दही वाली भिन्डी - Dahi Bhindi Recipe - Spice curd okra - Dahi wali Bhindi

📅 10 जून 2015 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 50 कमेंट ★ 3.5 (5980)


भिन्डी बच्चों की पसन्दीदा सब्जी है, इसे कई प्रकार से बनाया जाता है, दही डालकर बनाई गई भिन्डी की सब्जी एकदम अलग स्वाद में बनती है, तो आइये दही वाली भिन्डी बनाना शुरू करते हैं.

Read - Dahi Bhindi Recipe -  Spice curd okra In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Bhindi Recipe

  • भिन्डी - 250 ग्राम
  • दही - ¼ कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार

विधि - How to make Dahi wali Bhindi

भिन्डी को अच्छी तरह धोकर छलनी में रखकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये या कपड़े से पोंछ लीजिये. भिन्डी को दोनों तरफ से डंठल काट कर हटा दीजिये. भिन्डी के बीच से लम्बाई में काट कर या गोल 1/2 या 3/4 इंच के टुकड़े तैयार कर लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर और दही डालकर मिक्स कीजिए. मसाला हल्का सा भून जाने पर इसमें भिन्डी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और सौंफ पाउडर  डालकर अच्छे से मिक्स कर लिजिए.


सब्जी को ढककर के 3-4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए, उसके बाद चैक कीजिए. सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले सब्जी में अच्छे से मिल जाएं.  भिन्डी को बनने में लगभग 8-10 मिनिट का समय लग जाता है.

भिन्डी बनकर के तैयार है,  हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए.

दही वाली भिन्डी की सब्जी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

  • 2-4 सदस्यों के लिये
  • समय - 15 मिनट

Dahi Bhindi Recipe - Spice curd okra - Dahi wali Bhindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (5980 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (50)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neerja Saxena
बहुत ही अच्छी सब्जी की रेसपी है। निशा जी हम इसमे प्याज भी डाल सकतों है

निशा: आप अपने पसंद अनुसार इसमें प्याज डाल सकती हैं.
pooja
wat should b d quantity of curd in 1kg ladysfngr

निशा: पूजा जी, आप इसमें 200-250 ग्राम दही का उपयोग कर सकते हैं.
Aman

it's awesome. im novice cook but bhindi was awesome as per ur recipe.


 


Thnx

Mam aap cookwear kon s brand k use krti hai

namaste mam.mein aap k sari recipes follow krti hu.aap  easy way s cooking krti hai.aap nonstick utensil kon si company k use krti hai

mayur

Nisha ji koi isse bhi kam samay wali recipe batao jo jaldi taiyyar ho jaye .......mayur

akanksha

Hello nisha jI,


Apki sitebhot helpfull he.mene abhi cooking karna start kiya.


KYa aap mujhe batayengi ki meri roti tight kyo banti he ??


निशा: आकांक्षा जी, आटा सख्त हो या रोटी को एकदम धीमी आग पर सेका जाय तो रोटी टाइट बनती है.
Neelima panwar

Hello mam ,  apki batayi bhut cheeze m banati hu jo sbko bhut achi lagti h.  ..thanx .   kya aap pathode ki recipe bta skti h ......


निशा: नीलिमा जी, पतोड़ की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती हैं.
kunjal masuriya

ma'm  im ur big fan & i wan't to teach shahi kheer pls mail me the recipe


 

vinod

very testy

reet

Nisha ji apnai besni bhindi ki recipee batai achi hai lakin bhindi main jo chip chipa pan hota hai wo kaisai niklega kya usai fry karkai dahi main dalna hai 

shivansh

Mam bhindiyon ko kurkura banane ke liye kya unhe tal bhi saktehai.  Aisa karne se wo khqrab to nahi na lagengi. Please reply.


 


 

amar

Mam dahi phat jata h uske liye kya kare plz

madhu
Thnx.....i tried it.....it was very tasty
payal sharma
Nisha ji, kya is tarah bhindi pakane se bhindi me les nahi ho jaegi.. agr bhindi ko pehle fry ni krenge , to bhindi sticky bnegi
Surbhi somani
Mene first time dahi wali bhindi banai
Bahut tasty bani thi sabji
Thanks ma'am
I usually try new receipe from here
Neha
Tandoori gobhi recipe plz
madhu
Mam isme fir dahi ki tari rahegi ya sukhi sabji banegi jsi hum normally bnate h......or isme tomato or onion ka tadka kis tarah se lgana h...