अमचूर की झटपट मीठी चटनी - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat | Amchoor sweet chutny

दही बड़े या चाट में मीठी चटनी जरूरी होती है. इमली की मीठी चटनी तुरत फुरत नहीं बनाई जा सकती लेकिन लेकिन अमचूर पाउडर से ये मीठी चटनी उतनी ही स्वादिष्ट, तुरन्त बहुत जल्दी बनाई जा सकती है.
Read - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat | Amchoor sweet chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for amchoor sweet chutny
- गुड़ - 1 कप (200 ग्राम)
- अमचूर पाउडर - ¼ कप (30 ग्राम)
- खजूर - 7-8
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Instant Khatti Meethi Tangy Chutney
अमचूर पाउडर से चटनी बनाने के लिए एक भगोने में अमचूर पाउडर, 1 कप पानी, बारीक तोड़ कर लिया हुआ गुड़ डाल कर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दीजिए.
खजूर को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए.
गुड़ के अच्छी तरह से पानी में घुल जाने पर इसमें काला नमक, गरम मसाला, अदरक का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिए.

मसाला डालने के बाद चटनी को 5 मिनिट और पकाएं, इसके बाद इसमें काट कर रखे हुए खजूर डाल दीजिये, और फिर से चटनी को धीमी आंच पर ही 5-6 मिनिट पकने दीजिए.
चटनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. चटनी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादिष्ट अमचूर की मीठी चटनी बनकर तैयार है. चटनी के पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे किसी कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और 6 महिने तक इसके स्वाद का मजा़ लीजिए.
सुझाव:
- अमचूर की मीठी चटनी बनाने के लिये, गुड़ की जगह, इतनी चीनी का यूज कर सकते हैं, और बिलकुल इसी तरह चटनी बनाई जा सकती हैं.
- चटनी फ्रिज से निकालने पर गाढ़ी लग रही हो तब उसमें थोड़ा पानी मिलाकर उसे खाने वाली कनसिसटेन्सी में बनाकर यूज किया जा सकता है.
Instant Sweet Chutney - Instant Sweet and Sour Chutney for Chaat
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
All ingredients are easy available at home. Thankyou soo much Nishaji.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी रैसिपी का जो तरीका है वो बहुत ही सीधा और बहुत सरल है
अभी पिछली बार मैंने आप ही की रैसिपी देखकर घर पर आलु की टिक्की और छोले बनाये थे घर मे सभी को बहुत पसंद आये
धन्यवाद निशा जी
निशा: टीकम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
why???
निशा: संदीप जी, मसालों के कारण ऎसा होता है.
agar ha to kitana
निशा: संदीप जी, इसमें तेल डालने की आवश्यकता नही होती है.
निशा: संदीप जी, इसमें अदरक पाउडर डाला गया है, वही सोंठ पाउडर भी कहलाता है..
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, इस चटनी में कड़वापन नहीं होता और ये काफी टेस्टी भी बनती है. कई बार अदरक पाउडर या गरम मसाला ज्यादा डल जाने से भी ऎसा हो सकता है, इसे पकाते समय ध्यान रखें कि यह बर्तन के तले में लगे न, आप इसे बनाएं ये बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: 250 ग्राम अमचूर में 500 ग्राम चीनी और 500 ग्राम पानी डाला जाता है,
निशा: अनीषा जी, नींबू में खटास होती है, हल्की खट्टी तो चटनी बनेगी ही, लेकिन ज्यादा खट्टी लग रही है, तो गुड़ की मात्रा बढ़ा लीजिए, चटनी खट्टी मीठी अच्छी लगेगी.
निशा: पूजा जी, आप अदरक पाउडर की जगह अदरक को पीसकर या कद्दूकस करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: सुरभि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरण जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमा जी, चटनी को बिना खजूर के बना सकते हैं, लेकिन खजूर चटनी में अच्छा लगता है.
Jaisa Madhulika ji ney kaha, imli ki chatney ka samay na hoe toe yeh banakar accha khaasa kaam chal jaata hai!
Dhanyavad, Madhulika ji. Aapka kaushal sur-aankhon pur.
निशा: अभिमन्यु जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी हां अवश्य खा सकते हें.
निशा: पूजा जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
I want to ask maine chutney try ki thi aur maine dates nahi daali,,,,kaafi tym cook krne k baad bhi voh gaarhi nahi hui.....patli bni hai.......please tell me where was I wrong?
निशा: नूर जी, पानी की मात्रा अधिक होने से ऎसा हो सकता है.
निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी, रैसिपी को फोलो करिये आप अच्छी चटनी बनाएंगी.
Plz reply me
निशा: रेखा जी, टमाटर खट्टे होने से और विनेगर ज्यादा डालने से एसा हो सकता है, आप इसमें थोड़ी चीनी डालकर पका लीजिये, टेस्ट खट्टा मीठा हो जायेगा, अच्छा लगेगा.
निशा: श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, लाल रंग के लिये, लाल फूड कलर डालना होगा.
निशा: बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.