राजमा - Rajma Masala Curry Recipe

सबसे मशहूर पंजाबी खाना कौन सा है? छोले भटूरे, मक्के की रोटी सरसों का साग या राजमा. जबाब देना मुश्किल है.
राजमा (Rajma Recipe) पंजाब का पसंददीदा भोजन है. राजमा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, हम भी इसे बना रहे हैं लेकिन बिना प्याज के.
Read - Rajma Masala Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajma Curry Recipe
- राजमा ------- 200 ग्राम ( एक कप )
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
- खाना सोडा ------- आधा छोटी चम्मच से कम
- टमाटर -------- 250 ग्राम ( 3 -4 )
- हरी मिर्च ------- 2-3
- अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक छोटी चम्मच पेस्ट )
- तेल ------- 2-3 टेबल स्पून
- हींग ------- 1 पिंच
- जीरा ------- 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर ----------- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ------ 1 1/2 - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ------ एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू ------ 1 यदि आप चाहें
- हरा धनियां ------- 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Rajma Curry Recipe
राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लें.
पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भुन कर तैयार है. यदि आप प्याज खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें. अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर भूने, और ऊपर दी गई विधि से राजमा बनालें.
अब तक कुकर का प्रेशर भी खतम हो गया है. कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला, नीबू का रस और हरा धनियां राजमा में मिला दें.
राजमा (Red Kidney Beans -Rajma)तैयार है, प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम राजमा चपाती, नान के साथ, और राजमा चावल तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, परोसें और खाइये.
4 लोगों के लिये. समय - 30 मिनिट

कमेंट (191)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजश्री जी, आपके इन प्रोत्साहन एवं प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
But my friends so .
Thanks
निशा: अंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe jab bhi kuch achcha khana hota h tab me aapki site par se search karke bana kar khata hu or apki site par bade hi saral tarike h banane ke thank you
निशा: सुनील जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Thanks for sharing receipe,mera rajma last 2 time se kada ban raha hai,Maine boiling time per baking powder add kiya tha,please help ye kada kyon ban raha hai.
Thanks
निशा: नेहा जी, कभी कभी कोई राजमा ऎसा आ जाता है जो देर से गलता है. राजमा को भिगाते समय बेकिंग सोडा डालें, आपने बेकिंग पाउडर डाला है ये सही नहीं हैं. पहले राजमा को ओवर नाइट पानी में भिगोयें, कुकर में पकाते समय बेकिंग सोडा का यूज करें, कुकर में 1 सीटी आने के बाद आग धीमी कर दीजिये और 10 मिनिट तक राजमा को धीमी आग पर उबलने दीजिये, राजमा अच्छी तरह गल जायेगा.
निशा: नितिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, दोसा बैटर बनाते समय अगर 1 छोटी चम्मच मेथीदाना डाल दें तो दोसा करारा बनता है, और उसे बनाते समय भी अच्छा करारा सेंके तो दोसा करारा बनता है.
निशा: मनु जी, आप इसमें प्याज का उपयोग भी कर सकते हैं.
Mai aapki site se hi padkar recepies banata hu aur meri wife sochti hai ki mai master shef hu.
Thank u mam but uski sari tarif mujhe hi milti hai
Apko mere dil se shukriy
निशा: आमोद जी, आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए धन्य वाद. आप इसी तरह हमसे जुड़े रहें और रेसिपी बनाते रहें.
निशा: देवेन्द्र जी, आप इसी तरह रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: हरप्रीत जी, गार्लिक और अँनियन में तेज फ्लेवर होता है, जोकि सब्जी के अपने फ्लेवर को उतनी अच्छी तरह से उभरने नही देता.
निशा: नितिन जी, धन्यवाद.
निशा: अपूर्वा जी, इन्हैं रात को भिगोने से ये जल्द गल जाते है, अगर आप बिना भिगोये बनायेंगे तो इन्हैं कुकर में अधिक देर तक पकाने के बाद भी ये उतने अच्छे नहीं बनते जितने कि भिगाने के बाद बनते हैं.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: स्मिता जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
निशा: राधा जी, मुझे बेहद खुशी है कि आप प्रैक्टिस के साथ कुकिंग में निपुण हो गई हैं. आपको भी मेरी ओर से बहुत धन्यवाद और ढेरों शुभकामनाएं.
निशा: मनोहर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suggestion: pl mention a particular thing to be remembered in each recipie to get perfection.
निशा: प्रदीप जी, अपना अनुभव शेयर करने और सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Love it
निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
Pls meri do batao reply kar De
1.agar mrng me rajma banate gain toh din take usme curry kum kyo ho jati hai. Usme wATER boil
karke dalna padta hai.yeh almost har receipe me hota hai like kofta curry,chana etc
2.kabhi kabhi ginger/gArlic taste alag sE aata hai
Pls pls reply....whr i m going wrong
Thanks....preeti
निशा: प्रीती जी, जिस समय राजमा या कोफ्ते बनते हैं उस समय वह ठीक दिखते हैं लेकिन ठंडे होने के बाद वे गाढ़े होते ही हैं, ये तो हमेशा होता ही है आप बिलकुल गलत नहीं हैं, आप इनमें पानी गरम करके मिलाती है बिलकुल सही है या आप बनाते समय इन्हैं थोड़ा पतला थोड़ा पतला भी रख सकती हैं.
निशा: चिंकी जी, अगर आप 3 कप राजमा बना रहे हैं तब 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: निखिल जी, ऊपर से राजमा निकाल कर दूसरे बर्तन में रख लीजिये और उन्हैं यूज कीजिये.
Thanku so much dear ......
निशा: एन्ज़ल जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, माफ कीजिएगा, मैं वेजीटेरियन डिश ही बनाती हूं.