सिन्धी साई भांजी - Sai Bhaji Recipe - Sindhi Sai Bhaji Vegetarian Recipe

📅 17 अप्रैल 2015 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.6 (4648)


पालक और चौलाई के हरे पत्तों के साथ ताजा सब्जियां और भीगी हुई दाल मिलाकर बनी हुई साई भाजी को हम चावल के साथ भी परोस सकते हैं और गर्मागर्म चपातियों के साथ भी.

Read - Sai Bhaji Recipe - Sindhi Sai Bhaji Vegetarian Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sai Bhaji Recipe

  • पालक - 250 ग्राम (मोटी डंडिया हटा कर, धोकर, बारीक कटी हुई)
  • चौलाई - 1 कप ( साफ करके, धोकर, बारीक कटी हुई)
  • कद्दू - 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
  • आलू - 1
  • टमाटर - 3 (200 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 2
  • बैंगन - 1
  • ग्वार फली - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • बीन्स - ¼ कप (बारीक कटे हुए)
  • चने की दाल - ¼ कप (भिगोकर रखी हुई)
  • तेल - 2-4 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
  • हींग - 1 पिंच
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़, कद्दूकस किया हुआ या पेस्ट

विधि - How to make Sindhi Sai Bhaji Vegetarian

टमाटर और हरी मिर्च को धोइये, बड़े टुक्ड़ों में काट लीजिये, और पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कुकर में तेल डालकर गर्म कीजिए, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डालकर भून लीजिए. जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर, अदरक डालकर हल्का सा भूनें, धनियां पाउडर, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

जब मसाला भुनता है, तबतक आलू और बैंगन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.


मसाला भुनकर तैयार हो जाय तो इसमें चने की दाल, कटे हुये आलू, बैंगन, ग्वार फली, बीन्स, कद्दू, चौलाई, पालक और नमक डालकर सब्जियों को अच्छी तरह मिला लीजिए. 1 कप पानी डालकर मिलाइये और कुकर को बंद कर दीजिए. कुकर में 1 सीटी आने तक सब्जी को पकने दीजिए, अब गैस धीमी कर दीजिये और सब्जियों को 10 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिए.

गैस बंद कर दीजिए. कुकर का प्रैशर समाप्त होने पर ढक्कन हटाकर सब्जी को चमचे से मिलाइये और मैश कर दीजिए, और हरा धनियां डालकर मिला दीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

साईं सब्जी बनकर तैयार है, इसे हरे धनिये से गार्निश कीजिए. गरमा गरम साईं भांजी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव -

  • सब्जी में प्याज या लहसन डालना चाहते हैं, तब जीरा भूनने के बाद 1-2 बारीक कटी प्याज, 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई डालिये, और गुलाबी होने तक भून लीजिये, और बिलकुल इसी तरह सारे मसाले डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
  • साईं सब्जी में आप अपने पसंद अनुसर सब्जियां डाल सकते हैं और जो सब्जी पसंद न हों उन्हें हटा सकते हैं.

4-6 सदस्यों के लिये
समय 60 मिनट

Sindhi Sai Bhaji Vegetarian Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4648 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nazia
isme mong daal dal sakte hai

निशा: नाज़िया जी, आप रैसिपी में अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
shallu
Very nic dis

निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neelu sharma
Cholai kon si sabji hoti he
kumri alisha
mujhe aapke dura batai respe but he jayda pasand hai is lay ke aap dheri dhere bate hai ke koay bhai samajh sake
ragini mhatre
Cholaie konasi sabjji hoti hai
anu
Nishaji isme sua bhaji to hai hi nahi ?
निशा: अनु, आप इसमें सोया भांजी डाल सकती है, सब्जियां अपने पसन्द के अनुसार हटा या डाल सकते हैं.