr samosa crispy nahi hua jaise market kaa hota hai....main ne bht kaam flame pr fry kiye thae or golden brown hone tk pr crispy nhi huae....plzzzzzzz reply

निशा: पायल जी, समोसे के लिये मैदा में मोयन घी का डालें, समोसे ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. समोसे का आटा पूरी के आटे से थोड़ा और सख्त लगायें और मीडियम गरम तेल में ही तलें.
Sumit
Hello Nisha jee, I love your all recipe because your all recipe is very tasty and easy so everyone can make it without hi-fi preparation
thanks Nisha jee for amazing website .
निशा: सुमित जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Shashi
samosa banane pr mathi ka taste aata h
farheen
Nisha ji apki palak paneer ki recipe awsm hai or mere husband ki favorite dish ban gyi h palak paneer.... Mai apni annursary pr unke liye koi achha sa cake bnana chahti hu plz suggest krey Jo simple b ho or cooker mai ban jaye.....plz reply n link send kijiye cake ka

निशा: मेरी वेबसाइट पर कुकर केक की रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख कर बना सकती हैं.
swati
Plz let us know chicken soup recipe..
Jasmit
Hello nisha ji kya haal hai aapka.
Main aapki recipe regular chk krti hu.mere bete ko samosa bohut psand hai main ye jrur try kru gi.thanku.mam aap plz bacho k tiffin k liye or bhi sandwich ki recipe btaaiye. Mere beta bohut nakhra krta hai har cheez k liye.
But vo paneer ki dish kha leta hai aap plz paneer ki recipes btaaiye.
Thank u nisha ji.
निशा: जसमीत जी, बेबी के लिये बेसन पनीर चीला और सूजी पनीर चीला रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Rashmi singh

Hello mam...I like your recipe...thank you

Akanksha Anand

Nisha di mujhe vej cake banane k lie btaiye


निशा: आकांक्षा जी, आपका वेज केक से मतलब यदि बिना अंडे का केक है, तब आप वेबसाइट पर दिये हुये केक देख सकती है, सभी केक विदआउट एग हैं.
minakshi

nisha mam mera question bhut urgent h


mam m jab bhi samose bnati hu toh samose k andhar maida kaccha reh jata  deep fry krne k baad bhi


plz suggest kijiye ki m kya karu


meri mom ka brtdy aa rha h nd mujhe aache samose bna k unhe surprise dena h


so PLZ HELP


निशा: मीनाक्षी जी, समोसे को मीडियम आग पर अच्छा गोल्डन होने तक तलिये, समोसे अन्दर तक अच्छे सिके होंगे.
durga

Mem samese ki papdi kurkuri kyu nahi banti h.


निशा: दुर्गा जी, समोसे का आटा नरम हो या उसे क्रिस्प होने तक तला न गया हो तब एसा होता है.
Ajay Kumar

How to make sukha samosa


 

vikram

Aap ki koi book he kiya hoto muje price or add te


निशा: विक्रम जी, मेरी कोई बुक नहीं हैं, मेरी सारी रेसिपी मेरी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
Shraddha agrawal

Hello mam, I like ur recipe so much...


निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saroj Jaiswal

   Hello, Mam aap ki  recipe  bahut aache hote hai aur bahut saral bhi olease 


निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priynka

mam plz kuch light breakfast k ly btaiye na or kuch drink me ya shake wgrh ka btaiye jo sb kuch guests ko serve kia ja ske.


निशा: प्रियंका जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार की रेसिपी है जो ब्रेकफास्ट में बनाई जा सकती है, प्लीज सर्च करें, अनेक प्रकार के शरबत और शेक हैं, वेबसाइट हैडर में नाश्ता और ड्रिंक है, क्लिक करके उन्हैं देखा जा सकता है. प्लीज ट्राई.
Mamta

Namaskar,


Mam meri Kadhi bahut khatti  ho gayi hai.  ise kaise theek karu


निशा: ममता जी, अगर दही ज्यादा डाला जाय और वह खट्टा हो तब कढ़ी खट्टी बनती है. कढ़ी में तड़का एक और उसमें थोड़ी लाल मिर्च और डालकर लगायें, जिससे कढ़ी में तीखापन आयेगा यह खट्टी कम लगेगी या फिर पानी में थोड़ा बेसन घोल कर पकाकर मिलायें.