गोभी-मसाला (Gobhi Masala Curry)

गोभी की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है.गोभी आलू तो मुख्य सूखी सब्जी है इसे सभी बनाते है, लेकिन गोभी की सब्जी बनाने का एक तरीका यह भी है गोभी मसाला, ये सब्जी तरीदार बनेगी और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है.तो आइये आज हम गोभी मसाला (Cauliflower Curry ) बनाते हैं.
Read - Gobhi Masala Curry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Masala Curry
- गोभी - 500 ग्राम (एक मीडियम आकार का गोभी) (फ्लोरेट की हुई)
- दही - 1/4 कप
- क्रीम - 1/2 कप
- काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- टमाटर - 4
- हरी मिर्च -1
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - गोभी तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिए
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मलाई या क्रीम - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Gobhi Masala Curry
गोभी के टुकड़ो को मेरीनेट कीजिये:
दही को मथ लीजिये. मथे हुये दही में 1/4 छोटी चम्मच नमक, काली मिर्च और कार्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला दीजिये. इस घोल में गोभी के टुकड़ों को डाल कर अच्छी तरह चम्मच से चला कर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
इसी बीच, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को काटकर मिक्सर जार में डालिए और पीसकर पेस्ट बना लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मेरिनेटिड गोभी के टुकड़ों को डालकर हल्के ब्राउन होने तक तलिये और प्लेट में निकाल लीजिये.
सब्जी बनाइए
कढ़ाही में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें, इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मसाला डालिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. लगभग 5 मिनिट में मसाला भुन जाएगा.
भुने मसाले में क्रीम या मलाई और मेरीनेशन के बाद बचे हुए दही को डालकर 2-3 मिनिट तक भूनिये. भुने मसाले में गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर और तली हुई गोभी डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट तक भून लीजिये.
तरी वाली सब्जी बनाने के लिए इसमें एक कप पानी डालकर मिला दीजिये. सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 3 से 5 मिनिट पकने दीजिए ताकि सारे मसाले सब्जी में ज़ज़्ब हो जाएं. तरी वाली मसाला गोभी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम मसाला गोभी की सब्जी को नान,परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
गोभी को तुरंत धोकर सब्जी ना बनाएं, इसे आधा घंटे पहले धोकर छलनी में रख लीजिए ताकि गोभी का पूरा पानी अच्छी तरह से सूख जाए. गोभी में पानी रह जाए तो तलते समय यह उचट सकता है.
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रश्मि जी, टमाटर या जो भी चीजें आप ग्रेवी में डाल रहे हैं उन्हैं बारीक पीसें, और मसालों के साथ अच्छे से भूनलें तो ग्रेवी में से पानी अलग नहीं होता है.
निशा: शेखर जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: आदित्य जी, इसे गोभी के टुकड़ों को मेरीनेट करने के लिए इस्तेमाल किया है.
निशा: रिंपी जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनमोल जी, आप मेरी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल पर ऎसे अनेक रैसिपी देख सकते हैं, जिन्हैं आप आसानी से बना सकते हैं.
निशा: डिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jindgi me pahli baar kisi recipy ko apnea haath se banaya -sabne sabji ki taarif
Nisha ji maine aaj tak gobi to kai style se bnaai hai lakin ase nahi ab ye bhi try kru gi.thanku
DHANYAWAD...!
निशा: तनुज जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: तनु जी, कार्न फ्लोर, कार्न का स्टार्च होता है. पैक्ड किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: प्रीती जी, अवश्य बनाया जा सकता है, इसकी जगह बेसन भी लिया जा सकता है.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we use some other ingredient in place of corn flour?
निशा: सोनिया जी, मैदा यूज कर सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: शुचि जी हां कर्ड को ग्रेवी में डाल सकते हैं.
Mix it with yogurt & fry!? Bad idea.
निशा: सुरभी आप लालमिर्च पाउडर भी डाल सकती है, कोई खास फर्क नहीं प़ड़ेगा.
निशा: नम्रता, कार्न फ्लोर से दही गाड़ा होकर गोभी से चिपक जाता है, बेसन या मैदा भी डाला जा सकता है.
निशा: नवेन्दु उसे सब्जी की ग्रेवी में डाला जा सकता है.
or gobhi ko talne ki bajaye kya hum microwave kr sakte h or iska process bataiye plz
निशा: गोभी को तलते समय मैदा यूज कर सकते हैं लेकिन कार्न फ्लोर से ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं, गोभी को तल कर ही बनाया जाता है.
निशा: पुष्पेन्द्र, अवश्य, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: तिया, अवश्य डाल सकते हैं. जीरा डालने से पहले प्याज को अच्छी तरह से भून लीजिये.