चीज़ कचौरी - Cheese Kachori Recipe - Masala Cheese Kachori

कचौरी में स्टफिंग हम अनेक तरह की भर सकते हैं. आज हम चीज और पनीर भरकर चीज कचौरी बना रहे है. बच्चों के साथ साथ आपको चीज भरी हुई कचौरिया बहुत पसंद आयेगीं.
Read - Cheese Kachori Recipe - Masala Cheese Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - ¼ कप (60 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटा चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
स्टफिंग के लिये
- पनीर - 75 ग्राम
- मोजेरीला चीज - 75 ग्राम
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा(कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Cheese Paneer kachori
एक बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए, आधा छोटी चम्मच नमक, 1 पिंच बेकिंग सोडा, ¼ छोटी चम्मच अजवायन, ¼ कप तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला दीजिये, थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. (आटे को ज्यादा नहीं मसलना है, जैसे ही आटा अच्छी तरह इकठ्ठा हो जाय, कचौरी का आटा तैयार है).
आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, ताकि वह फूल कर सैट हो जाय, जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग बनाईये
कढा़ई में 1 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी शिमला मिर्च , नमक, छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डालकर धीमी आंच पर पका लीजिए.
कद्दूकस किया हुआ पनीर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये. स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्लेट में निकाल लीजिए और हरा धनिया डालकर मिला लीजिए.
पिज्जा़ चीज़ को कद्दूकस कर लीजिए और स्टफिंग के ठंडा हो जाने पर इसमें डालकर मिक्स कर दीजिए. कचौरी के लिए स्टफिंग बनकर के तैयार है.

कचौरी बनाकर तलिये.
आटा तैयार है, अब इस आटे से एक छोटे नींबू के बराबर लोई तोड़ लीजिए और हाथ से थोड़ा बड़ा कर लीजिये, इसको कटोरी जैसा आकार दे दीजिये, इसके ऊपर 1-2 चम्मच स्टफिंग रखें और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये. कचौरी भर कर तैयार हो गई है, इसे प्लेट में रख दीजिये और इस तरह सारी कचौरी भर कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. कचौरी को बहुत ही कम प्रेशर देते हुये, बेल कर बड़ा लीजिये और मीडियम गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 या जितनी कचौरी कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरी के फूलने और तैर कर आने पर पलट दीजिये, कचौरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये.
तली हुई कचौरी निकाल कर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रख लीजिये (एक बार की कचौरी तलने में 8-10 मिनिट लग जाते हैं) सारी कचौरी तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम स्वादिष्ट चीज़ कचौरी बनकर तैयार है, कचौरी को टमाटर की चटनी, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- स्टफिंग के लिये पनीर मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही चीज मिलायें.
- कचौरी को भरते समय स्टफिंग को अच्छी तरह आटे से बन्द करें.
- बेलते समय कचौरी को बहुत हल्के दबाव से बेले और थोड़ा मोटा ही रखें.
- 10 -12 कचौरी बनाने के लिये
- समय - 60 मिनिट
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जी़नत जी, आप अपनी पसंद अनुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, मैं इस रैसिपी को बनाने की कोशिश कीजिए.
निशा: शकुंतला जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरला जी, बिलकुल कर सकते हैं.
निशा: परमिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, हम कोई दूसरी कचौरी बना सकते हैं, वेबसाइट पर अनेक प्रकार की कचौरी उपलब्ध है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki all recipes babut testy hoti h.. apse ek request h kya ap mujhe chicken roll banana sikhayengi.. please...
निशा: नलिनी जी, आटे से कचौरियां बनाई जा सकती हैं. आधा मैदा और आधा आटा मिला कर भी बना सकते हैं.
निशा: मोजेरिला चीज़ बफैलो मिल्क से बनता है और पिज्जा, पास्ता इत्यादि रेसिपी में उपयोग किया जाता है.
निशा: क्रान्ति जी, मेरी वेबसाइट पर डोसा और इडली बनाने की रेसिपी दी हुई आप सर्च अॉपश्न पर जाकर खोज सकती हैं.
I made these kachories with stuffed processed cheese. These r tooo good. Thank u so much.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
can we use processed cheese for stuffing??
Ma'am ye pizza cheese na ho to kya kre?