मेथी के पकौडे़ - Methi Pakora recipe - Methi Na Gota Recipe

सर्दी के मौसम में हरी मेथी बाजार में खूब मिलती है, इससे हम सब्जी और परांठे तो बनाते ही हैं, मेथी के पकोड़े भी बहुत अच्छे बनते हैं.
Read - Methi Pakora recipe - Methi Na Gota Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fenugreek Leaves Pakora
- मेथी - 250 ग्राम
- बेसन - 2 कप (250 ग्राम)
- हींग - 1 पिंच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
- तेल - पकौड़े तलने के लिये
विधि - How to make Methi Pakora recipe
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. इसमें हींग, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और नमक डालकर पानी की सहायता से गुठलियां समाप्त होने तक गाढ़ा घोल बना लीजिए. घोल को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि ये अच्छे से बनकर तैयार हो जाए.
मेथी के पत्ते तोड़ कर साफ कर लीजिये, पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइये और धुले हुये पत्ते छलनी या थाली में तिरछा करके इस तरह रखिये कि पत्तों से अतिरिक्त पानी निकल जाय. इन पत्तों को बारीक काट लीजिये. बेसन के घोल में कटी हुई मेथी डाल कर मिला दीजिए, यदि घोल गाढ़ा लग रहा जो तब थोड़ा और पानी डालकर, घोल को 2-3 मिनिट फिर से अच्छी तरह फैट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. चमचे से थोड़ा सा घोल उठाइये और गरम तेल में डालिये, जितने पकौड़े तेल में अच्छी तरह डूब सकें डाल दीजिये, पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. आग मीडियम हाई या मीडियम रखें. तले हुये पकौड़े टिशु पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए. बचे हुये घोल से भी इसी तरह पकोड़े बना कर तैयार कर लीजिये.
एक बार के पकौडे़ तलने में 5-6 मिनिट का समय लग जाता है.
गरमा गरम मेथी के पकौडे़ बनकर तैयार हैं. इन्हें आप टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन प्रयोग कीजिये. इनसे पकोड़े बहुत अच्छे बनते हैं. मोटा बेसन न होने पर साधारण बेसन में 2-3 टेबल स्पून सूजी या चावल का आटा मिलाने से भी पकोड़े अच्छे कुरकुरे बनते हैं.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय 30 मिनिट
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
जिसको मेथी कड़वी लगती हो वो मेथी के बजाय इसमें पालख (बारीक़ काटके) भी डाल शकते है. या फिर पालख और मेथी मिक्स भी कर शकते है
निशा: मोना जी, पकौड़े नरम बनाने हैं, तो इन्हें मध्यम से तेज आंच पर तलिए.
निशा: अंजलि जी, हां, रख सकते हैं.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pakode bigd jate h
Ky kru
Plz.help me
निशा: खुशी जी, बेसन का बैटर हल्का सा गढ़ा रखें, और तेल अच्छा गरम होने पर पकोड़े कढ़ाई में डालें, और पलट पलट कर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, आप बहुत अच्छे पकोड़े बनायेंगी.
निशा: दिपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओमपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खलील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ऎसी ढेर सारी रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: प्रीती जी, मेथी का स्वाद हल्का कढ़वा होता है, इसके पकोड़े अच्छे लगते हैं, आप इसे ट्राई कीजिये, आपको पसन्द आयेंगे. पकोड़े में खट्टी चीजें डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Me Aavla ke hr cej ues kr RHA hu aap Jo bta t ho vo
Me aarevdek juse
ka kam krta hu
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जितेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रेनुका जी, आप रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर बांटें.
hello mam !
barish ka mausam and methi ke pakude with tea . Kya baat hai very nice mam ........
excellent recipe.
can you make kadhi chutany ?
can you please tell me about how you translate your videos in english...i mean do you have any specific software for english subtitles...please help..
निशा: रुचिका जी, इसके मेरे पास कोई साफ्टवेयर नहीं है, ये काम मेरे स्टाफ के व्दारा किया जाता है.
thanx mam...ur reciepes are very nice & tasty, easy 2 cook a few minutes also.
निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.