राजमा - Rajma Masala Curry Recipe

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.
राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.
Read - Rajma Masala Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Curry Recipe
- राजमा ------- 200 ग्राम ( एक कप )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- खाना सोडा ------- आधा छोटी चम्मच से कम
- टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
- हरी मिर्च ------- 2-3
- अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
- तेल ------- 2-3 टेबल स्पून
- हींग ------- 1 पिंच
- जीरा ------- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर ----------- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ------ 1 1/2 - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू ------ 1 यदि आप चाहें
- हरा धनियां ------- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Rajma Curry Recipe
राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.
पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भुन कर तैयार है. यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.
अब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.
राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.
4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

कमेंट (191)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितिका, थोड़ा सा बेसन भून लीजिये और पानी डालकर उबाल कर राजमा में मिला दीजिये, नमक मसाले एडजेस्ट कर लीजिए.
निशा: सोनक जी, आप दिये गये तरीके से राजमा बनाइये, रेस्टोरेन्ट से भी अच्छा राजमा बनेगा, धन्यवाद.
निशा: कविता जी, राजमा में सोडा डालकर उबालने से वह जल्दी उबल जाता है, और स्वाद भी अच्छा आता है.
निशा: अभिदन्या, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; जाग्रति, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji
निशा: अनम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमर जी, तेल में जीरा भुनने के बाद बारीक कटी प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लीजिये,लहसन डालना चाहे तो लहसन के 4-5 कली इसी तरह काट कर इसी के साथ भून सकते हैं और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर राजमा बना लीजिये
निशा: आरती जी अवश्य अच्छा बनेगा.
निशा: बबली, राजमा इसी तरह से बनाया जाता है, आप बनाइये राजमा बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: मीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
Love rajma main jab isko khati hu to sir rajma chawal hi khati hu aur khuch nahi I realy love it becose it is my fav recipe..
निशा: साक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS NISHA JI...........
Plz help its imp
निशा: गिरीश जी, राजमा को बिना भिगोये बनाने के लिये, कुकर धोकर राजमा को बेकिंग सोडा के साथ उबलने के लिये रख दीजिये और कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 20 - 25 मिनिट तक राजमा को उबलने दीजिये, राजमा सोफ्ट होने के बाद बिलकुल इसी तरह से राजमा को बना लीजिये.
निशा: संघ जी, बेसन कढ़ी पकोड़ा रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कढ़ी पकोड़ा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मुकेश सोडा के बिना राजमा बना सकते हैं लेकिन उसमें समय बहुत ज्यादा लगता है, और इतना टेस्ट भी नहीं बनता है.
my family lovin it..
निशा: George, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I was not knowing how to make lokki ka kofta, but I followed ur receipe and it was very nice, my mom also appricate me
Thanks
निशा: मीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन, दुकान के लिये पैसे चाहिये होते है, प्लीज अभी आप कहीं भी नौकरी कर लीजिये जिससे अभी की प्रोब्लम सोल्व हो जायेगी, जिन्दगी को खुशी से जीयें, सही दिशा में सोचें, जो भी होगा बहुत बहुत अच्छा होगा, मुझे उम्मीद है कि आप अवश्य ही किसी काम में लग जायेंगे.
because i made red vala rajma today and it was not getting cooked or soft , it took almost many cooker sities to become soft ! plzzzz help me ...
निशा: नेहा, डार्क कलर राजमा अच्छा होता है, कभी कभी कोई राजमा एसा आ जाता है जो देर से गलता है. पहले राजमा को ओवर नाइट पानी में भिगोयें, कुकर में 1 सीटी आने के बाद आग धीमी कर दीजिये और 10 मिनिट तक राजमा को धीमी आग पर उबलने दीजिये, राजमा अच्छी तरह गल जायेगा.
निशा: पियूष, बहुत बहुत धन्यवाद.
let see...:-P