पापड़ की सब्जी - Papad Ki Sabzi Recipe - Rajasthani Papad Ki Sabji Recipe

पापड़ की सब्जी परम्परागत राजस्थानी रेसीपी है जिसे तुरत फुरत पापड़ फ्राय करके दही या टमाटर-दही की ग्रेवी में बनाया जा सकता है. उसे चपाती, मिस्सी रोटी, बाजरा रोटी या परांठे या फिर चावल के साथ भी परोस सकते हैं.
Read - Papad Ki Sabzi Recipe - Rajasthani Papad Ki Sabji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Papad Ki Sabzi Recipe
- पापड़ - 4
- दही - 1/2 कप
- टमाटर - 2 पिसे हुये
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1 इंच टुकडा़
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Rajasthani Papad Ki Sabji
सबसे पहले पापड को भून लीजिये: पापड़ को कढ़ाई में तेल डालकर तल सकते हैं, गैस पर एसे ही भून सकते हैं और माइक्रोवेव में बड़ी आसानी से 2 मिनिट माईक्रोवेव करके भून सकते हैं.
दही को आधा कप पानी मिला कर फैंट लीजिये.
सब्जी बनाने के लिये: कढा़ई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर भून लीजिए. जीरा भून जाने पर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भून लीजिए.
टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, और मसाले को तब तक भून लीजिए जब तक की मसाले से तेल न अलग होने लगे.

मसाला भून जाने पर मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिए और ग्रेवी को ढक कर के उबाल दिला दीजिए. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें दही को थोडा़-थोडा़ डालते हुए, ग्रेवी को लगातार चलाते हुये, ग्रेवी में उबाल आने तक पकाइये, इससे दही फटेगा नहीं. उबाल आने के बाद नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिए.
पापड़ को छोटा-छोटा तोड़ कर ग्रेवी में डालिये, और सब्जी को ढककर 2 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.
सब्जी को चैक कीजिए. सब्जी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर थोड़े से हरे धनिये डालकर गार्निश कीजिए. पापड़ की सब्जी को आप परांठे, चपाती, चावल या नॉन किसी के भी साथ परोसिये और खाईये.
सुझाव
- ग्रेवी में दही का उपयोग करते हैं तो उसे फ्रिज से निकाल कर तुरंत इस्तेमाल न कीजिए इससे दही फट जाता है. दही को नार्मल तापमान आने पर यूज करें.
- सब्जी की ग्रेवी को सिर्फ टमाटर से या सिर्फ दही से भी बना सकते हैं.
- आप इसमें प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक प्याज बारीक काट कर जीरा तड़कने के बाद डालकर भून लीजिए और बाकी की विधि अनुसार सब्जी बना लीजिए.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय 15 मिनिट
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भारती जी, ग्रेवी में पापड़ डालने के बाद सब्जी को अधिक नहीं पकाएं और सब्जी को यदि बहुत देर बाद खाने के लिए सर्व करते हैं तो भी पापड़ पूरी तरह से मैश होकर ग्रेवी में ही मिल जाता है. इसलिए इस सब्जी को तुरंत ही परोसिये और खाइये.
निशा: अंतिम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपांकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
esa koi sikhata hai kya
निशा: कुकु जी, सब्जी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखिए जैसे कि ग्रेवी को लगातार चलाते हुये, ग्रेवी में उबाल आने तक पकाइये, इससे दही फटेगा नहीं. उबाल आने के बाद ही इसमें नमक डालिए, दही नही फटेगा.
Please advice.
निशा: सुरेश जी, फ्राय किया हुआ या माइक्रोवेव मे भुने हुए पापड़ के टुकड़ों को् ग्रेवी बन जाने के बाद डालने हैं.
निशा: सौम्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरू जी, ग्रेवी का मतलब तरी(करी)(रसा) से है.
hum dahi ke badle buttermil v daal sakte h kya?
निशा: सुप्रिया जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सतीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kon se type k papad ki resipi hai.....
निशा: S P जी, मूंग दाल पापड़ या उरद दाल पापड़ या मिक्स दाल पापड़ कोई भी यूज किये जा सकते हैं.
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप बिना दही के भी इसे बना सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, मुंग दाल पापड़ या उरद दाल पापड़ या मिक्स दाल पापड़ कोई भी यूज किये जा सकते हैं.
Hi nisha ji , i made gulab jabun with bread today they were very yummy
निशा: अंकुश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Looks very tempting
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please share chinese Food & Soup recipes.
Boondi ki sabji recipe video plz
Hi nishaji ...
Apne ji dahi ki gravy me dahi damne ki tip di hai wo bhut useful hai ..thanks alot ..
helo nisha ji, apki har recipies bahut achi banti hai, par ye paped ki sabzi ka masala hi ye apne low falme par bhuna hai ya high flame par pls. clear
Bindi ki sabji recipe video plz