गोभी-मसाला (Gobhi Masala Curry)

गोभी की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है.गोभी आलू तो मुख्य सूखी सब्जी है इसे सभी बनाते है, लेकिन गोभी की सब्जी बनाने का एक तरीका यह भी है गोभी मसाला, ये सब्जी तरीदार बनेगी और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है.तो आइये आज हम गोभी मसाला (Cauliflower Curry ) बनाते हैं.
Read - Gobhi Masala Curry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Masala Curry
- गोभी - 500 ग्राम (एक मीडियम आकार का गोभी) (फ्लोरेट की हुई)
- दही - 1/4 कप
- क्रीम - 1/2 कप
- काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- टमाटर - 4
- हरी मिर्च -1
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - गोभी तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिए
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मलाई या क्रीम - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Gobhi Masala Curry
गोभी के टुकड़ो को मेरीनेट कीजिये:
दही को मथ लीजिये. मथे हुये दही में 1/4 छोटी चम्मच नमक, काली मिर्च और कार्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला दीजिये. इस घोल में गोभी के टुकड़ों को डाल कर अच्छी तरह चम्मच से चला कर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
इसी बीच, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को काटकर मिक्सर जार में डालिए और पीसकर पेस्ट बना लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मेरिनेटिड गोभी के टुकड़ों को डालकर हल्के ब्राउन होने तक तलिये और प्लेट में निकाल लीजिये.
सब्जी बनाइए
कढ़ाही में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें, इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मसाला डालिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. लगभग 5 मिनिट में मसाला भुन जाएगा.
भुने मसाले में क्रीम या मलाई और मेरीनेशन के बाद बचे हुए दही को डालकर 2-3 मिनिट तक भूनिये. भुने मसाले में गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर और तली हुई गोभी डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट तक भून लीजिये.
तरी वाली सब्जी बनाने के लिए इसमें एक कप पानी डालकर मिला दीजिये. सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 3 से 5 मिनिट पकने दीजिए ताकि सारे मसाले सब्जी में ज़ज़्ब हो जाएं. तरी वाली मसाला गोभी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम मसाला गोभी की सब्जी को नान,परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
गोभी को तुरंत धोकर सब्जी ना बनाएं, इसे आधा घंटे पहले धोकर छलनी में रख लीजिए ताकि गोभी का पूरा पानी अच्छी तरह से सूख जाए. गोभी में पानी रह जाए तो तलते समय यह उचट सकता है.
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इन्दजीत, धन्यवाद.
निशा:सिन्धु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोम्या, गोभी को पहले से धोकर छलनी में पानी सूखने तक सुखा लीजिये, दही गाड़ा लीजिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर ही गोभी को फ्राई कीजिये, अगर नानस्टिक कढ़ाई हो तो उसमें भी गोभी को तल सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: स्वाति, जी हां अगर आप गोभी को और पकाना चाहती हैं, तो उसे थोड़ी देर और पकने दीजिये.
निशा: पूजा, सब्जी में हमने दही नहीं डाला है, दही में गोभी को मेरीनेट किया है, इससे सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आता है.
निशा: द्रक्षा, दूध भी डाल सकते हैं.
निशा: जी अवश्य.
निशा: इशा, मैं चार लोगो के लिये सब्जी और तरी के लिये इनग्रीडिएन्ट लिखती हूं आप इसी से अन्दाज लगाइये, नमक के लिये यदि आपकी सब्जी की मात्रा लगभग 1 लीटर हो जाती है तब आप एक छोटी चम्मच नमक डालिये, अपने स्वाद के अनुसार कम ज्याद कर सकती हैं, मैं सब्जी में मिर्च कम प्रयोग में लाती हूं, ये तो सभी जानते हैं कि ज्यादा मिर्च खाना हानिकारक है.मैं यही कहना चाहूंगी कि आप मन से सब्जी बनाइये आपको थोड़े ही दिन में इन सब मसालों का अन्दाज आ जायेगा.
Thanks again..
pratibha
i have used many of these.
Thanks again.
Avnish
Delhi