अमचूर की झटपट मीठी चटनी - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat | Amchoor sweet chutny

दही बड़े या चाट में मीठी चटनी जरूरी होती है. इमली की मीठी चटनी तुरत फुरत नहीं बनाई जा सकती लेकिन लेकिन अमचूर पाउडर से ये मीठी चटनी उतनी ही स्वादिष्ट, तुरन्त बहुत जल्दी बनाई जा सकती है.
Read - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat | Amchoor sweet chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for amchoor sweet chutny
- गुड़ - 1 कप (200 ग्राम)
- अमचूर पाउडर - ¼ कप (30 ग्राम)
- खजूर - 7-8
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Khatti Meethi Tangy Chutney
अमचूर पाउडर से चटनी बनाने के लिए एक भगोने में अमचूर पाउडर, 1 कप पानी, बारीक तोड़ कर लिया हुआ गुड़ डाल कर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दीजिए.
खजूर को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए.
गुड़ के अच्छी तरह से पानी में घुल जाने पर इसमें काला नमक, गरम मसाला, अदरक का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिए.

मसाला डालने के बाद चटनी को 5 मिनिट और पकाएं, इसके बाद इसमें काट कर रखे हुए खजूर डाल दीजिये, और फिर से चटनी को धीमी आंच पर ही 5-6 मिनिट पकने दीजिए.
चटनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. चटनी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादिष्ट अमचूर की मीठी चटनी बनकर तैयार है. चटनी के पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे किसी कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और 6 महिने तक इसके स्वाद का मजा़ लीजिए.
सुझाव:
- अमचूर की मीठी चटनी बनाने के लिये, गुड़ की जगह, इतनी चीनी का यूज कर सकते हैं, और बिलकुल इसी तरह चटनी बनाई जा सकती हैं.
- चटनी फ्रिज से निकालने पर गाढ़ी लग रही हो तब उसमें थोड़ा पानी मिलाकर उसे खाने वाली कनसिसटेन्सी में बनाकर यूज किया जा सकता है.
Instant Sweet Chutney - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिया जी, इस चटनी में कड़वापन नहीं होता और ये काफी टेस्टी भी बनती है. आप इसे 1-2 बार बनाएं ये अच्छी बनेगी.
निशा: एकता जी, बिना खजूर के चटनी बना सकते हैं.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Bina frij kitane time chatany asi rahti he
निशा: नीलम जी, अगर चटानी अच्छी पकी है तब इसे आप बिना फ्रिज 1 माह तक रखकर खा सकते हैं.
very nice and easy way to make any recipe,I always follow ur YouTube videos
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice & instant..................
wow very testy
i like this chutny
thanks for recepi
Nisha ji bahut bahut dhanyavad apka ue website banane ke liye aur regularly update karne ke liye...isse lakhon mother Jo apne bacho Ki farmayish se paresan rehti hai unko bht jyda fayda Mila...dhanyavad lambi Umar mile apko
निशा: वहीदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I made this chutney and it turned out tasty. Thank you for the recipe Mam.
Thankyou fo the recipe Mam. I follow ur videos. You explain very nicely and in a very simple way. I am learning cooking by watching your videos and its really fun for people like me who are not very fond of cooking.
निशा: आयूषी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vey nice mam your recipe
and send me other recipe
mam my request
lalit ....
Wow Nishaji
जिस-जिस ने भी चखी न, बस उँगलियाँ चाटता रह गया, इसका श्रेय आपको जाता है।
यह बहुत आसान और सरल है।
धन्यवाद,
अनमोल वचन कुमारी
mam mujhe apse bahut kuch sikhne ko mila h aap bahut ache se samjhate ho. Mam apse ek request h mujhe chowmien me dalne waali mithi souse sikhni h wo mujhe khi nh mili apke yaha se reciepi bus amchure ki chatni mili h.please mam uski receipi mujhe send kr do.
thanku
निशा: फराहा जी, वेबसाइट और चैनल पर कई तरह के कोफ्ते बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कोफ्ते लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शैली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारस जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Adrak powder ki jagh adrak use kiya ja sakta hai aur kaise..
निशा: मोहसिन जी, अदरक को कद्दूकस करके या पीस कर यूज कर सकते हैं.
sabko achi lagi . Thanku very Much
निशा: कालिन्दी जी, हमने चटनी में गरम मसाला यूज किया है, उसमें दालचीनी होती है, अलग से दाल चीनी डालने की आवश्यकता नहीं है.
Par imali k chutny se a6a nahi hai...