हलवासन - Halwasan Recipe - Khambati Halwasan Recipe
`
हलवासन गुजरात के खम्बात क्षेत्र की पारंपरिक मिठाई है. गेंहू के दलिया और दूध से बनी, सूखे मेवे से भरपूर और बनाने में एकदम आसान हलवासन को हम किसी भी त्यौहार पर बना सकते हैं.
Read - Halwasan Recipe - Khambati Halwasan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Halwasan
- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
- दलिया - ¼ कप (50 ग्राम)
- गोंद - ¼ कप (50 ग्राम)
- घी - ¼ कप (60 ग्राम)
- ब्राउन शुगर - 2/3 कप (150 ग्राम)
- बादाम - 20-25
- काजू - 20-25
- जायफल पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to Make Halwasan
कढा़ई में घी डालकर गरम कीजिए, घी गरम होने पर इसमें गोंद के टुकड़े डाल कर तल लीजिए. गोंद को धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भुन जाए. गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिये.

दलिया को एक बार मिक्सर जार में डालें और पीस कर थोड़ा सा बारीक कर लीजिये, अब बचे हुए घी में दलिया डालकर भूनें, दलिया को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. दलिया भून जाने पर इसमें दूध डालकर अच्छे से गाढा़ होने तक पकाएं. थोड़ी थोड़ी देर में इसे चलाते हुये पकायें, कढ़ाई के तले से न लगने दें.
बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. दूध के गाढा़ होने पर इसमें भूने हुए गोंद, कटे हुए बादाम और काजू के टुकड़े डालकर मिला दीजिए और ब्राउन शुगर डालकर, लगातार चलाते हुये पकायें ताकि दूध तले पर न लग पाए.

मिश्रण के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर, मिश्रण से घी अलग होने पर, गैस बंद कर दीजिए, इसमें जायफल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए. तैयार मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में जमाने के लिए रख दीजिए और ऊपर से काजू और बादाम के टुकड़े डाल कर लगा दीजिये.
मिश्रण के जमने पर इसे बर्फी जैसे टुकडों में काट लीजिए. स्वादिष्ट हलवासन बन कर तैयार है.
सुझाव:
- हलवासन को हमने बर्फी की तरह जमा कर काटा है. हलवासन का मिश्रण ठंडा होने पर इससे लड्डू या पेड़े के आकार के हलवासन भी बनाये जा सकते हैं.
- ब्राउन शुगर की जगह साधारण चीनी भी ले सकते हैं.
- 12-15 हलवासन बनाने के लिये
- समय -60 मिनिट
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
therefore color of halavasan can change due to normal sugar??
ब्राउन शुगर की जगह साधारण चीनी भी ले सकते हैं. हल्का सा कलर में चेंज होगा.
निशा: शर्मा जी, अगर ये थोड़ा कम पका हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सीमा जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: रिद्धी जी, दलिया को ब्रोकिन व्हीट भी कहते हैं, यह गेहू से बना होता है, और बाजार से बना हुआ पैक्ड किराना स्टोर से ले सकते हैं.
निशा: शिल्पा जी, हलवासन को बाहर रखकर 8-10 दिन तक खाया जा सकता है.
निशा: कुसुम जी, ब्राउन शुगर की जगह साधारण चीनी भी ले सकते हैं.
निशा: कुसुम जी, हलवासन में गोंद आवश्यक है.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
METHA TO MUJHE BAHUT PASAND HAI ME ISSE JARUR BNAUGI
THANKS NISHA MAM
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, दलिया गेहूं को दल कर बनाया जाता है, ब्रोकल व्हीट कहते हैं, इसे आप किसी भी किराना स्टोर से ले सकती हैं.
निशा: स्म्रति जी हां दलिया को हल्का सा पीसना आवश्यक है.
निशा: नीरू जी, आप इसे बिना पिसे डाल दीजिए.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: मीना जी, आप गोंद भूनने के बाद पिस कर भी डाल सकती हैं.
निशा: दिव्या जी, हलवासन दलिया से बनाया गया है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितू जी, हलवासन दलिया से बनता है और डोडा बर्फी दूध को गाढा़ करके बनाई जाती है.
Mam ye daliya kya hai??plz email me
निशा: रक्षा जी, दलिया गेहूं को दल कर बनाया जाता है, ब्रोकल व्हीट कहते हैं, इसे आप किसी भी किराना स्टोर से ले सकती हैं.
nishaji agar gond na available ho to kya karen
निशा: हलवासन में गोंद आवश्यक है, और ये ड्राइ फ्रूट की दुकान पर आसानी से मिलता है, किराना स्टोर पर भी मिलता है.
Can we use gur in place of brown sugar
निशा: विश्वमिता जी, हलवासन में गुड़ का यूज किया जा सकअ है लेकिन स्वाद कुछ अलग तो रहेगा.