अमेरिकन चॉप्सी - American Chop Suey Vegetarian Recipe

📅 16 अप्रैल 2015 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 19 कमेंट ★ 3.6 (3555)


क्रिस्पी नूडल्स और वेजीटेबल सास का काम्बीनेशन से बनी अमेरिकन चॉप्सी का स्वाद बड़ों को तो पसन्द आता ही है, बच्चों को भी बहुत पसन्द आता है.

Read - American Chop Suey Vegetarian Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Style American chop suey

  • नूडल्स - 100 ग्राम
  • कॉर्न फ्लोर - 2-3 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • फ्रेंच बिन्स - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • तेल - तलने के लिए
  • बंद गोभी - ½ कप
  • अंकुरित मूंग दाल - ½ कप से कम
  • टमैटो सॉस - 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सॉस - 1.5 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सिरका - 1 छोटी चम्मच
  • चिल्ली सॉस - ½ छोटी चम्मच
  • मीठी तुलसी - 5-6 पत्ते

विधि - How to Make American Chop Suey

एक बडे़ बर्तन में 3-4 कप पानी डालकर उबालने रख दीजिये, पानी में उबाल आने पर इसमें 1- 1.5 छोटी चम्मच तेल और आधी छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए और उबलते पानी में नूडल्स तोड़ कर डाल दीजिए, और इन्हैं हल्का नरम होने तक उबाल लीजिये, 5 -6 मिनिट में नूडल्स उबल जाते हैं. उबाले नूडल्स को छलनी से छान लीजिए और इन पर ठंडा पानी डालकर इन्हें धो लीजिए. खिले-खिले नूडल्स उबल कर तैयार हैं.
नूडल्स के ठंडा होने पर इनमें एक से डेढ़ टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर डाल कर मिक्स कर लीजिए.

कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें नूडल्स को गोलाई में डालते हुए एक गोल प्लेट का आकार दे दीजिये. एक ओर से तल जाने पर नूडल्स को पलट दीजिए और दोनों ओर से क्रिस्प करते हुए तल लीजिए. तैयार नूडल्स को प्लेट में निकाल दीजिए. अब बचे हुए नूडल्स को भी इसी तरह गोल आकार में तल कर तैयार कर लीजिए.

कढा़ई में 2 टेबल स्पून तेल रहने दीजिए और बाकी का तेल निकाल लीजिए. गरम तेल में गाजर, बिन्स, शिमला मिर्च, बंद गोभी और मूंग दाल डाल दीजिए. सब्जियों को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट तक, क्रिस्पी भून लीजिए.


अब इसमें 1 कप पानी, सोया सॉस, चिल्ली सॉस, टमैटो सॉस, नमक डालकर थोडा़ उबाल लीजिए, मीठी तुलसी को बारीक काट कर डाल दीजिए और कॉन फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में घोल कर डाल दीजिये, सिरका डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए धीमी आग पर 2-3 मिनिट तक पकने दीजिए.
गैस बंद कर दीजिए और सास को प्याले में निकाल लीजिए. सर्व करने के लिये, तले हुये नूडल्स का एक गोल लेकर प्लेट में रखिये, नूडल्स के ऊपर तैयार सास डालिये, और गरमा गरम सर्व कीजिए, क्रिस्पी नूडल स्पाइसी सास के साथ आपको बहुत पसन्द आयेंगे.

सुझाव -
वेजीटेबल सास बनाने के लिये, सब्जी आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं जैसे बेबी कॉर्न, मशरूम इत्यादि ले सकते हैं. चिल्ली सास अपने अनुसार कम या थोड़ा ज्यादा किया जा सकता है.
3-4 सदस्यों के लिये
समय - 45 मिनट

Indian Style American chop suey Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (3555 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (19)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Rekha
Very nice and easy recipe Madhulika ji.

निशा: रेखा जी, धन्यवाद.
Nalineesh Shukla
I try to make this but I could not success....

निशा: नलिनेश जी, आप हमें बताइए कि किस तरह कि दिक्कत आपको इस डिश को बनाने में हुई. शायद हम आपकी कोई मदद कर पाएं और आप अगली बार आप यह डिश बनाने में सफल हो.
riya jaiswal
yeh bahut hi accha or simple resapi h

निशा: रिया जी, धन्यवाद.
anubhav gupta
isme koi bhi nudle chale ga

निशा: अनुभव जी, आप किसी भी प्रकार के नूडल यूज कर सकते हैं.
SONIA BAJAJ
Hi ,NISHA JI
Iam very big fan of you.madam agar ye noodels na mile then kya kare
निशा: सोनियां जी, किसी भी प्रकार के नूडल यूज कर सकते हैं.
jyoti gupta
Hi....nisha g Bhot hi achi recipe hai. mai try k hu. jo easy hai khane or bnane m v. Thanks mam

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakhi omar
Nishaji pehle to main aapko thanks bolna chahti hoon aapki racipies banaker Maine apne ghar walo ka dil jeet liya . apki racipies sach me simple making n bahut Hi tasty hoti hain. Thanks once again

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Punita Shah
Hello Nisha ji...
We love to see ur video.
The way you cook is very simple and easy.
Thanks...

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Atmanand kushwaha
Soo Yamiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Richa gupta

I will try defenetly. Good recipe in easy way.


 

prakash

Very nice .....very nice...........


 

Archana Mewara
Mam your recipe is very good but i have one query. What is the meaning of mithi tulsi and corn flour.
Bibekanand jha
Nisha, mam mai delhi me bhm kar rha
hu or mai production me jana chahta hu to mai kya kru jo is field ke liye behtar ho sku.................... please tell me mam khaskr mujhe abroad jana hai to mai kya kru
MANSI
HI MAM\

KAL MAINE AMERICAN CHOPSY BANAI THI AUR WO BHOT TASTY BANI. PAR USE KHANE ME BHOT PROBLEM HUI. MUJHESE TO KHAI HI NHI GYI. HA HA HA. KAISE KHATE HAI ISE
BACHO KO BHOT TASTY LAGI.
THANKS MAM.
निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
Bahut badiya recipe lag rahi hai.mai pahle bhi ye try kar chuki hu but achche nahi lage khane me .aapki recipe try kar dekhti hu sayad ab thik ban jaye.
ruchi
Nisha ji
Can we use arrarot instead of cornflour?
निशा: रुचि जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Preeti
Madam receipe tu Bahyt Achhi Lagi par Madam Noodles bich mein hi toot jate hai gol nahin bante.kya karu.. mam please confirm me.mein doobara try karoongi please maam.
निशा: प्रीती जी, आप इसके लिये वीडियो देख लीजिये, नूडल्स को गोलाई में सिकने के लिये डालते हैं, वे गोलाई में ही सिक कर तैयार होते हैं.