दही वाली भिन्डी - Dahi Bhindi Recipe - Spice curd okra - Dahi wali Bhindi

भिन्डी बच्चों की पसन्दीदा सब्जी है, इसे कई प्रकार से बनाया जाता है, दही डालकर बनाई गई भिन्डी की सब्जी एकदम अलग स्वाद में बनती है, तो आइये दही वाली भिन्डी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Dahi Bhindi Recipe - Spice curd okra In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Bhindi Recipe
- भिन्डी - 250 ग्राम
- दही - ¼ कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Dahi wali Bhindi
भिन्डी को अच्छी तरह धोकर छलनी में रखकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये या कपड़े से पोंछ लीजिये. भिन्डी को दोनों तरफ से डंठल काट कर हटा दीजिये. भिन्डी के बीच से लम्बाई में काट कर या गोल 1/2 या 3/4 इंच के टुकड़े तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर और दही डालकर मिक्स कीजिए. मसाला हल्का सा भून जाने पर इसमें भिन्डी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लिजिए.

सब्जी को ढककर के 3-4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए, उसके बाद चैक कीजिए. सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले सब्जी में अच्छे से मिल जाएं. भिन्डी को बनने में लगभग 8-10 मिनिट का समय लग जाता है.
भिन्डी बनकर के तैयार है, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए.
दही वाली भिन्डी की सब्जी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 2-4 सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनट
कमेंट (50)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine ye sabjee try ki aur bahut achi bani.
Thank you.
Mjhe aapse aapk cooking utensils k baare me puchna tha, aap kaun sa brand use karti hain?
And non stick me ceramic coating waale utensils thik hote hain yaa nai?
Please bataiye.
निशा:निहारिका जी, मेरे साथ ब्रान्ड का कुछ नहीं है अच्छा लगा और ले लिया, लेकिन धीरे धीरे बर्तन तो खराब हो जाते हैं.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: व्यास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अगम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, भिन्डी में ग्रेवी होने पर इसका होडा बहुत लसलसापन रहता है.
निशा: जेवा जी, 1/4 का मतलव होता है, एक चौथाई चम्मच यानी कि एक चम्मच का चौथाई भाग, आधा से भी आधा भाग.
We all enjoyed this recepie alot.
Ur all recepies are soooooo good.
Plz u publish ur book.it wl b easy for us.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you mam
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जय जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं पर मैने इसे फ्राई नहीं किया है.
can i use onions,garlic and ginger paste in dis dish?
or it z better without tht?
निशा: दिवा जी, भिन्डी जिस तरह से बनाई हैं बहुत अच्छी लगती है, आप चाहें तो अनियन गार्लिक भी डाल सकते हैं.
निशा: निदा जी, आप मेरी वेबसाइट पर शिमला मिर्च रैसिपी भी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब पर जाकर अनेक नई रैसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: महेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना जी, आप मेरी वेबसाइट से ढेर सारी रैसिपी देख सकती हैं और जो आपको पसंद हो आप उसे बनाएं.
निशा: जयंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, आप इसमें टमाटर डाल कर इसकी ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: लक्ष्मी जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर रसम मसाला और तवा मसाला ये मसाले जो भी आप पसन्द करें, थोड़ा सा मिला कर किसी भी सब्जी या करी का स्वाद बढ़ा सकते हैं.
निशा: आस्था जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, प्लीज जिस रेसिपी के बारे में पूंछना चाहते हैं उस रेसिपी पर सवाल लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
निशा: निधि जी, मट्ठा से भिंण्डी अच्छे से बन नहीं पाएगी.
निशा: पूनम जी, बना सकती हैं.
निशा: नवलिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.